14/03/2026
ना ईरान युद्ध मे था और ना ही रूस युद्ध मे था, फिर भी आप सिलेंडर की लाइन में खड़े थे।
दिसंबर-जनवरी में सुबह 6 बजे उठकर खुद की या किसी पड़ोसी की बाइक मांगकर निकलते थे।
अपने बच्चे या किसी मित्र से आग्रह करते थे कि पीछे सिलेंडर पकड़कर बैठे।
खड्डों से भरी सड़क पर भरी धुंध में आप गैस एजेंसी के गौदाम तक पहुंचकर देखते थे! अरे बाप रे इतनी सुबह इतनी लंबी लाइन।
फिर धीरे धीरे रेंगकर लाइन आगे बढ़ती थी तो आप कुढ़ते थे।
अपने सामने ठेलों में लदकर जाते 20-20 सिलेंडरों को देखकर गाली देते थे कि देखो!सब ब्लैक में बेचा जा रहा है।
फिर जब आपका नम्बर आने वाला होता था तो गौदाम के गेट बंद हो जाते थे और एक आदमी आकर कहता था कि गैस खत्म हो गई, बाद में आना।
कुछ समय बाद आपने कांग्रेस की सरकार को हटाया और भाजपा को देश की सत्ता में बिठाया।
इन्होंने उज्ज्वला योजना चलाई, घर घर मे सिलेंडर बांटे।
चूल्हा फूंककर दमे की मरीज बन जाने वाली गृहणी अब एलपीजी से खाना बनाने लगी।
अब आपके गली मोहल्ले में दिन में 2-3 गाड़ियां आती है कि सिलेंडर ले लो, जैसे कोई सब्जी बिक रही हो।
अब जब दुनियां का बड़ा हिस्सा युद्ध मे है। गैस के मूल स्रोत से आयात नही हो पा रहा तब भी आपकी गैस बंद नही की गई, आपको बस यह कहा गया कि 21 के बजाये 25 दिन में दूसरा सिलेंडर दे देंगे, थोड़ा सा मैनेज करो।
आपके पड़ोसी देशों में लॉकडाउन लगे हुए हैं, पेट्रोल पंपों पर लूट हो रही है।
आपको बस थोड़ा सा एडजस्ट करने को कहा जा रहा है, वह भी कुछ दिन के लिए।
आप दुनिया की 2.4 प्रतिशत जमीन पर रहने वाली 18 प्रतिशत आबादी हो।
दुनिया की 7 प्रतिशत जमीन पर रहने वाली 4 प्रतिशत आबादी वाला अमेरिका जिसके पास दुनिया की 26प्रतिशत संपत्ति है, वहाँ महंगाई से लोग परेशान हैं।
आपके पास दुनिया की केवल 4 प्रतिशत संपत्ति है और इतनी बड़ी आबादी होने के बाद भी त्राहिमाम नही है।
आप यूजीसी पर लड़ सकते हो, आप तरुण की हत्या पर लड़ सकते हो, आप सरकार के खिलाफ मोर्चा निकाल सकते हो। आपकी मूलभूत सुविधाओं में कटौती नही की जा रही।
जिन्हें कांग्रेस का शासन याद है वे जरा सोचकर बताओ कि दुनिया की ऐसी स्थिति तब होती तो क्या होता ?
आधा देश बेच खाते कांग्रेस के नेता।
आप शोभाग्यशाली हैं कि आपने इस सरकार को चुना है, मोदी को चुना है।
स्वयं विश्लेषण कीजिये .......
Mahi Solanki. Mahi Solanki Official Facebook for Creators Neetika Naresh Panwar