BadariKedar News

BadariKedar News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BadariKedar News, News & Media Website, Delhi.

राज्य का लेखा महानिदेशक भी नहीं कर सकता है इसके खर्चों की जांच उत्तराखंड गवर्नमेंट पैशनर्स संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड...
06/09/2023

राज्य का लेखा महानिदेशक भी नहीं कर सकता है इसके खर्चों की जांच उत्तराखंड गवर्नमेंट पैशनर्स संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि, उत्तराखंड में सरकार जैसी कोई चीज है, नहीं यहां चारों ओर भ्रष्टाचार कमीशनखोरी का राज चल रहा है जिसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में छात्र नौजवान सड़कों पर हैं महज अपनी असंवैधानिक कटौती को बन्द कराने को लेकर प्रदेश के सीनियर सिटीजन भी पिछले तीन वर्षों से सड़कों पर हैं इसी वर्ष जनवरी में यहां के पैंशनरों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रर्दशन के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भी ज्ञापन दे चुके हैं यहां भी ढांक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुई है। मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल में पिछले तीन वर्षों से कई याचिकाएं विचाराधीन हैं। 04 जनवरी 2023 को मा0 उच्च न्यायालय द्वारा अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि, जो राजकीय पैंशनर्स राज्य स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आच्छादित हैं को किसी भी समय इस योजना से बाहर जाने की अनुमति (to opt out for the scheme, at any point of time ) प्रदान की जाती है। मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 27 जनवरी 2023 को एक शासनादेश हुआ जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि, जो पैंशनर्स योजना से opt out का विकल्प चुनते हैं से अंशदान की कटौती तत्काल रोकते हुए पैंशनर्स से कवरेज के आगामी वर्षों में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी परन्तु राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सरकार के इस आदेश को कोई तवज्जो नहीं दी। राजकीय पैंशनर परिषद के श्री गणपत सिंह बिष्ट द्वारा दुखी होकर मा0 उच्च न्यायालय में जुलाई 2023 को एक अवमानना याचिका दायर कर दी अवमानना से बचने के लिए आनन फानन में सरकार ने 16 अगस्त 2023 को एक दूसरा शासनादेश जारी कर दिया परन्तु राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सरकार के इन आदेशों को ठेंगा दिखा दिया। मा0 न्यायालय को गुमराह करने के लिए 18,19 अगस्त 2023 को प्रदेश के चुनिंदा समाचार पत्रों में इस आशय की एक विज्ञप्ति निकाली गई परन्तु राज्य के कोषागार व डाटा सेंटर को इस आदेश की भनक तक नहीं लगने दी जिसके कारण राज्य के पैंशनर्स को योजना से बाहर निकलने के लिए काफी फजीहत उठानी पड़ रही है। इस बावत जब राज्य के कोषागारों से सम्पर्क स्थापित किया गया तो उनका कहना है कि इस सम्बंध में अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। इसी तरह मा0 न्यायालय को गुमराह करने के लिए एक विज्ञप्ति पूर्व में भी निकाली गई जिसमें योजना में सम्मिलित नहीं होने का विकल्प एक माह के अंदर प्रस्तुत करने को कहा गया इस षड़यंत्र के पीछे सरकार का मकसद असहाय वृद्ध, लाइलाज़ बिमारी से ग्रस्ति पैंशनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पैंशनर्स जहां अखबार तक नहीं पहुंच पाते हैं ऐसे सभी लोगों को जबरन इस योजना मेंं शामिल कराकर अरबों रुपए की वसूली की गई जबकि सरकार को योजना में सम्मिलित होने के लिए विकल्प मांगना चाहिए था सरकार के इस षड़यंत्र से हजारों पैंशनर्स ना मेंं विकल्प देने से चूक गए उनकी असंवैधानिक कटौती आज भी बदस्तूर जारी है। श्री तड़ियाल ने सरकार पर सवाल दागते हुए कहा अभी तक 90 प्रतिशत लोगों के गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं जिसके जरिए पैंशनर्स का इलाज होना है, अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है कटौती धड़ल्ले से हो रही है ?...

उत्तराखंड गवर्नमेंट पैशनर्स संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि, उत्तराखं.....

