Purvanchal Press

Purvanchal Press खबर दिन भर, खबर सच के साथ

01/09/2026

बलिया में बंदूक लहराने का मामला निकला फर्जी,

आपसी विवाद में युवक ने लहराया था एयरगन

बलिया जिले के हल्दी थाना अन्तर्गत नीरुपुर गांव मे आपसी विवाद में बंदूक लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

इस वीडियो की पड़ताल में सामने आया है कि यह मामला फर्जी था और युवक ने असल में एयरगन लहराई थी।

युवक ने बताया कि उसके पास बंदरों और चिड़ियों को भगाने के लिए एयरगन है।

आपसी विवाद में दोनों पक्षों ने थाने में जाकर समझौता भी कर लिया था।

युवक का आरोप है कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसे फर्जी तरीके से फंसाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले की जांच की थी और पाया था कि यह आपसी विवाद का मामला था जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है

आप के क्षेत्र में विधायिका द्वारा कराए गए कार्य को कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के बताए  #कॉमेट  #कॉमेंट_बॉक्स_मैं_अपनी_रा...
01/09/2026

आप के क्षेत्र में विधायिका द्वारा कराए गए कार्य को कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के बताए #कॉमेट #कॉमेंट_बॉक्स_मैं_अपनी_राय_जरूर_दे👈follow

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री  दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा 06 अधि0/कर्म0 गण के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस व अ...
31/08/2026

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा 06 अधि0/कर्म0 गण के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 31.08.2026 को जनपद बलिया से 01. उ0नि0ना0पु0 श्री श्रीप्रकाश सिंह (अंगुष्ठछाप प्रकोष्ठ) जनपद बलिया 02. उ0नि0ना0पु0 श्री राकेश कुमार सिंह, ( थाना दोकटी) जनपद बलिया, 03. उ0नि0स0पु0 श्री नारायण कान्त सरोज पुलिस लाइन बलिया, 4. उ0नि0ना0पु0 श्री तहसीलदार यादव (न्यायिक सम्मन सेल) जनपद बलिया, 5. मु0आ0सं0पु0 श्री सर्वजीत सिंह यादव पुलिस लाइन बलिया, 6. मु0आ0सं0पु0 श्री रमेशचन्द्र पुलिस लाइन बलिया ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया श्री राम बेलास सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शुभकामनायें दी गई ।

थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना मे...
31/08/2026

थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.08.2026 को वादिनी मुकदमा के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 352/109(1) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट बनाम नसीम पुत्र मुश्लिम निवासी ग्राम छोटकी सेरिया थाना बांसडीह बलिया आदि 04 नफर नामजद के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को उ0नि0 सौरभ श्रीवास्वत मय हमराह टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मेराज पुत्र मुस्लिम निवासी छोटकी सेरिया थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष को थाना परिसर बांसडीह से समय 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 266/26 धारा 352/109(1) बीएनएस 3/4 डीपी एक्ट व 4/25 आयुध अधिनियम थाना बांसडीह बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. मेराज पुत्र मुस्लिम निवासी छोटकी सेरिया थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष

बरामदगी
1. घटना में प्रयुक्त 01 अदद घटना में प्रयुक्त चाकू

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 सौरभ श्रीवास्तव थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
2. हे0का0 हरिश्चन्द्र थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
3. का0 अखिलेश पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
4. का0 विशाल गुप्ता थाना बांसडीह जनपद बलिया ।

💥 प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत; 15 झुलसेकौशांबी/प्रयागराज | 31 अगस्त 2026प्रयाग...
31/08/2026

💥 प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 5 की मौत; 15 झुलसे

कौशांबी/प्रयागराज | 31 अगस्त 2026

प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में 5 लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि करीब 15 लोग झुलसकर घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा और कुछ घरों के ढहने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि हादसा कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। यह स्थान प्रयागराज बॉर्डर पर स्थित है और मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे।
विस्फोट के बाद लगातार धमाकों और धुएं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को चारपाई और अन्य साधनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एयरफोर्स की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बताया गया है कि धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

31/08/2026

ई० विजयकांत तिवारी के राजनीतिक आगाज ने 361 विधानसभा के सियासी गलियारों में बढ़ाई हलचल-

बेहतरीन कंपनी के जर्नल मैनेजर के बाद अब राजनैतिक क्षेत्र में बढ़ाया कदम -

रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के विजन के साथ क्षेत्र के विकास का रखा रोडमैैप-

भृगु आश्रम मंदिर प्रांगण में आत्मीय मिलन एवं सहभोज कार्यक्रम के जरिए जनता से किया सीधा संवाद और हार्दिक स्वागत-

