विश्व संवाद केंद्र देहरादून उत्तराखंड

  • Home
  • India
  • Badrinath
  • विश्व संवाद केंद्र देहरादून उत्तराखंड

विश्व संवाद केंद्र देहरादून उत्तराखंड संवादात सौहार्दम !

माँ भारती की सेवा, महिला शिक्षा के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली शिक्षाविद्, समाज सेविका, राष्ट्र सेविका, स्वामी व...
28/10/2025

माँ भारती की सेवा, महिला शिक्षा के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाली शिक्षाविद्, समाज सेविका, राष्ट्र सेविका, स्वामी विवेकानंद जी की मानस पुत्री भगिनी निवेदिता जी की जयन्ती पर कोटि-कोटि नमन।

#भगिनी_निवेदिता | |

यूकॉस्ट द्वारा राज्य के सीमांत भागों तक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं पर्यावरणीय कार्य सराहनीय है: प्रांत प्रचारक डॉ...
27/10/2025

यूकॉस्ट द्वारा राज्य के सीमांत भागों तक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं पर्यावरणीय कार्य सराहनीय है: प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी

आंचलिक विज्ञान केन्द्र सभागार, देहरादून में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी के संरक्षण के प्रति समर्पित “माँ धरा नमन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी ने कहा कि "यूकॉस्ट द्वारा राज्य के सीमांत भागों तक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन अत्यंत सराहनीय है। यूकॉस्ट द्वारा हिमालयी क्षेत्र में अवस्थित सीमांत भाग के विद्यार्थियों को विज्ञान से जोड़ने की पहल राष्ट्र निर्माण की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण है। हम सभी को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्वदेशी तकनीक एवं ज्ञान विज्ञान परंपराओं के साथ आगे बढ़ना है। संघ शताब्दी वर्ष, पर्यावरणविद् श्रीमती गौरा देवी जी के जन्म शताब्दी वर्ष एवं उत्तराखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष में हम सभी को "पंच परिवर्तन" के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है और 'पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों' एवं "मां धरा नमन कार्यक्रम" के उद्देश्यों को लेकर सामाजिक सहयोग से कार्य करना है।"

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत जी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि "यूकॉस्ट द्वारा राज्य के 100 जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण एवं संवर्धन ; 100 पर्यावरण युक्त विद्यालय; राज्य में 100 स्टेम प्रयोगशालाओं का सफल संचालन; राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से 100 बाल वैज्ञानिकों का चयन एवं उनकी मेंटरिंग तथा 100 भारतीय ज्ञान विज्ञान नवाचार परंपरा विषयक व्याख्यान कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने का संकल्प लिया गया है। यूकॉस्ट निरंतर राज्य के विद्यार्थियों को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार आधारित गतिविधियों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। हम हिमालय में हैं और हिमालय के बिना हमारा अस्तित्व संभव नहीं है। धरा, जल, वायु और प्रकृति के संरक्षण हेतु हम सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।"

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए 'आरो वैली आश्रम' रायवाला, हरिद्वार के पूज्य स्वामी ब्रह्मदेव जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को प्रकृति के अनुरूप अपने दैनिक व्यवहार व विचारों में परिवर्तन लाना है और प्रकृति की अनुकूल ही समस्त क्रियाकलापों को संपादित करना है । भारतीय संस्कृति पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति रही है। प्रकृति का संरक्षण ही भगवान की पूजा है।"

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पर्यावरणविद् पद्मश्री कल्याण सिंह रावत 'मैती' जी ने हिमालय के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर कार्य करने का आह्वान किया। पर्यावरण गतिविधि के प्रांत संयोजक एवं विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् सच्चिदानंद भारती जी ने मां धरा नमन कार्यक्रम से पूरे प्रदेश में विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुरेंद्र मित्तल जी ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति की ज्ञान विज्ञान परंपरा, प्राचीन पर्यावरण आधारित जीवन शैली पर फोकस करते हुए, प्लास्टिक की समस्या से निजात पाने के लिए अन्य विकल्पों के साथ ही सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा साइंस सिटी के अंतर्गत निर्माण कार्यों का भ्रमण तथा बायोडायवर्सिटी पार्क में विभिन्न फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि व अन्य संस्थाओं के सहयोग से जुलाई माह में आयोजित की गई "नेशनल स्टूडेंट पर्यावरण कंपटीशन (NSPC) प्रतियोगिता में देहरादून जनपद में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों , प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह तथा इस प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 20 एजुकेशन नोडल ऑफिसर शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।

