Rashtriya Darpan News

Rashtriya Darpan News निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ जनता के हक की बात !
संपर्क करें - 9517655355 । जय हिंद , वन्देमातरम 🇮🇳🙋
(2)

27/08/2026

कुदरत के कहर के आगे कोई टीका है क्या ? तो आपका जवाब होगा नहीं जी हां बिल्कुल यह सच है जब कुदरत अपने आप पर आती है तो सब कुछ अपने अंदर समा लेती है वही मंजर है आपको जो दिख रहा है क्या कहेंगे इस मंजर के बारे में ?
Rashtriya Darpan News

27/08/2026

कुछ मजदूर नदी की ओर जा रहे थे शायद कोई निर्माण कार्य चल रहा होगा. अचानक सबसे पीछे खड़ा एक लड़का वीडियो में नदी में पानी को उफानते मारते देखता है. वह चीखता है, अलर्ट करता है और सभी मजदूर नदी के किनारे से एकाएक भागना शुरू कर देते है. वीडियो बना रहा लड़का भी ऊपर की ओर भागता है. काफी तेज लेकिन नदी में आया जलसैलाब भारी चीत्कार के साथ नदी पर बने पुल को तोड़ता हुआ आगे बढ़ जाता है. जितने भी मजदूर भागे उनकी ही सतर्कता से जान बच गई ! देखिए वीडियो में ..
Rashtriya Darpan News

26/08/2026

भागलपुर के राघोपुर में देखते ही देखते गंगा में समाई नाव दर्जनों लोग लापता, NDRF मौके पर पहुँची … अचानक जल स्तर में आई बढ़ोतरी की वजह से हुआ हादसा ..

Rashtriya Darpan News

26/08/2026

ये जो 4–5 मंजिला इमारत को बाढ़ की ऊंची लहरों ने चपेट में लिया है, वह नेपाल–चीन बॉर्डर पर इमिग्रेशन सेंटर है। एक तरह से नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्रियों का मुख्य चेक प्वाइंट है। जब सैलाब आया, तब इस बिल्डिंग में कई यात्रियों सहित तमाम लोग मौजूद थे। करीब 500 टूरिस्ट लापता हैं। इसमें एक बड़ी संख्या कैलाश मानसरोवर यात्रियों की है। यह यात्री अलग–अलग देशों के हैं देखिए वीडियो !
Rashtriya Darpan News

26/08/2026

नेपाल का यह वीडियो दिल द.हला देने वाला है तिब्बत की तरफ से अचानक आये पानी से बचने के लिए किस तरह से लोग घर छोड़ कर भाग रहे हैं।
Rashtriya Darpan News

उत्तर प्रदेश के शामली से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गो.ली मा...
26/08/2026

उत्तर प्रदेश के शामली से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गो.ली मारकर ह.त्या कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि वारदात शामली के मोहल्ला नाला पटरी इलाके में हुई। अंकित बालियान जिम करने के बाद अपनी गाड़ी में बैठे थे, तभी चार बदमाश पैदल पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने करीब 14 गो.लियां चलाईं, जिससे अंकित बालियान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौ.त की खबर सामने आई।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Copy

26/08/2026

कानपुर में सड़क के बीच वॉटरफॉल निकल आया.
जनता में खुशी की लहर, शहर में उत्सव का माहौल.

जाजमऊ में भारी बारिश के बाद सड़क धंसने से करीब 18 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें बहता हुआ पानी झरने (वॉटरफॉल) की तरह गिरता हुआ दिखाई दिया।

📍यूपी
Rashtriya Darpan News

26/08/2026

उत्तरी नेपाल में नारायणी नदी में बाढ़ के बाद लोगों के घरों का सामान मलबे के साथ किनारों पर आ कर लग गया . और लोग बटोरने में लगे हैं.. कुछ लोग मुफ़्त का माल लूटने में लगे हैं.. मलबे में रसोई गैस के सिलेंडर के साथ ही गृहस्थी के तमाम सामान हैं.. ये सभी लोग लगभग बेघर हो चुके हैं और अब इन्हें अपने परिवार और बच्चों के खाने-पीने की फिक्र है..
वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये किसी का घर चोरी नही किए ! इसलिए ये कहना गलत है कि आपदा में अवसर ..आप सब का क्या कहना है ..

Rashtriya Darpan News

26/08/2026

शोर मचा कर बचाई मजदूरों की जान एक सावधानी ने बहुत सारी जिंदगी को बचा ली ..
ये वीडियो रसुवा जिले में त्रिशूली नदी की है। जब पीछे से आ रहे खौफनाक सैलाब ने नदी पर बने चैनल को पार किया तो वहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे। भीड़ ने शोर मचाकर उन्हें बाहर निकाला। देखिए वीडियो ...
Rashtriya Darpan News

26/08/2026

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के ये दृश्य बेहद ड.रावने हैं।
तस्वीरें देखकर बाढ़ की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Rashtriya Darpan News

Address

M-161/1B, Kalka Bhavan , Gautam Nagar , Green Park
Delhi
110049

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rashtriya Darpan News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share