BM Bharat News

BM Bharat News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BM Bharat News, News & Media Website, S-529, School Block, Sakarpur, Laxmi Nagar, Delhi.

*विश्व के महान जादूगर शिवकुमार ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज को राष्ट्रवादी संत शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया।*नीमराना /अ...
11/12/2022

*विश्व के महान जादूगर शिवकुमार ने गुरुदेव भास्कर भारद्वाज को राष्ट्रवादी संत शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया।*

नीमराना /अलवर, राजस्थान से पत्रकार जयबीर सिंह की खास रिपोर्ट
दिल्ली क्राइम प्रेस
नीमराना में चल रहे देश-दुनिया में चर्चित जादूगर शिव कुमार के अंतरराष्ट्रीय स्तर के जादू के शो के दौरान कोटकासिम के पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान के संस्थापक गुरुदेव भास्कर को जादूगर शिव कुमार ने राष्ट्रवादी संत शिरोमणि सम्मान से नवाजा है! यह सम्मान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज को उनके द्वारा किए जा रहे संपूर्ण भारत में विभिन्न स्थानों पर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार, धर्म संदेश, प्रवचन और राष्ट्र सेवा के लिए उनको दिया गया है! इस दौरान जादूगर शिव कुमार ने कहा गुरुदेव भास्कर भारद्वाज जैसे महान संतों का हमें अनुसरण करना चाहिए और गुरुदेव की राष्ट्र सेवा और प्रवचन की बहुत सराहना की! वही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने जादूगर शिव कुमार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा जादूगर शिव कुमार के मैजिक शो नैतिक शिक्षा से भरे हुए हैं जो अच्छे इंसान बनने का संदेश देते हैं और उन्होंने जादूगर शिव कुमार की जादुई कला के साथ समाज सेवा के कार्य की भी तारीफ की! इस दौरान पवित्र मनन दीप के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, भागीरथ भारद्वाज, भजन गायक कालू राजा, ग्यासी राम सैनी, मामन यादव शहीत दर्शकों की खचाखच से भरी भीड़ उपस्थित रही और हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा!

जयबीर सिंह

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा।कब्जे से फर्जी मोहर, ज्वाईनिंग लैटर व मोबाईल आदि बरामद।निखिल सैनी, रिप...
11/12/2022

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा।

कब्जे से फर्जी मोहर, ज्वाईनिंग लैटर व मोबाईल आदि बरामद।

निखिल सैनी, रिपोर्टर। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना क्षेत्र भौराकलां पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी दस्वावेज तैयार कर लोगों से पैसे ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से पुलिस ने फर्जी मोहर, मोबाईल आदि भी बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी फुगाना शरद चन्द शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भौराकलां थानाध्यक्ष नवीन भाटी व उनकी पुलिस टीम से उप निरीक्षक सुधीर कुमार, कॉन्स्टेबल संदीप डागुर, रवि व विकास ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए एक वांछित आरोपी को भाज्जू नहर पुल से गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मुहर Border Security Force New Delhi, एक मुहर Raj Rif Center New Delhi, एक मुहर Center Railway New Delhi, एक मुहर Raj Rif Center New Delhi, एक मुहर Jat Center Army Baraeilly, एक अदद मोबाईल फोन ओपो कम्पनी, सरकारी नौकरियों के फर्जी विज्ञापन, सरकारी नौकरियों के फर्जी ज्वाईनिंग लैटर, तीन स्टाम्प पैड काली, लाल, नीली व चार पैन हरा,लाल, नीला, काला भी बरामद किया है। आरोपी की पहचान रोबिन पुत्र रमेश निवासी ग्राम जीदरान थाना कोतवाली सदर जनपद रोहतक, हरियाणा के नाम से हुई है।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में जानकारी मिली की आरोपी रोबिन अपने साथी कैलाश पुत्र विनोद निवासी ग्राम मनपुरा पोस्ट झखोरा झुंझुनू, राजस्थान व सरिता निवासी मुजफ्फरनगर द्वारा पढे लिखे लडकों को नौकरी लगवाने के लिए रूपये लेते थे और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तैयार कर मुहर लगाकर दे देते हैं, इसके बाद ये आरोपी पैसे लेकर फरार हो जाते थे। फिलहाल भौराकलां पुलिस ने आरोपी रोबिन पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार - पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया गया।औरंगाबाद - आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को जिला पदाधि...
11/12/2022

बिहार - पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंडल कारा में औचक निरीक्षण किया गया।

औरंगाबाद - आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक, कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीएम सदर एवं एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की टीम द्वारा मंडल कारा, औरंगाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंडल कारा के सभी कैदी वार्ड, किचन वार्ड, अस्पताल, शौचालय इत्यादि की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 12 खैनी एवं चुना की पुड़िया इत्यादि बरामद की गई। औचक निरीक्षण के दौरान बीडीओ औरंगाबाद कुमार रविराज, सीओ औरंगाबाद अंशु कुमार सिंह, बीडीओ नबीनगर, सीओ नबीनगर, सीओ कुटुंबा, बीडीओ देव, सीओ देव, राजस्व अधिकारी एवं दस पुलिस पदाधिकारी एवं लगभग 60 पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

शाहिद हसन

बिहार - स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करने को निर्देश।औरंगाबाद - आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को भार...
11/12/2022

बिहार - स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करने को निर्देश।

औरंगाबाद - आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को भारत सरकार द्धारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए भारत सरकार के द्वारा गठित पन्द्रहवें कॉमन रिव्यू मिशन का औरंगाबाद जिले में 22 से 25 नवंबर के बीच प्रस्तावित दौरा संपन्न हुआ। भ्रमण के उपरांत जिला पदाधिकारी, सौरभ जोरवाल के साथ आकलित कमियों को साझा किया गया एवं आवश्यक सुधार हेतु सुझाव दिए गए।