संपूर्ण कार्यक्रम में 15 शिक्षण संस्थाओं से लगभग 200 विद्यार्थियों, शिक्षकों, एवं पर्यावरण प्रहरियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम का संचालन यूकास्ट के वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ भवतोष शर्मा जी द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मंजू सुंदरियाल जी वैज्ञानिक यूकास्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूकास्ट के वैज्ञानिक व केंद्र प्रभारी डॉ ओमप्रकाश नौटियाल जी, डॉ राजेंद्र सिंह राणा जी, विकास नौटियाल जी, संतोष रावत जी, शिक्षाविद डॉ. रीमा पंत जी, प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा जी, प्रो. विजय पांडे जी, एमिरेट्स वैज्ञानिक विनोद ओझा जी, डॉ पीयूष गोयल जी, दीपक जोशी जी, अनुराग त्रिपाठी जी, स्वामी चंद्रा जी, नीरज उनियाल जी तथा आंचलिक विज्ञान केंद्र के समस्त वैज्ञानिक एवं टेक्निकल स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

| | | | | |

महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रान्तिकारी नायक जतिंद्रनाथ दास जी की जयन्ती पर कोटि-कोटि नमन।  #जतिन्द्रनाथ_दास |   |
27/10/2025

महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रान्तिकारी नायक जतिंद्रनाथ दास जी की जयन्ती पर कोटि-कोटि नमन।

#जतिन्द्रनाथ_दास | |

27/10/2025

धर्म और संस्कृति के रक्षक, महान योद्धा वीर बन्दा सिंह बैरागी जी की जयन्ती पर कोटि-कोटि नमन।

#बंदा_सिंह_बैरागी |

स्वाभिमानी और संगठित हिंदू विश्व को आलोकित कर रहा है !स्वाभिमानी और एकता के सूत्र में संगठित हिंदू ,भारत और विश्व के कल्...
26/10/2025

स्वाभिमानी और संगठित हिंदू विश्व को आलोकित कर रहा है !

स्वाभिमानी और एकता के सूत्र में संगठित हिंदू ,भारत और विश्व के कल्याण, शांति, सहयोग और संपन्नता का प्रकाश पथ आलोकित कर रहा है। यह बात आज देहरादून महानगर उत्तर के पेसिफिक गोल्फ में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित विजयदशमी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रम में संघ के विभाग प्रचार प्रमुख श्री गजेंद्र खंडूरी जी ने कही।

उन्होंने कहा कि "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की है अजय यात्रा किसी के विरुद्ध नहीं है, किसी को भयभीत करने ,किसी का पोषण करने के लिए नहीं है ।परम पूजनीय डॉ. हेडगेवार जी ने संघ का बीज रोपण किया कि हिंदू समाज सारे भेदभाव समाप्त कर अपने पूर्वजों और संस्कृति पर स्वाभिमान के साथ भारत माता की सेवा में लगेगा। संघ प्रेम, सेवा, व्यक्ति निर्माण, संस्कार, देश भक्ति की साधना है। संगठन शक्ति और जागरूक समाज जो की भेदभाव रहित हो भाषा ,जाति ,क्षेत्र ,लिंग ,अस्पृश्यता इन सबको समाप्त करने की संघ पद्धति अद्वितीय हैं।

हिंदू समाज सदैव से शक्ति का पूजक रहा है नकारात्मक शक्तियों को पराजित कर शक्ति के आह्वान और श्रेष्ठ समाज के निर्माण का पर्व विजय दशमी वह संदेश देता है कि शांति ,शक्ति के बिना संभव नहीं है और हिंदू समाज जो सदैव विश्व के कल्याण के लिए सब और श्रेष्ठता को देखना चाहता है, दीपावली भी अंधेरों को समाप्त करने का हिन्दू विधान है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक ,समाज से महिलाएं ,प्रांत के प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय जी ,विभाग कार्यवाह अरुण शर्मा जी ,नगर कार्यवाह अरविंद कपिल, डॉक्टर मनोज और महानगर दक्षिण के प्रचार प्रमुख मनीष सहित अनेक स्वयंसेवक एवं काफ़ी अधिक संख्या में मातृ शक्ति और नागरिक उपस्थित रहे ।

| | |

'भैया दूज' पर्व के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई। #भाई_दूज |
23/10/2025

'भैया दूज' पर्व के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई।

#भाई_दूज |

हिमालयी क्षेत्रों के महान खोजकर्ता, सर्वे आफ इंडिया के गोल्ड मेडल विजेता, ओरिजिनल पंडित एवं पंडितों का पंडित जैसे उपनामो...
21/10/2025

हिमालयी क्षेत्रों के महान खोजकर्ता, सर्वे आफ इंडिया के गोल्ड मेडल विजेता, ओरिजिनल पंडित एवं पंडितों का पंडित जैसे उपनामों से सम्मानित महान अन्वेषक, 'अक्षांश दर्पण' के रचयिता, महान विभूति पंडित नैन सिंह रावत जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।

| |

|| शुभ दीपावली || 🪔 शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा ।शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योति नमोऽस्तुते ॥दीपो ज्योति परं ब्रह्...
20/10/2025

|| शुभ दीपावली || 🪔

शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यम् धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योति नमोऽस्तुते ॥
दीपो ज्योति परं ब्रह्म दीपो ज्योतिर्जनार्दन: ।
दीपो हरतु मे पापं संध्यादीप नमोऽस्तुते ॥