भतरोंजखान (अल्मोड़ा ) ललित करगेती :- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत 20 राजकीय महाविद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें शोध ...
02/09/2023

भतरोंजखान (अल्मोड़ा ) ललित करगेती :- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत 20 राजकीय महाविद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें शोध आधारित मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसके लिए उच्च शिक्षा में अवस्थापना विकास के लिए सरकार ने 159 करोड़ मजूर किये स्वीकृत धनराशि से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, काशीपुर, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हल्द्वानी, रानीखेत, कोटद्वार, नरेन्द्रनगर, नई टिहरी, उत्तरकाशी, थलीसैंण, गैरसैंण, लक्सर, गोपेश्वर, डाकपत्थर, रायपुर, अगस्त्यमुनि सहित कुमाऊं विश्वविद्यालय का डीएसबी परिसर और सोबन सिंह जीना विवि के अल्मोड़ा परिसर में जरूरी संसाधन जुटाकर मॉडल कॉलेज बनाए जाएंगे।...

भतरोंजखान (अल्मोड़ा ) ललित करगेती :- राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020

उत्तराखंड का एक दूरस्थ इलाका जो भिकियासैंण विकासखंड से 15 कि0मी0 की दूरी पर स्थित है यहां मानिला देवी मंदिर कमराड़/ विना...
15/08/2023

उत्तराखंड का एक दूरस्थ इलाका जो भिकियासैंण विकासखंड से 15 कि0मी0 की दूरी पर स्थित है यहां मानिला देवी मंदिर कमराड़/ विनायक में पांडव कालीन एक प्राचीन मंदिर है इस मंदिर मेंं स्थानीय जनता द्वारा देश की आजादी मनाने का एक अनोखा रिवाज आज़ भी बदस्तूर यहां जारी है यों तो देश की आजादी मनाने के सरकारी कार्यक्रम स्कूल कालेजों से लेकर तहसील जिला व राज्य की राजधानियों में होते रहते हैं और सबसे बड़ा आयोजन दिल्ली के लाल किले में आयोजित किया जाता हैं परन्तु जनता द्वारा आजादी मनाने का यह अनोखा रिवाज आज़ आजादी के 77 वर्ष बाद भी यहां जारी है। कहते हैं यहां के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में श्री बचे सिंह अधिकारी, श्री नरपतसिंह मेहरा व श्री जयदत्त वैला व शिक्षाविद श्री गोपाल दत्त वैला, महंत खीमानंद मठपाल, श्री मुरलीधर मठपाल, श्री दीवान सिंह रावत, खुशाल सिंह अधिकारी आदि लोगों ने क्षेत्रीय जनता को इस स्थान पर आजादी मनाने के लिए प्रेरित किया लोग परम्परागत वाद्ययंत्रों नगारे निशाड़ के साथ यहां पर आते थे स्कूली बच्चों की तरह तरह की झांकियां निकाली जाती थी एनसीसी व स्काउट गाइड की भव्य परेड आयोजित की जाती थी सुबह पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा झण्डारोह कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाती थी उसके बाद संगीतमय ध्वनि में सामुहिक राष्ट्र गान गाया जाता था जनता को आकर्षित करने के लिए श्री नरपतसिंह मेहरा जी के द्वारा अनेक करतब दिखाए जाते थे पारम्परिक झोड़ा चांचरी आदि कार्यक्रम आयोजित कर बड़े उत्साह के साथ जनता द्वारा देश की आजादी का जश्न मनाने का ऐसा अनूठा उदाहरण पूरे देश में अन्यंत्र कही देखने को नहीं मिलता है। बाद के दिनों में सरकारी प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण इस राष्ट्रीय कार्यक्रम ने एक मेले का रुप ले लिया प्राणदायनी नौला मानिला देवी पेयजल योजना के यहां पर बनने से मानिला देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी का गठन हुआ तब से इस कमेटी के माध्यम से यहां पर बड़े बड़े चट्टोनों को समतल कर हिन्दू देवी-देवताओं के मंदिर समूह के साथ साथ एक बड़ा प्रवचन हाल अतिथियों के रहने के लिए अतिथि गृह बनाए गए हैं सबसे बड़े कौतूहल का विषय यहां पर बने नौ दुर्गा का मन्दिर है अंडाकार बने इस मंदिर के डंठल नुमा भाग में साधु-संतों का आवास है उसके उपर लगभग 14 फीट गहरा तालाब है और तालाब के ऊपरी भाग में नौ दुर्गाएं विराजमान हैं मंदिर के अन्दर का दृश्य बहुत ही अलौकिक है ऐसा लगता है जैसे कुदरत ने यहां पूरी प्रकृति को अपने आप में समेट कर रखा है पिछले दो दशक से मंदिर प्रबंधक कमेटी ने यहां पर देश की आजादी मनाने के पुराने स्वरुप को लौटाने का प्रयत्न किया है यहां पर प्रात: 8 बजे झण्डारोह कर राष्ट्र गान होता है उसके बाद पारम्परिक झोड़ा चांचरी तथा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष झण्डारोहरण वयोवृद्ध सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री नन्दन सिंह रावत व महंत दत्तगिरी महाराज जी ने संयुक्त रूप से किया तत्पश्चात राष्ट्र गीत के बाद भारत माता की जय व देश के अमर शहीदों के जयकारे लगाए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान कमराड़ श्रीमती कमला देवी, बहादुर सिंह रावत, इन्द्र सिंह भण्डारी, दिगम्बर दत्त जोशी, पूरन चन्द्र जोशी, श्रीमती पुष्पा जोशी, हवलदार बचीराम जोशी, राम सिंह रावत, पूरन सिंह रावत, नरेश रावत सहित भारी तादाद में लोग उपस्थित थे। ज्ञांतव्य है कि कल ही यहां पर श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का समापन हुआ है इस महोत्सव में भी दूर दूर से श्रद्धालु प्रतिदिन यहां आया करते थे। इसकी धार्मिक पर्यटन के रूप में पहिचान हो जाने से अब दूर दूर से लोग यहां पहुंचते हैं इसलिए इस वर्ष सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से यहां पर रेगुलर पुलिस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। आलेख - तुला सिंह तड़ीयाल