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के एडिशनल कमिश्नर डॉ ज्योति रावत की अगुवाई में गठित इस मिशन में यंग कंप्लीमेंट्री फीडिंग कार्यक्रम के लीड कंसलटेंट डॉ शरद सिंह, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के भारत सरकार के प्रतिनिधि डॉ क्रिस्टीन हो, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के फाइनेंस कंट्रोलर सुमंता कार, एनएचएसआरसी के पब्लिक हेल्थ डिवीजन की पब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटर नीलम तिर्की, डेवलपमेंट पाटनर जॉन हापकिंस से डॉ जितेश, निपी संस्थान के डॉ अभिषेक एवं बालाजी पोतभोरे नामित सदस्य रहे।

आठ सदस्यीय कॉमन रिव्यू मिशन द्वारा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा, बारुण, मदनपुर, अनुमंडलीय अस्पताल, दाउदनगर, सदर अस्पताल सहित विभिन्न हेल्थ वैलनेस सेंटर एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा प्रदत स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का आकलन किया गया।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ कुमार मनोज द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष भारत सरकार द्वारा गठित कॉमन रिव्यू मिशन देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण करता है। वर्ष 2007 से प्रारंभ होने वाला यह मिशन इस बार 15 में कमीशन के रूप में औरंगाबाद पहुंचा है. इस मिशन के भ्रमण का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा क्रियान्वित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना के लिए नीति निर्धारण करना होता है. इस वर्ष कमीशन का दौरा बिहार राज्य के दो जिलों औरंगाबाद एवं बक्सर में हुआ है।

औरंगाबाद जिले में रिव्यु मिशन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य योजनाओं यथा- आशा द्वारा गृह भ्रमण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने की दिशा में सुझाव दिए गए। सदर अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए सर्जरी, विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा ओपीडी बढ़ाने के साथ-साथ साफ सफाई पर और ध्यान देने की जरूरत के संबंध निर्देश दिए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा प्रदत्त सेवाओं की काफी प्रशंसा की गई वहीं चिकित्सकों सहित अन्य उपलब्ध मानव संसाधनों के औचित्यपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी गई।

इस क्रम में डीपीएम द्वारा बताया गया कि कॉमन रिव्यू मिशन जिले के दौरा के उपरांत अपना प्रतिवेदन 26 नवंबर को राज्य स्तर पर स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के वरीय पदाधिकारियों के साथ साझा करेगा। मिशन के साथ-साथ राज्य स्तर से राज्य कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश कुमार, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के एसपीएम डॉ मसूद आलम, आशा टीम लीडर प्रणय कुमार, चाइल्ड हेल्थ प्रोग्राम के डिप्टी डायरेक्टर विमलेश कुमार, स्टेट प्लैनिंग सेल से असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर निवेदिता बनर्जी, यूनिसेफ संस्था के स्टेट टीम लीड जगजीत सिंह उपस्थित रहे वहीं जिला के वरीय स्वास्थ्य अधिकारी, यथा- अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ किशोर कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मिथिलेश प्रसाद सिंह, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप, जिला संचारी रोग अधिकारी डॉ रवि रंजन, जिला लेखा प्रबंधक अफरोज हैदर, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट उपेंद्र कुमार चौबे, डीपीसी नागेंद्र कुमार केसरी, डीसीएम किशोर आनंद, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी अविनाश कुमार, आरबीएसके जिला समन्वयक नीलम रानी, डॉ गुलाम हैदर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ मनु, केयर संस्था की टीम लीडर उर्वशी प्रजापति, यूनिसेफ के पदाधिकारी कामरान, यूएनडीपी के पदाधिकारी अर्शी खान, जपाईगो संस्था से प्रोग्राम ऑफिसर डॉ रूपाली रैना, राजाराम पांडे, अयूब खान, पिरामल हेल्थकेयर से प्रोग्राम ऑफिसर धनंजय कुमार सहित जिले के सभी उपाधीक्षक, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सहयोग किया गया। जिला पदाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने अपनी देखरेख में समस्त गतिविधियों को संपन्न कराया एवं अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जिला पदाधिकारी को अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कॉमन रिव्यु मिशन द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष की कार्य योजना में सुधार करने का निर्देश दिया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कराने हेतु हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के प्रभावी क्रियान्वयन कराने, आयुष्मान भारत योजना, जननी बाल सुरक्षा योजना, निक्षय पोषण योजना के लाभुकों को देय राशि की प्रक्रियाओं को और त्वरित एवं सुगम बनाने का भी निर्देश दिया गया। एंबुलेंस सेवा को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण कराते हुए और दक्ष बनाने का निर्देश दिया गया. मातृ एवं शिशु सुरक्षा योजनाओं के तहत आशा कर्मियों की डोर टू डोर विजिट बढ़ाने एवं प्रभावी बनाने के संबंध में निर्देश दिया गया।

इस क्रम में कॉमन रिव्यू मिशन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के रखरखाव की स्थिति के प्रति काफी संतोष व्यक्त किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा एवं बारुण के सौंदर्यीकरण की काफी प्रशंसा की गई. साथ ही साथ प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पेशेंट पर्सपेक्टिव में कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि कल्याणकारी स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को गुणवत्ता के साथ मिल सके।

शाहिद हसन

Address

S-529, School Block, Sakarpur, Laxmi Nagar
Delhi
110092

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BM Bharat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BM Bharat News:

Share