धर्म की अधर्म पर, प्रकाश की अंधकार पर विजय और 'सुख-समृद्धि के महापर्व 'दीपावली' की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !

|

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत कार्यालय, तिलक मार्ग देहरादून, उत्तराखण्ड में आज दीपावली की पूर्व संध्या पर “दीपावली स्ने...
19/10/2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रांत कार्यालय, तिलक मार्ग देहरादून, उत्तराखण्ड में आज दीपावली की पूर्व संध्या पर “दीपावली स्नेह मिलन एवं सांस्कृतिक संध्या” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने दीपावली के उल्लास और भारतीय परंपरा की झलक प्रस्तुत की।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान सुरेश भैय्याजी जोशी जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों एवं अतिथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि "भारत उत्सवों का देश है, यहां वर्षभर किसी न किसी पर्व का उल्लास छाया रहता है। भारत की पुण्यभूमि पर जन्म लेना हमारे लिए गर्व की बात है और आज सम्पूर्ण विश्व भारत की ओर नई दृष्टि से देख रही है। विदेशों में भी भारतीय अपने देश की संस्कृति और मूल्यों के कारण गर्व का अनुभव करते हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने स्वाधीन भारत में जन्म लिया है। यह हमारा सामूहिक दायित्व है कि हम अपनी आज़ादी को अक्षुण्ण बनाए रखें।"

श्रीमान भैयाजी जोशी ने यह प्रतिपादित किया कि देश में केवल भौतिक या ढांचागत विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक निर्माण भी आवश्यक है, ताकि समाज का समग्र एवं संतुलित विकास सुनिश्चित हो।

भैयाजी जोशी ने धर्मांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर बल देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग से इस दिशा में अडिग संकल्प लेने का आग्रह किया। इज़रायल का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारत को भी आंतरिक एवं बाह्य चुनौतियों का दृढ़ता और सामर्थ्य के साथ सामना करने हेतु स्वावलंबी, सशक्त और सजग राष्ट्र बनना होगा।

कार्यक्रम का संचालन श्री पवन शर्मा जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र जी, प्रान्त प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय जी, विभाग प्रचारक श्रीमान धनंजय जी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, अनेक मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं प्रांत स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देहरादून की ओर से समस्त राष्ट्रवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

जय हिंद, जय भारत !

#स्वदेशी_दीपोत्सव | | | |

 #दीपावली पर विश्व शांति और मानव कल्याण हेतु हवन का आयोजन।विश्व संवाद केंद्र, देहरादून में दीपावली के उपलक्ष्य में विश्व...
19/10/2025

#दीपावली पर विश्व शांति और मानव कल्याण हेतु हवन का आयोजन।

विश्व संवाद केंद्र, देहरादून में दीपावली के उपलक्ष्य में विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना से हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री धनंजय जी ने आगामी पंच दिवसीय दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और सभी से आग्रह किया कि "इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें व देश की आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने में योगदान दें। “स्वदेशी अपनाना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।"

हवन पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी ने विश्व शांति, मानव कल्याण और समाज में सद्भाव की स्थापना के लिए सामूहिक संकल्प लिया और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को दोहराया गया।

कार्यक्रम में महानगर संघचालक श्रीमान चन्द्रगुप्त विक्रमा जी, क्षेत्र समरसता प्रमुख श्रीमान लक्ष्मी प्रसाद जयसवाल जी,विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष श्रीमान सुरेंद्र मित्तल जी, प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान संजय जी, विश्व संवाद केंद्र के सचिव श्रीमान राजकुमार टोंक जी, विभाग प्रचार प्रमुख श्रीमान गजेन्द्र खण्डूरी जी, विभाग सह कार्यवाह श्रीमान अरुण जी, राज्यमंत्री विनोद उनियाल जी, प्रो.रश्मि रावत त्यागी जी व स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।

#स्वदेशी_दीपोत्सव | | |

शुभ धनतेरस !!देव वैद्य आयुर्वेदाचार्य भगवान धन्वन्तरि पाकट्य दिवस, आयुर्वेद प्राकृतिक नियमों के अनुकूल जीवन शैली का विज्...
18/10/2025

शुभ धनतेरस !!

देव वैद्य आयुर्वेदाचार्य भगवान धन्वन्तरि पाकट्य दिवस, आयुर्वेद प्राकृतिक नियमों के अनुकूल जीवन शैली का विज्ञान है।

भारत की विश्व को अनुपम देन है, आयुर्वेद !

धनतेरस एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनायें।

#धनतेरस | #राष्ट्रीय_आयुर्वेद_दिवस |

विदेशी वस्तु त्याग कर, बोलो वन्देमातरम् ! #स्वदेशी_दीपोत्सव
17/10/2025

विदेशी वस्तु त्याग कर, बोलो वन्देमातरम् !

#स्वदेशी_दीपोत्सव

Address

Badrinath
248001

Telephone

+917017613427

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विश्व संवाद केंद्र देहरादून उत्तराखंड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to विश्व संवाद केंद्र देहरादून उत्तराखंड:

Share

Category