News PAGE

News PAGE उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ डिजिटल न्यूज चैनल
(2)

समाजसेवी एवं ऋषिकेश के पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र ‘मास्टर जी’ ने उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की सदस्यता ग्रहण करण क...
22/05/2026

समाजसेवी एवं ऋषिकेश के पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र ‘मास्टर जी’ ने उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की सदस्यता ग्रहण करण कर ली है दिनेश चंद्र मास्टर जी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और ऋषिकेश नगर निगम मेयर चुनाव में प्रत्याशी भी रह चुके हैं.. इससे पहले वे बॉबी पंवार के स्वाभिमान मोर्चा से भी जुड़े रहे हैं. UKD में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य उत्तराखंड के मूल मुद्दों जैसे भू-कानून, मूल निवास और क्षेत्रीय अस्मिता की लड़ाई को मजबूत करना है. वहीं UKD नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी..उनके इस कदम को उत्तराखंड की क्षेत्रीय राजनीति में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है.

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा आज देहरादून के SSP ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 41 दिन पुराने मामले में अपने बयान दर्ज करा...
22/05/2026

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा आज देहरादून के SSP ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 41 दिन पुराने मामले में अपने बयान दर्ज कराए. यह मामला देहरादून के DAV PG कॉलेज के छात्रसंघ कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां मंच से कथित तौर पर अभद्र भाषा और गालियों के इस्तेमाल का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में डालनवाला कोतवाली में FIR दर्ज है, जिसमें BNS की कई धाराएं लगाई गई हैं. बयान दर्ज कराने के दौरान उनके साथ खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी मौजूद रहे. बयान के बाद जब मीडिया ने सवाल पूछे, तो मासूम शर्मा गाड़ी में भागते नजर आए और बिना जवाब दिए गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए. वहीं इस पर उनके साथ आए विधायक उमेश कुमार ने, मासूम शर्मा पहले बुलाने पर क्यों नहीं आए, सवाल के जवाब में सफाई देते हुए कहा, “पहली बार जब बुलाया गया था, तब उनकी फिल्म आ रही थी. जिस कारण वे नहीं आ पाए.

बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार ने वनाग्नि नियंत्रण और वन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सीएम धामी ने वन विभा...
22/05/2026

बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार ने वनाग्नि नियंत्रण और वन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सीएम धामी ने वन विभाग में 1,000 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के निर्देश दिए हैं.. इन भर्तियों से जहां जंगलों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर भी खुलेगा.. सरकार गांव-गांव फायर वॉच टीम भी बनाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए साधन मिलेंगे. ये टीमें जंगलों की निगरानी कर आग लगने की घटनाओं पर तुरंत सूचना देंगी. सीएम धामी ने ‘शीतलाखेत मॉडल’ को पूरे प्रदेश में लागू करने और आग की सूचना पर एक घंटे के भीतर रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही फायर लाइन के पास जल स्रोत, आधुनिक उपकरण और मोबाइल अलर्ट सिस्टम भी विकसित किए जाएंगे, जिससे वनाग्नि पर तेजी से नियंत्रण पाया जा सके.

22/05/2026

ऋषिकेश में हरियाणा पर्यटक की पिटाई पर बड़ा खुलासा, क्यों भड़की भीड़?

22/05/2026

नरेश पांडे केस में बड़ी अपडेट, कोर्ट ने दलील मानी लेकिन मांगी क्राइम कुंडली..!

22/05/2026

उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम धामी का बड़ा ऐलान..!!

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क पर नमाज पढ़ने पर फिर से सख्ती दिखाई है। सीएम ने कहा कि रोड पर नमाज नहीं पढ़ने दी जाएगी। इसके लिए जो जगह बनी है, वहीं जाएं। खास तौर पर चारधाम यात्रा सीज़न में रोड में ऐसा कुछ भी नहीं होने दिया जाएगा।।

उत्तराखंड के चमोली में स्थित प्रसिद्ध लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है...
22/05/2026

उत्तराखंड के चमोली में स्थित प्रसिद्ध लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. आगामी चार महीनों तक भक्त इस पवित्र धाम में दर्शन कर सकेंगे. मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को भोग अर्पित किया गया...वहीं कल 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे...इसके लिए गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो चुका है. श्रद्धालुओं का जत्था घांघरिया में रात्रि विश्राम करेगा और अगले दिन हेमकुंड साहिब पहुंचेगा. प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जतालोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को भोग अर्पित किया गया...वहीं कल 23 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे...इसके लिए गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो चुका है. श्रद्धालुओं का जत्था घांघरिया में रात्रि विश्राम करेगा और अगले दिन हेमकुंड साहिब पहुंचेगा. प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है.

22/05/2026

41 दिन बाद देहरादून पहुंचा HR सिंगर मासूम शर्मा... सवाल पूछने पर भागे..!!

बड़ी खबर: सीएम पुष्कर धामी ने उत्तराखंड के सड़कों में नमाज को लेकर सख्त रुख अपनाया है. सीएम धामी ने साफ कहा कि देवभूमि म...
22/05/2026

बड़ी खबर: सीएम पुष्कर धामी ने उत्तराखंड के सड़कों में नमाज को लेकर सख्त रुख अपनाया है. सीएम धामी ने साफ कहा कि देवभूमि में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के नाम परआवाजाही बाधित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा के चलते लाखों श्रद्धालु प्रदेश पहुंच रहे हैं, ऐसे में कानून व्यवस्था और सुचारु यातायात बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है. किसी भी कारण यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए. सार्वजनिक सड़कों पर लोगों की आवाजाही रोकना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. सीएम धामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

22/05/2026

सावधान! उत्तराखंड के 3 शहरों में संदिग्ध ग्रुप को लेकर अलर्ट, लोगों से इमोशनल कहानियों के जरिए पैसे मांगने के आरोप..!!

22/05/2026

अब सांसद अजय भट्ट पर PM मोदी की अपील का असर, बस में किया सफर..!!

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर से सांसद अजय भट्ट ने पीएम मोदी की अपील के समर्थन में बस की सवारी की। हल्द्वानी से दिल्ली जाने के लिए अजय भट्ट ने वोल्वो बस की सवारी की। इस दौरान लोगों ने उनकी सादगी की भी तारीफ की।

Address

Dehradun
Dehra Dun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News PAGE posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share