14/06/2026
आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित 15वीं उत्तराखण्ड स्टेट वुशू सब जूनियर एवं सीनियर (बालक/बालिका) चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। युवा खिलाड़ियों की मेहनत और लगन निश्चित रूप से उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगी।
कार्यक्रम में इंटरनेशनल जज एवं रेफरी श्रीमती अंजना रानी जी, श्री अभिषेक भारद्वाज जी, श्रीमती रनिका भारद्वाज जी, श्रीमती लीला देवी जी सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।