pradesh vani Live

pradesh vani Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from pradesh vani Live, Media/News Company, vikashnager248142, Dehra Dun.

28/03/2026

आखिर किया है मामला

शायद प्रदेश में बाहरी क्षेत्रों से आए कुछ तथाकथिक खनन माफियाओ के साथ-साथ कुछ नए इक्का दुक्का नए नकोर चेहरे अब खनन गतिविधियों में सक्रिय होकर संगठित रूप ले चुके हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ पुराने इक्का दुक्का के द्वारा एक अनौपचारिक “रेट सूची” निर्धारित की गई है, जो आपके समक्ष रखी जाएगी जिसका उद्देश्य कुछ अवैध टीन के डिब्बे नुमा इकाइयों पर संभावित कार्रवाई को प्रभावित करना बताया जा रहा है??

सूत्रों का कहना है कि इन गतिविधियों को संचालित करने के लिए तथाकथित “सेटिंग” तंत्र का उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से निगरानी और कार्रवाई से बचने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, कुछ पुराने खनन से जुड़े तत्व भी नए समूहों के साथ मिलकर इस व्यवस्था को सहयोग प्रदान कर रहे है??

बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण से जुड़े ठोस साक्ष्य और फोटोग्राफिक प्रमाण जल्द ही सामने आ सकते हैं, जिससे स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकेगी??

यह पूरी जानकारी सूत्रों पर आधारित ह हम इसकी पुष्टि नहीं करते है

नशा छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा आज लक्ष्मणपुर रसूलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, जहां व्यापारियों एवं आम जनता के सा...
25/03/2026

नशा छोड़ो, भारत जोड़ो यात्रा आज लक्ष्मणपुर रसूलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, जहां व्यापारियों एवं आम जनता के साथ व्यापक जनसंवाद किया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विकासनगर एवं ग्रामीण क्षेत्र नशे के सौदागरों की गिरफ्त में आते जा रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है। इसके खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी तथा युवाओं को विशेष रूप से इस बुराई से बचाना आवश्यक है।

नवप्रभात ने स्मैक और अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं का एक बड़ा कारण नशा भी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि नशे की आपूर्ति की पूरी श्रृंखला को तोड़ने के लिए प्रभावी एवं सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके तथा नशामुक्त समाज का निर्माण हो।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, सभासद सुमन लता, सोनिया वर्मा, पूर्व सभासद बलजीत सिंह, बानी शर्मा, मधु कपिल, राजीव शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजमेर राठौर, संदीप भटनागर, सुबोध वर्मा, मिर्जा महबूब अली, इटेंद्र पुंडीर, उम्मेद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

25/03/2026

मुन्ना सिंह चौहान ने गिनाईं चार वर्षों की मेजर उपलब्धियां, सीवरेज योजना को बताया देश की पहली पहल

विकासनगर। क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न उपलब्धियों को रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कराए गए बुनियादी ढांचा विकास, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को अपनी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल बताया।

विधायक चौहान ने विशेष रूप से चल रही सीवरेज परियोजना का उल्लेख करते हुए इसे देश की पहली ऐसी व्यापक योजना बताया, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्र में सुनियोजित ढंग से सीवरेज और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को स्वच्छता और बेहतर जीवन स्तर का लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। विधायक ने विश्वास जताया कि आगामी समय में भी विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।

अंत में, उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

25/03/2026

विकासनगर में सीवरेज कार्यों पर उठे सवाल, विधायक पर ठेकेदार के पक्ष में बयानबाजी का आरोप

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा ‘पिन्नी’ ने एक प्रेस वार्ता के दौरान विकासनगर पालिका क्षेत्र में चल रहे सीवरेज एवं पेयजल परियोजना कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लगभग 535 करोड़ रुपये की स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है।

शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में सक्रिय होने के बजाय संबंधित ठेकेदार के पक्ष में बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक की भूमिका जनप्रतिनिधि की होनी चाहिए, न कि किसी कार्यदायी संस्था या ठेकेदार के प्रवक्ता की।

मोर्चा के अनुसार, सीवरेज और पेयजल लाइन बिछाने के दौरान कई गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। इनमें सड़कों का लंबे समय तक टूटा और उबड़-खाबड़ रहना, सड़क स्तर से ऊपर उठे मैनहोल ढक्कन, धूल-मिट्टी का अत्यधिक प्रदूषण, समुचित जल छिड़काव का अभाव और कार्य पूर्ण होने के बाद सड़कों का समतलीकरण न किया जाना शामिल है। इन समस्याओं के कारण स्थानीय निवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

शर्मा ने कहा कि यदि इन मुद्दों को समय रहते नहीं उठाया जाता, तो विकासनगर की स्थिति और भी बदतर हो सकती थी। उन्होंने चेतावनी दी कि फिलहाल मोर्चा केवल अव्यवस्थाओं को उजागर कर रहा है, लेकिन आगामी समय में कार्यों की गुणवत्ता और संभावित अनियमितताओं की भी विस्तृत जांच की जाएगी।

अंत में, मोर्चा ने विधायक से अपील की कि वे ठेकेदारों का पक्ष लेने के बजाय जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि कार्य मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे हों।

25/03/2026

विकासनगर विधायक के बाद क्रेशर को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री का आया बयान?

24/03/2026

ढकरानी स्टोन क्रेशर मामले में विधायक मुन्ना सिंह चौहान का बड़ा बयान, जल्द होगी संयुक्त टीम की कार्रवाई

देहरादून जनपद के ढकरानी क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार उठाई जा रही समस्याओं के बीच विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया है।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा है कि इस प्रकरण की जांच के लिए जल्द ही एक संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित क्रेशर संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार के दबाव में आकर मामले को क्वरअप नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से ढकरानी क्षेत्र के ग्रामीण स्टोन क्रेशरों से निकलने वाले प्रदूषण से काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशरों से निकलने वाला गंदा पानी, धूल और मिट्टी उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

इसी समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने विधायक मुन्ना सिंह चौहान से मुलाकात कर अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं। उस दौरान विधायक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

प्रशासनिक स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी विकासनगर के निर्देश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था, जिसे 20 मार्च को ढकरानी क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रेशरों की जांच करनी थी। हालांकि, किन्हीं कारणों से उस दिन कार्रवाई नहीं हो सकी।

अब जानकारी मिल रही है कि संयुक्त टीम जल्द ही दोबारा जांच अभियान चलाएगी। यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो संबंधित स्टोन क्रेशरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

24/03/2026

सहसपुर पुलिस द्वारा एक शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, 155.68 ग्राम अवैध चरस बरामद

उत्तराखण्ड राज्य को ड्रग्स मुक्त बनाने की परिकल्पना को साकार करने के क्रम में, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के अनुपालन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के दिशा-निर्देशन में नशे के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहसपुर द्वारा पूर्व में गठित पुलिस टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। उक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग, अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया।

दिनांक 23.03.2026 को चेकिंग के दौरान प्रतीतपुर धर्मावाला क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 155.68 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर में मु0अ0सं0- 8/20, धारा NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

23/03/2026

10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

22/03/2026

धर्मावाला चौराहे पर सरेआम गुंडागर्दी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल??

Address

Vikashnager248142
Dehra Dun
248142

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when pradesh vani Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share