10/09/2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित Zonal Sports Complex में हॉकी एस्ट्रो टर्फ, सिंथेटिक ट्रैक और अन्य खेल सुविधाओं के निर्माण को लेकर युवाओं की आवाज तेज हो गई है।
आसपास के गांवों और शहर के युवाओं का कहना है कि खेल सुविधाओं का विकास हर हाल में होना चाहिए, ताकि स्थानीय बच्चों और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का मौका मिल सके।
युवाओं ने कहा कि किसी सुविधा में बदलाव या नए खेल को जोड़ने को लेकर बातचीत हो सकती है, लेकिन खेल सुविधाओं के विकास को रोकना समाधान नहीं है।
देखिए पूरी खबर और जानिए युवाओं की क्या है मांग।