SAU News Network

SAU News Network Uttarakhand news and Media agency देवभूमि उत्तराखंड की हर खबर, सबसे पहले आप तक

10/09/2026

पौड़ी में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी व उत्तरप्रदेश के प्रथम मुख़्यमंत्री पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती

10/09/2026

जिलाधिकारी के निर्देशन में कोटद्वार महाविद्यालय में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

10/09/2026

कोटद्वार में 38वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में हरिद्वार संकुल रहा ओवरऑल चैंपियन

कोटद्वार। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड द्वारा आयोजित 38वें प्रांतीय खेलकूद समारोह 2026 में हरिद्वार संकुल ओवरऑल चैंपियन रहा। कार्यक्रम का आयोजन जानकीनगर स्थिति हेमनदास रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर कोटद्वार एवं राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में हुआ। त्रिदिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण , विद्या भारती के वरिष्ठ प्रचारक सुनील जी, प्रदेश निरीक्षक उत्तराखंड प्रांत डॉ० विजयपाल सिंह, प्रांत खेल संयोजक रविंद्र रावत, संभाग निरीक्षक गढ़वाल नत्थी लाल बंगवाल, कुमाऊँ संभाग सुरेशानंद जोशी ने ध्वजारोहण कर किया। माननीय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी भूषण जी ने उत्तराखंड प्रांत के 14 संकुलों से आये 450 प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिताएं अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 वर्ग में सम्पन्न हुई। दौड़ प्रतियोगिताओं में 24 इवेंट , कूद प्रतियोगिताओं में 06 इवेंट और फेंक प्रतियोगिताओं में 04 प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सभी प्रतियोगिताओं में हरिद्वार संकुल ओवरऑल चैंपियन रहा। द्वितीय स्थान पर देहरादून संकुल रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप अनुष्का फुलारा एवं अंकिता रही। संकुलश: चैंपियनशिप अंडर 14 चैम्पियनशिप में हरिद्वार संकुल प्रथम, देहरादून संकुल द्वितीय,रुद्रपुर संकुल तृतीय रहा। अंडर 17 में हरिद्वार संकुल प्रथम, रुद्रपुर संकुल द्वितीय एवं देहरादून तृतीय रहा। अंडर 19 हरिद्वार संकुल प्रथम , देहरादून संकुल द्वितीय एवं काशीपुर तृतीय रहा। समापन समारोह में प्रदेश निरीक्षक डॉ विजयपाल सिंह जी ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्या भारती का लक्ष्य छात्र छात्राओं को संस्कार युक्त शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित करना है विद्या भारती के कई छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पहुंचते है और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। कार्यक्रम के अंत प्रांत खेल संयोजक रविंद्र रावत ने प्रतियोगिता ध्वज संभाग निरीक्षक जी को दिया तथा अगली प्रतियोगिता कुमाऊं संभाग में सम्पन्न होने की घोषणा की। इस अवसर पर खेल कार्यालय अधिकारी चंबा से इन्द्रपाल परमार, नानकमत्ता से गिरीश जोशी, हल्द्वानी से मदन जलाल, सितारगंज से निरंजन कुमार, बग्वाली पोखर से हीरा सिंह मेहरा, 26 खेल निर्णायक एवं उत्तराखंड प्रांत के 14 संकुलों से आये 450 छात्र छात्राएं एवं संरक्षक आचार्य उपस्थित रहे।

09/09/2026

नैनीडांडा ब्लॉक में स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों को मिलेगा बढ़ावा। पिकअप वाहन कराया उपलब्ध

09/09/2026

पौड़ी जिले में पशुपालन योजनाओं से 1750 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा

09/09/2026

कोटद्वार GGIC में छात्राओं के लिये स्वास्थ्य और कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन। दर्पण वेलफेयर सोसाइटी की पहल

07/09/2026

कोटद्वार में महिला सहित 6 लोग गिरफ्तार, लम्बे समय से चल रहे थे फरार

03/09/2026

गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर और BGR कैंपस में नामांकन प्रक्रिया शुरू, पुलिस बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर

03/09/2026

कोटद्वार में राज्य स्तरीय कुकिंग कॉम्पटीशन का आयोजन, 51000 रूपये प्रथम पुरस्कार

Address

Dehra Dun
249401

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SAU News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SAU News Network:

Shortcuts

Share