Fast Khabar 24 News

Call Directions Website Contact the business

Fast Khabar 24 News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Fast Khabar 24 News, News & Media Website, Dehra Dun.
(2)

Plz follow 👉 Fast Khabar 24 News

पहाड़ की आवाज़ — सच्चाई के साथ!
लोक संस्कृति से लेकर सिस्टम की सच्चाई तक,
Fast Khabar 24 News हर खबर बेबाकी से आपके सामने।
सच्ची खबर, निडर रिपोर्टिंग, पहाड़ का जज़्बा!

वेबसाइट----
(www.fastkhabar24news.com)

15/10/2026

अंकिता भंडारी मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में उनकी सरकार ने ठोस कानूनी कार्रवाई की है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ठोस मुद्दों के अभाव में कांग्रेस अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति कर रही है।
मुख्यमंत्री के इस बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
खबर को शेयर करें और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए पेज को फॉलो करें।

15/10/2026

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के गधे-घोड़े वाले बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने तीखा पलटवार किया है। हरक सिंह रावत ने मनवीर चौहान की राजनीतिक हैसियत पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि अगर भाजपा मनवीर चौहान को गंभीरता से लेती, तो उन्हें विधानसभा चुनावों में टिकट दिया जाता। हरक सिंह रावत ने कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को टिकट दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए पार्टी पर तंज कसा।
क्या हरक सिंह रावत के इस बयान से उत्तराखंड की सियासत में नई बहस छिड़ेगी?
👇 आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो LIKE 👍 करें, SHARE करें और ऐसी ही राजनीतिक खबरों के लिए पेज FOLLOW करना न भूलें।

15/10/2026

सकलाना के कठुकीचैल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवास कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

BJP

13/10/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जौनपुर ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर स्टेट बैंक चौक पर पुतला दहन किया। इसके बाद पार्टी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में छात्रसंघ चुनाव जीतने वाले NSUI के तीन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
क्या आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की राजनीति में बदलाव देखने को मिलेगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
खबर पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए पेज को फॉलो करें।

11/10/2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नरेंद्रनगर में आयोजित 50वें मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का ध्वजारोहण कर विधिवत शुभारंभ किया। 11 से 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस नौ दिवसीय राज्यस्तरीय मेले में धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और उत्तराखंड की समृद्ध परंपराओं की शानदार झलक देखने को मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने मां कुंजापुरी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर योजनाओं की जानकारी ली और आकर्षक सांस्कृतिक झांकियों का अवलोकन किया।

11/10/2026

पहाड़ों की रानी मसूरी में पांच दिवसीय शरदोत्सव का समापन जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। उनके जागरों और लोकगीतों पर दर्शक झूम उठे और पूरा माहौल उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंग में रंग गया।
करीब 12 साल बाद लौटे शरदोत्सव ने स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया। पारंपरिक देव डोलियों, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने हिमालयी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन मसूरी की सांस्कृतिक पहचान मजबूत करने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।
पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने आयोजन में सहयोग करने वाले कलाकारों और शहरवासियों का आभार जताया।

11/10/2026

पहाड़ों की रानी मसूरी में 12 साल बाद आयोजित शरदोत्सव की आखिरी शाम लोक गायिका करिश्मा शाह और गायक रुहान भारद्वाज की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। दोनों की जोड़ी ने अपने पहाड़ी गीतों से ऐसा धमाल मचाया कि पूरा माहौल उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंग में रंग गया।
पहाड़ी सुरों की गूंज, लोकगीतों की मिठास और युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने लायक रहा। दोनों कलाकारों ने कहा कि मसूरी के लोगों से मिला प्यार और सम्मान उनके लिए बेहद खास है।
उत्तराखंड की संस्कृति, पहाड़ का संगीत और कलाकारों का धमाल—देखिए मसूरी शरदोत्सव की आखिरी शाम की खास झलक!

#मसूरीशरदोत्सव

10/10/2026

रौतू की बेली गांव के चलीधार क्षेत्र में ग्रामीण सड़क और पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। पूर्व प्रधान भाग सिंह भंडारी के अनुसार, करीब दो किलोमीटर सड़क की स्वीकृति के ढाई साल बाद भी ग्रामीणों को राहत नहीं मिली है। वहीं, उनका कहना है कि लोगों को 10 से 15 दिन में केवल एक दिन पानी मिल रहा है।
बीमार महिला को डंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाने की घटना ने पहाड़ में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सवाल यह है—जब गांव में सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिलेंगी, तो पलायन कैसे रुकेगा?
वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि ग्रामीणों की आवाज जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचे।
आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

#रौतूकीबेली #चलीधार #थत्यूड़ #टिहरीगढ़वाल #उत्तराखंडन्यूज पहाड़कीपीड़ा

09/10/2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लैंडौर कम्युनिटी हॉस्पिटल, मसूरी की ओर से डीआरसी ढाणा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोचिकित्सक डॉ. राजा पॉलराज ने कहा कि मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों की बात धैर्यपूर्वक सुनना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें उचित सहयोग देना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में सामूहिक गीत, नाटक और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए, वहीं बुजुर्गों ने भी अपने जीवन के अनुभवों से लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के समापन पर मोमबत्तियां जलाकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पहाड़ी क्षेत्रों के दूरस्थ गांवों तक मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

09/10/2026

जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा सकलाना में दो दिवसीय नामिक निरीक्षण संपन्न हुआ। निरीक्षण टीम ने प्रार्थना सभा, शैक्षणिक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षक मुकेश बहुगुणा ने पहाड़ी क्षेत्र में विद्यालय के कार्यों की सराहना की। वहीं, प्रधानाचार्य बीआर शर्मा ने निरीक्षण टीम का स्वागत करते हुए विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

Address

Dehra Dun
249180

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fast Khabar 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Fast Khabar 24 News:

Shortcuts

Share