बोले—आज भी जनता की कई मूलभूत समस्याएं समाधान की प्रतीक्षा में हैं, अब जरूरत है नई सोच और मजबूत नेतृत्व की-

कहा—बेहतर स्किल, युवा सोच और तकनीकी क्षमता के साथ विकास के नए अध्याय की नींव रखूंगा-

पद की लालसा नहीं, जनता को उनका हक और युवाओं को उज्ज्वल भविष्य दिलाना उद्देश्य—ई० रविकांत तिवारी-

तकनीकी कौशल और आधुनिक सोच को विकास का आधार बनाकर क्षेत्र को नई दिशा देने का किया दावा-

बोले—जनता का प्यार और आशीर्वाद जिस तरह मिलता जाएगा, चुनावी सफर में उसी मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहूंगा-

जागरूक जनता से मजबूत और जवाबदेह लीडर शिप नेतृत्व स्थापित करने की अपील।

थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।**श्रीमान् पुलिस अधी...
30/08/2026

थाना सुखपुरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।*

*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व धर पकड़/ गिरफ्तारी, तलाश वांछित अभियुक्त हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा* के निकट पर्यवेक्षण, श्रीमान् क्षेत्राधिकारी श्री सतीश शर्मा सर्किल नगर व थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में थाना सुखपुरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 30.08.2026 को थाना सुखपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 कृष्णानन्द विश्वकर्मा मय फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 202/26 धारा 115(2),352,105 बीएनएस थाना सुखपुरा बलिया की विवेचना देखभाल क्षेत्र ,अपराध व अपराधियो के तलाश में वांछित में मामूर होकर सुखपुरा चौराहे पर मौजूद थे कि जरिए मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित *अभियुक्त रामाशीष यादव उर्फ मुलायम पुत्र स्व0 रामाधार यादव साकिन ब्रह्माईन डेरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया को हरिपुर नहर मार्ग के पास से समय लगभग 10.55 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*संबंधित अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 202/26 धारा 115(2),352,105 बीएनएस थाना सुखपुरा बलिया
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
1. रामाशीष यादव उर्फ मुलायम पुत्र स्व0 रामाधार यादव साकिन ब्रह्माईन डेरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्री कृष्णा नन्द विश्वकर्मा थाना सुखपुरा बलिया
2. हे0का0 गुलाब चन्द्र यादव थाना सुखपुरा बलिया
3. का0 अमन कुमार गुप्ता थाना सुखपुरा बलिया

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*

बारिश से सड़क पर बना बड़ा गड्ढा, किसानों की बढ़ी परेशानीखाद-बीज लेने गोदाम पहुंचना मुश्किल, हादसे की आशंकासुलतानपुर। लम्...
30/08/2026

बारिश से सड़क पर बना बड़ा गड्ढा, किसानों की बढ़ी परेशानी

खाद-बीज लेने गोदाम पहुंचना मुश्किल, हादसे की आशंका

सुलतानपुर। लम्भुआ तहसील क्षेत्र में कोथरा से तातो मुरैनी जाने वाली सड़क पर ग्राम पंचायत गारवपुर से सूर्यभानपट्टी गोदाम की ओर जाने वाले मार्ग पर बारिश के चलते बड़ा गड्ढा हो गया है। सड़क की हालत खराब होने से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि सूर्यभानपट्टी स्थित गोदाम से खाद-बीज लेने के लिए उन्हें इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में मुश्किल हो रही है। बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा भी नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण कर जल्द से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई व्यक्ति की धनराशि को होल्ड कराते ...
30/08/2026

थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई व्यक्ति की धनराशि को होल्ड कराते हुये 40,000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया ।

उल्लेखनीय है कि आवेदक शिव प्रकाश यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड,जनपद बलिया द्वारा थाना बांसडीह रोड बलिया पर आकर शिकायत दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से दिनाँक- 03.05.2026 को फर्जी तरीके से 40,000/- रूपये स्थानान्तरण करा लिया गया था।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड बलिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए फ्राड हुए पूरे पैसे को Fino Payments Bank में होल्ड कराया तथा माननीय न्यायालय के आदेश से फ्राड हुए 40,000/- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना बांसडीह रोड पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना बांसडीह रोड साइबर पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री वंश बहादुर सिंह थाना बांसडीह रोड बलिया)
2-उ0नि0 श्री संदीप कुमार प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया
3. कंप्यूटर ऑपरेटर वीरकर कुमार (साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया
4-का0 अनुज प्रताप सिंह साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया
5-म0का0 कीर्ती देवी साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया

30/08/2026

ऑपरेशन क्लीन बलिया DIOS कार्यालय में पूर्वांचल प्रेस की मुहिम का हुआ खबर का असर..