उत्तराखंड का एक दूरस्थ इलाका जो भिकियासैंण विकासखंड से 15 कि0म

21/07/2023

उतराखंड के पौड़ी में गुरूवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई | थलीसैंण-पीठसैंण-बुंगीधार मोटर मार्ग पर बगवाड़ी गांव के समीप पुल के एक हिस्से का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर मार्ग में पुल के क्षतिग्रस्त होने से चौथान पट्टी के पांच से अधिक गांवों की आवाजाही ठप हो गई है| साथ ही पट्टी के 80 से अधिक गांवों कि आवाजाही प्रभावित हुई है | …...

उत्तराखंड उत्तरकाशी जिले के बड़ेथी बनचौरा मार्ग पर आज सुबह एक चार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी | खबर के मुताबिक कार में ...
05/07/2023

उत्तराखंड उत्तरकाशी जिले के बड़ेथी बनचौरा मार्ग पर आज सुबह एक चार 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी | खबर के मुताबिक कार में 3 लोग सवार थे जिसमे दो कि मृत्यु हो गई है और एक घायल है | घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती किया गया है | मृतकों में दो माँ बेटे शामिल बताएं जा रहे है | प्राप्त जानकारी के अनुसार पवना देवी पत्नी रुकम सिंह उम्र (48 वर्ष ) , विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह उम्र (22 वर्ष ) ग्राम इंद्रा , चिन्यालीसौड़ कि मृत्यु हो गई है | तथा भूपेंद्र सिंह पुत्र रुकम सिंह उम्र ( 25 वर्ष ) घायल है |

Jul 5, 2023 | उत्तरकाशी, उत्तराखंड, न्यूज ब्रीफ, ललित करगेती

प्रेमनगर में एक महिला ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली | महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमे महिला ने ...
21/06/2023

प्रेमनगर में एक महिला ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली | महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमे महिला ने लिखा है , मेरी वजह से सब परेशान है , मेरे हसबैंड बहुत अच्छे है , मैं किसी से प्यार करने के काबिल नहीं हूं…........| एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह के 9 बजे करीब उन्हें सुचना मिली कि एक महिला ने आत्महत्या कर लि है | मौके पर पुलिस ने पहुँच क देखा तो महिला चुन्नी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी | महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | …...

