19/12/2025
AICDA के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. एस. नेयोल जी की जम्मू RTO से महत्वपूर्ण मुलाकात
ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (AICDA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. एस. नेयोल जी ने जम्मू में कार डीलर्स को आ रही विभिन्न समस्याओं एवं ट्रेड सर्टिफिकेट से जुड़े विषयों को लेकर जम्मू RTO के सरदार श्री जसमीत सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर विस्तार से चर्चा की।
इस बैठक के दौरान जम्मू क्षेत्र में कार डीलर्स को हो रही प्रशासनिक व व्यावसायिक कठिनाइयों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान हेतु सकारात्मक सुझाव रखे गए।
इस अवसर पर AICDA की ओर से श्री स्वर्ण सिंह जी, जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक सोबती जी एवं जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त चेयरमैन श्री हरविंद्र सिंह जी भी उपस्थित रहे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।