News 4

News 4 News4Himachal.com is the fastest growing Himachal hindi news portal which is connected whole state a

पुलिस निरीक्षक गगन सिंह रनायक ने संभाला औट थाने का कार्यभार।नशा तस्करी और कानून व्यवस्था पर रहेगी कड़ी नजर।जिला शिमला और...
29/11/2025

पुलिस निरीक्षक गगन सिंह रनायक ने संभाला औट थाने का कार्यभार।

नशा तस्करी और कानून व्यवस्था पर रहेगी कड़ी नजर।

जिला शिमला और मण्डी के कई थानों में दिखा चुके हैं अपनी बेहतरीन कार्यशैली।

बंजार(परस राम भारती):- जिला कुल्लू उपमंडल बंजार की दूरदराज ग्राम पंचायत टील से बारनाल गांव निवासी पुलिस निरीक्षक गगन सिंह रोनायक ने शुक्रवार को जिला मण्डी के औट थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

गगन सिंह रनायक वर्ष 2019 में सीधे उप-निरीक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे और कठोर प्रशिक्षण के बाद इन्होंने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में अपनी बेहतरीन सेवाएँ दीं। इस दौरान वे जिला शिमला के थाना छोटा शिमला, ढली, चौपाल, कूपवी रामपुर और जिला मण्डी के धनोटू थाना में बतौर प्रभारी या सह प्रभारी काम कर चुके हैं।

इसी साल जनवरी माह में निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद गगन सिंह रनायक मध्य रेंज एंटी नारकोटिक टास्क फ़ोर्स में बतौर प्रभारी पांच जिलों में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। अब मण्डी पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण औट थाना की कमान सौंपी गई है।

गगन सिंह रनायक ने शुक्रवार को ही थाना औट में पहुँच कर बतौर प्रभारी अपना पदभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालने के बाद निरीक्षक गगन सिंह रनायक ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखना, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुचारु बनाए रखना तथा क्षेत्र में मौजूद नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता लोगों में सुरक्षा का भाव कायम रखना है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बंजार और सराज क्षेत्र के लोगों ने गगन सिंह रनायक को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, ईमानदार कार्यशैली और समर्पण ने ही उन्हें यह सम्मान दिलाया है। लोगों को उम्मीद है कि वे इसी उत्साह और निष्ठा के साथ आगे भी अपना कर्तव्य निभाते रहेंगे।

02/06/2025
25/07/2024

सुख की सरकार

13/07/2024

Address

Dehra Gopipur
177101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News 4 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share