Uttarakhand Trending

Uttarakhand Trending इस पेज पर आपको वो सब मिलेगा जो उत्तराखंड के सरोकार से जुड़ी हैं। जो trend में होगा हमारी नजर से बच नहीं पाएगा।

सोनप्रयाग में शटल पार्किंग धंसी, दो वाहन भू-धंसाव की चपेट मेंरुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश क...
02/09/2025

सोनप्रयाग में शटल पार्किंग धंसी, दो वाहन भू-धंसाव की चपेट में

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग में स्थित शटल पार्किंग में बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को पार्किंग क्षेत्र में अचानक हुए भू-धंसाव से पार्किंग का एक हिस्सा धंस गया और वहां खड़े दो वाहन उसकी चपेट में आ गए।

02/09/2025

भारी बारिश से चमोली में बढ़ा संकट, नाग कांडा और क्वींठी गाँव में भूस्खलन से लोग पलायन को मजबूर

रुद्रप्रयाग/चमोली।
पहाड़ की जमीं लगातार दरक रही है और गाँवों का वजूद खतरे में है। रुद्रप्रयाग जनपद से सटे चमोली जिले के ग्रामसभा नाग कांडा और ग्रामसभा क्वींठी में बीते दिनों से हो रही भारी बारिश ने हालात बेहद चिंताजनक बना दिए हैं। पहाड़ी दरकने और लगातार भूस्खलन व भू-धंसाव की वजह से ग्रामीणों के घर, खेत और गौशालाएँ असुरक्षित हो चुकी हैं।

मजबूर हुए अस्थायी पलायन पर

गाँव के कई परिवार अपने घरों को छोड़कर अस्थायी रूप से रिश्तेदारों और सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। जिन आँगनों में कभी बच्चे खेलते थे, वहाँ अब दरारें हैं जिसने ग्रामीणों का चैन छीन लिया है।

ग्रामीणों की पुकार

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रोज़ बारिश के साथ ज़मीन खिसक रही है। "आज हमारे घर खतरे में हैं, कल शायद गाँव का नाम तक मिट जाए," – ग्रामीणों का दर्द इस बात से झलकता है। लोग प्रशासन और सरकार से सुरक्षित पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।

ज़रूरी है वैज्ञानिक अध्ययन

चमोली ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड के तमाम जिलों में गाँवों में हो रहे भूधंसाव और भूस्खलन को लेकर अब गहन और वैज्ञानिक अध्ययन की आवश्यकता है। भूवैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर ही भविष्य की योजनाएँ बन सकती हैं। अन्यथा बार-बार की बारिश और भूस्खलन से न सिर्फ़ गाँव, बल्कि पूरे क्षेत्र का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

28/06/2025

पिता के गुजरने के बाद बेटी ने संभाली ज़िम्मेदारी – बनी परिवार की हिम्मत और सहारा 🙏










28/06/2025

सोनप्रयाग यात्रा मार्गों को खोलने में जुटा प्रशासन

28/06/2025

चमोली वैकल्पिक मार्ग पहाड़ी से आए बोल्डर के कारण अवरुद्ध

28/06/2025

सिरोबगड़ आवाजाही के लिए खुला

28/06/2025

शटल सेवा केदारनाथ के यात्रा मार्ग पर सड़क में आए बोल्डर

28/06/2025

सोनप्रयाग मनकुटिया के पास मार्ग बाधित प्रशासन खोलने में जुटा

28/06/2025

केदारनाथ में बच्चे के डांस पर हो रही ट्रोलिंग – सवाल आस्था का या अभिव्यक्ति का?
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा केदारनाथ मंदिर परिसर में डांस करता दिखाई दे रहा है। वीडियो के सामने आते ही दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।










28/06/2025

तो ऐसे बनता है आगरा का फेमस पेठा!"
🏭 पेठा कैसे बनता है? देखिए इस स्वाद भरी प्रक्रिया को:
कच्चा कद्दू (ash gourd) लिया जाता है – वही सफेद और भारी सब्ज़ी।

उसे छीलकर, काटकर, अच्छे से उबाला जाता है।

फिर ये टुकड़े चुनी हुई चूना और फिटकरी के पानी में भिगोए जाते हैं – जिससे वो कुरकुरे और स्पंजी बनें।

इसके बाद घने चाशनी वाले गरम सीरे में पकाया जाता है – जब तक वो पारदर्शी न हो जाए।

फिर उसे ठंडा कर रूह, केसर, पान या अंगूरी फ्लेवर में डिप किया जाता है।









27/06/2025

AI बंदर व्लॉगर

Address

Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Trending posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarakhand Trending:

Share