प्रेमनगर में एक महिला ने फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली | महिल

पदभार ग्रहण करते हुए कमांडिंग ऑफिसर जगमोहन सिंह रावत फोटो :- बद्रीकेदार न्यूज़उत्तराखंड :- अल्मोड़ाभिकियासैन तहसील के अद...
18/06/2023

पदभार ग्रहण करते हुए कमांडिंग ऑफिसर जगमोहन सिंह रावत फोटो :- बद्रीकेदार न्यूज़

उत्तराखंड :- अल्मोड़ा

भिकियासैन तहसील के अदबौड़ा निवासी मनोहर सिंह रावत के बेटे जगमोहन सिंह रावत ने आज राजस्थान में कुमाऊँ रेजिमेंट की 18वी. बटालियन में कर्नल कमांडिंग का पद ग्रहण कर लिया है | जगमोहन रावत के इस पद पर पहुँचने पर समूचे क्षेत्र में ख़ुशी व गर्व का माहोल है |

डी.एन.

पदभार ग्रहण करते हुए कमांडिंग ऑफिसर जगमोहन सिंह रावत फोटो :- ब

रामनगर :-नैनीताल अपने मामा के घर पर ए युवक कि सड़क हादसे में मौत हो गई साथ ही युवक कि मामी भी घायल हो गई जिन्हें अस्पताल ...
08/06/2023

रामनगर :-नैनीताल अपने मामा के घर पर ए युवक कि सड़क हादसे में मौत हो गई साथ ही युवक कि मामी भी घायल हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया | प्रतिकारात्मक फोटो :- बद्रीकेदार न्यूज़ बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी हर्ष जोशी (18) पुत्र अंबा दत्त जोशी बुधवार सुबह अपने मामा मोहन तिवारी के घर गैबुआ पहुंचा था। बुद्धवार शाम को वह अपनी मामी के साथ ममता तिवारी के साथ स्कूटी में बैठकर बैलपढ़ाव जा रहा था। स्कूटी उसकी मामी चला रही थी | हाइवे पर पहुंचते ही गलत दिशा से आ रही क्रेन से स्कूटी कि टक्कर हो गई | …...

रामनगर :-नैनीताल अपने मामा के घर पर ए युवक कि सड़क हादसे में मौ

उत्तराखंड :- पौड़ी जिले में गुलदार कि दहशत थमने का नाम नही ले रही है आस - पास के सभी ग्रामीणों में डर का माहोल बना हुआ है...
07/06/2023

उत्तराखंड :- पौड़ी जिले में गुलदार कि दहशत थमने का नाम नही ले रही है आस - पास के सभी ग्रामीणों में डर का माहोल बना हुआ है | मंगलवार देर शाम को गुलदार ने अलग - अलग जगहों पर अलग अलग लोगो पर हमला किया जिसमे एक 10 वर्षीय बच्ची भी शामिल है | दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | वन विभाग रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि विकास लाल (40) बकरिया चराकर आ ही रहे थे घर के आँगन कि दिवार पर बैठे थे तभी गुलदार ने उनपर झपट्टा मार दिया | शोर मचाने पर गुलदार भाग गया | आशंका है कि गुलदार बकरियों का पीछा करते हुए विकास लाल के घर तक पहुँच गया | …...

पौड़ी जिले में गुलदार कि दहशत थमने का नाम नही ले रही है आस – पास के सभी ग्रामीणों में डर का माहोल बना हुआ है | मंगलवार द....

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघ द्वारा मादा गुलदार और शावक को मार देने कि बात सामने आयी है |दोनों के शव चिल्लावाली रेंज की ल...
04/06/2023

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघ द्वारा मादा गुलदार और शावक को मार देने कि बात सामने आयी है |दोनों के शव चिल्लावाली रेंज की लालूखाला बीट में पड़े मिले।वही गुलदार का साथी शावक भी लापता बताया जा रहा है | वन विभाग की टीमे शावक कि तलाश में जुट गई है | राजाजी टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर साकेत बडोला ने बताया कि शनिवार को लालूखाला बीट के कर्मचारी गश्त पर थे। उन्होंने वहां पर एक वयस्क मादा गुलदार और उसके शावक का शव पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर वन विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और पशु चिकित्सा अधिकारियों को बुलाया गया।शवों कि जांच में पता चला कि उनके शरीर के सभी अंग सुरक्षित है कही भी शिकारी द्वारा चोट के निशान नहीं पाए गए | वहीँ आस- पास देखने पर पता चला कि पास में बाघ के पंजो के निशान पाए गए है | इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी मृत्यु किसी शिकारी के शिकार से नहीं बल्कि बाघ के द्वारा हुई है |

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघ द्वारा मादा गुलदार और शावक को मार देने कि बात सामने आयी है |दोनों के शव चिल्लावाली रेंज ...

Address

Delhi
110094

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BadariKedar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share