06/05/2017
आईपीएल-10 में शुक्रवार को विराट कोहली की टीम फिर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शेन वॉटसन और केदान जाधव... ये वो नाम हैं, जिन्हें क्रिकेट वर्ल्ड का सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिना जाता है, लेकिन इस बार भी इनका फ्लॉप शो जारी रहा. लिहाजा प्लेऑफ से बाहर हो चुकी विराट की टीम को फिर हार का सामना करना पड़ा. किंग्स इलेवन पंजाब ने 19 रनों से हरा दिया. बता दें कि पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 138 रन बनाए. जवाब में बेंगलोर की टीम सभी विकेट खोकर सिर्फ 119 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही पंजाब ने प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है. पंजाब के लिए संदीप शर्मा और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मोहित शर्मा और कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने दो-दो विकेट लिए. सिर्फ 37 रन पर गिरे 3 विकेट 138 रन के जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही. सिर्फ 37 रन पर 3 विकेट बड़े गंवा दिए. क्रिस गेल बिना खाता खोले संदीप शर्मा की बॉल पर गुप्टिल के हाथों कैच आउट हुए. इसके बाद कप्तान विराट कोहली (6) संदीप शर्मा की बॉल पर बोल्ड हो गए. बेंगलोर संभल पाती इससे पहले एबी डिविलियर्स (10) को भी संदीप शर्मा ने चलता किया. संदीप शर्मा इकलौते ऐसे बॉलर बन गए, जिन्होंने एक ही मैच में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल को आउट करने का कारनामा किया मंदीप ही बना सके रन इन तीनों दिग्गजों के पवेलियन लौटने के बाद एक के बाद एक बेंगलोर के बैट्समैन सस्ते में आउट होकर पवेलियन लोटते रहे. मंदीप सिंह ने 40 बॉल में 5 चौके और दो छक्के लगाकर 46 रन बनाते हुए फैंस का कुछ देर मनोरंजन जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. उनके अलावा पवन नेगी ने 10 रन की पारी खेली. अन्य कोई भी बैट्समैन दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका. किंग्स इलेवन पंजाब की पारी का रोमांच इससे पहले अंकित चौधरी और युजुवेंद्र चहल घातक बॉलिंग की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को सिर्फ 138 रन पर ही रोक लिया. पंजाब के लगातार विकेट गिरते रहे और 4 बैट्समैन अंडर-10 आउट हुए. पंजाब के लिए सबसे अधिक अक्षर पटेल ने 17 बॉल में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए, जबकि मनन वोहरा 25 रन बनाकर आउट हुए. शॉन मार्श ने 20 और रिद्धिमान साहा ने 21 रन की पारी खेली. हाशिम अमला सिर्फ एक रन पर आउट बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया. अनिकेत चौधरी ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर हाशिम अमला (1) को विकेट के पीछे केदार जाधव के हाथों कैच कराया. अमला के खिलाफ कैच की अपील किसी ने नहीं की थी बावजूद इसके अमला ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपने पैर पवेलियन की तरफ बढ़ा दिए. फिर ऐसे गिरे विकेट मार्टिन गुप्टिल (9) को श्रीनाथ अरविंद ने अपना शिकार बनाया. अच्छी लय में दिख रहे शॉर्न मार्श (20) पवन नेगी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मंदीप सिंह के हाथों लपके गए. यहां से मनन वोहरा (25) और रिद्धिमान साहा (21) ने टीम को संकट की स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन यह साझेदारी ज्यादा आगे जा पाती इससे पहले ही युजवेंद्र चहल ने मनन को पवेलियन भेज दिया. कप्तान मैक्सी 6 रन पर आउट कप्तान ग्लैन मैक्सवेल सिर्फ छह रन का ही योगदान दे पाए और चहल का शिकार हो कर पवेलियन लौट गए. साहा और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 34 रन जोड़ते हुए पंजाब का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. वाटसन ने साहा को 112 के कुल स्कोर पर बोल्ड कर इस साझेदारी को भी पनपने नहीं दिया. मोहित शर्मा (6) को अनिकेत ने अपना शिकार बनाया. अक्षर पटेल ने संभाला मोर्चा पटेल ने अंतिम ओवरों में 17 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन की अहम पारी खेली. उन्होंने वाटसन द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में एक छक्के और दो चौकों की मदद से 19 रन जोड़ते हुए पंजाब को 138 के स्कोर तक पहुंचाया. बेंगलोर के लिए अनिकेत और चहल ने दो-दो विकेट लिए. अरविंद, वाटसन और नेगी को एक-एक सफलता मिली. टीमें (संभावित) : किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, मनन वोहरा, हाशिल अमला, शॉन मार्श, डारेन सैमी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), निखिल नाइक, इशांत शर्मा, अरमान जाफर, मार्टिन गुप्टिल, ईयोन मोर्गन, रिंकु सिंह, संदीप शर्मा, अरमान जाफर, अनुरीत सिंह, मोहित शर्मा, केसी करियप्पा, प्रदीप एरॉन, स्वप्निल सिंह, टी. नटराजन, मैट हेनरी, वरुण एरॉन, अक्षर पटेल, माकर्स स्टोइनिस, गुरकीरत मान और राहुल तेवातिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), श्रीनाथ अरविंद, अवेश खान, सैमुएल बद्री, स्टुअर्ट बिन्नी, युजुवेंद्र चहल, अनिकेत चौधरी, डिविलियर्स, प्रवीण दुबे, क्रिस गेल, हरप्रीत सिंह, ट्रैविस हेड, इकबाल अब्दुल्ला, केदार जाधव, मनदीप सिंह, टाइमल मिल्स, एडम मिल्ने, पवन नेगी, हर्षल पटेल, सचिन बेबी, तबरेज शम्सी, बिली स्टेनलाक, विष्णु विनोद और शेन वॉटसन.
http://hindustanbolrahahai.com/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b6/
आईपीएल-10 में शुक्रवार को विराट कोहली की टीम फिर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई. क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शेन वॉटसन और केदान जाधव… ये वो नाम हैं, जिन्हें क्रिकेट वर्ल्ड का सबसे खतरना…