आने वाले समय में कई और विद्यालय का नाम होने वाला है उजागर...

माध्यमिक शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्ति/ वेतन भुगतान से जुड़ी नई अपडेट जल्द महिया कराएगा पूर्वांचल प्रेस...

खैर अब खबर पर चलते हैं...

कूटरचित अभिलेखों के आधार पर सहायक अध्यापक की पायी गई बलिया में नियुक्ति..

DIOS ने भेजी जेडी आजमगढ़ को विस्तृत आख्या रिपोर्ट...

हम बात कर रहे हैं विश्वनाथ तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर की जहाँ तदर्थ सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत बघौना कला निवासी ब्रजेन्द्र बहादुर राय के विनियमितीकरण प्रकरण में नया मोड़ आ गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) मनोज कुमार मिश्र ने संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल को भेजी विस्तृत आख्या में उनकी नियुक्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

आख्या रिपोर्ट में मर्चेंट इंटर कॉलेज चितबड़ागांव के प्रबन्धक और प्रधानाचार्य की ओर से उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के आधार पर इनकी नियुक्ति से संबंधित दस्तावेजों को फर्जी और कूटरचित बताया गया है..

DIOS की तरफ से 18 अगस्त को भेजी गई आख्या रिपोर्ट के अनुसार, मर्चेंट इंटर कॉलेज चितबड़ागांव के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य ने 11 अगस्त को संयुक्त हस्ताक्षर से रिपोर्ट उपलब्ध कराई।

जिसमें कहा गया है कि ब्रजेन्द्र बहादुर राय की मर्चेंट इंटर कॉलेज में कभी नियुक्ति नहीं हुई हैँ..

उनके चयन के लिए न तो कोई विज्ञापन निकाला गया, और ना ही साक्षात्कार हुआ..

यही नहीं प्रबंध समिति की ओर से नियुक्ति संबंधी कोई प्रस्ताव पारित ही नहीं किया गया हैँ...

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उनका नाम विद्यालय के कर्मचारी उपस्थिति पंजिका में नहीं रहा है और ना ही उनके द्वारा कभी शिक्षण कार्य ही किया गया है..

चौंकाने वाली बात यह है कि हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर भी अब उठने लगे हैँ सवाल..

रिपोर्ट में वर्ष 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका संख्या 19849/1993 का भी उल्लेख किया गया है।

इसमें आरोप लगाया गया है कि फर्जी प्रस्ताव और नियुक्ति पत्र तैयार कर याचिका दाखिल की गई,

जिसमें ब्रजेन्द्र बहादुर राय को मर्चेंट इंटर कॉलेज का सहायक अध्यापक बताया गया था..

आख्या के मुताबिक, 3 जून 1993 को हाईकोर्ट से अंतरिम आदेश भी प्राप्त किया गया था,

जिसमें नियमित नियुक्ति होने तक याचिकाकर्ताओं को तदर्थ सहायक अध्यापक के रूप में कार्य करने और वेतन दिए जाने का निर्देश था..

अब वेतन भुगतान और पत्रावली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं...

DIOS बलिया की आख्या रिपोर्ट में कहा गया है कि उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के बाद ब्रजेन्द्र बहादुर राय द्वारा कूटरचना और धोखाधड़ी के आधार पर विभाग को गुमराह कर राजकोष से वेतन प्राप्त करने का आरोप सामने आया है।

इसमें विश्वनाथ तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीरूपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार पांडेय की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं..

आख्या के अनुसार, 1जुलाई 2026 को ब्रजेन्द्र बहादुर राय के वेतन भुगतान पर रोक लगाए जाने के बाद विनियमितीकरण की पत्रावली 14 जुलाई को संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ कार्यालय में प्राप्त करायी गयी।

DIOS बलिया ने यह भी उल्लेख किया है कि 31 मार्च 2026 को भेजी गई पत्रावली से संबंधित मूल कार्यालय प्रति उपलब्ध नहीं है।

इससे पत्रावली में कूटरचना अथवा छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है..

जिला विद्यालय निरीक्षक ने उपलब्ध तथ्यों और अभिलेखों के परीक्षण के बाद ब्रजेन्द्र बहादुर राय की नियुक्ति को विनियमितीकरण योग्य नहीं बताया है।

साथ ही प्रकरण में आगे की कार्यवाही के लिए तथ्यात्मक आख्या संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल को भेज दी गई है।

आख्या की प्रतिलिपि उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), वाराणसी मंडल को भी सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Purvanchal Press posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Purvanchal Press:

Shortcuts

Share