Karol Bagh Villa

Karol Bagh Villa यह PAGE आपको दिल्ली में Karol Bagh की स्थिति और ?

करोल बाग पश्चिम दिल्ली का एक बड़ा बाजार एवं आवासीय क्षेत्र है। प्रशासनिक रूप से यह मध्य दिल्ली ज़िले का भाग है।करोल बाग सेंट्रल दिल्ली के सबसे पॉपुलर जगहों में से एक है। करोल बाग बहुत बड़े एरिया में फैला हुआ है और इसमें छोटे-छोटे कई मार्केट्स हैं। चारों तरफ रेसिडेंशियल इलाके से घिरा होने के बावजूद ये एक बेहतरीन शॉपिंग डेस्टिनेशन और टूरिस्ट अट्रैक्शन है।

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) की गोला सीट से बीजेपी विधायक अरविन्द गिरि का मंगलवार सुबह निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...
06/09/2022

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) की गोला सीट से बीजेपी विधायक अरविन्द गिरि का मंगलवार सुबह निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार से लखनऊ जाते वक्त गिरि को हार्ट अटैक आया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, "अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।"

रीवा (एमपी) में एक शख्स ने 3 बेटियों के बाद बेटा पैदा होने पर एक 19-वर्षीय युवक की 'बलि' चढ़ाई। बकौल आरोपी, उसने भगवान स...
14/07/2022

रीवा (एमपी) में एक शख्स ने 3 बेटियों के बाद बेटा पैदा होने पर एक 19-वर्षीय युवक की 'बलि' चढ़ाई।

बकौल आरोपी, उसने भगवान से बेटा पैदा होने पर किसी युवक की बलि चढ़ाने की मन्नत मांगी थी।

पुलिस के अनुसार, बेटा पैदा होने के बाद आरोपी रामलाल ने एक चरवाहे को मंदिर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार सुबह पालतू कुत्ते पिटबुल ने अपनी 82-वर्षीय मालकिन पर हमला कर दिया जिसके बाद अस्पताल में ...
13/07/2022

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार सुबह पालतू कुत्ते पिटबुल ने अपनी 82-वर्षीय मालकिन पर हमला कर दिया जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

डॉक्टरों के अनुसार, महिला के शरीर पर गर्दन से पेट और पैरों तक कई गहरे घाव थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता पिछले 3-वर्षों से पीड़िता के साथ रह रहा था।

 😢😢😢😢
12/07/2022

😢😢😢😢

'मिशन सिंड्रेला' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं अभिनेत्री सरगुन मेहता ने फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करने को ले...
11/07/2022

'मिशन सिंड्रेला' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं अभिनेत्री सरगुन मेहता ने फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर कहा है कि शुरुआत में वह बेहद डरी हुई थीं।

उन्होंने कहा, "मैं उत्साहित थी क्योंकि यह बॉलीवुड में मेरा पहला प्रोजेक्ट है...वह भी अक्षय सर के साथ...मैं घबराई हुई थी। पहले दिन लगा...मैं बेहोश हो जाऊंगी।"

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने समझौते की शर्तों के उल्लंघन को लेकर $44 बिलियन में ट्विटर को खरीदने का सौदा रद्द करने की घोषण...
09/07/2022

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने समझौते की शर्तों के उल्लंघन को लेकर $44 बिलियन में ट्विटर को खरीदने का सौदा रद्द करने की घोषणा की है।

उनके वकील ने कहा कि कंपनी फेक-स्पैम अकाउंट्स की जानकारी नहीं दे पाई।

वहीं, ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने कहा कि बोर्ड यह डील लागू करवाने के लिए कानूनी कार्रवाई करेगा।

मुंबई आने के शुरुआती दिनों को याद करते हुए अभिनेता राजकुमार राव ने कहा है, "एक समय था जब मैं पारले-जी के 1 पैकेट पर दिन ...
08/07/2022

मुंबई आने के शुरुआती दिनों को याद करते हुए अभिनेता राजकुमार राव ने कहा है, "एक समय था जब मैं पारले-जी के 1 पैकेट पर दिन गुज़ारता था...मेरे बैंक खाते में सिर्फ ₹18 थे।

" उन्होंने कहा, "सौभाग्य से फिल्म स्कूल के मेरे दोस्त थे...जिन्होंने मदद की...लेकिन मेरे पास कभी कोई प्लान बी नहीं था...मैं हमेशा से अभिनेता बनना चाहता था।"

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी गुरुवार को होगी और उनकी होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्ष...
07/07/2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी शादी गुरुवार को होगी और उनकी होने वाली पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले की रहने वाली हैं।

1993 में जन्मीं गुरप्रीत ने 2018 में मुलाना (हरियाणा) स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। कौर के पिता किसान जबकि उनकी मां गृहिणी हैं।

ऐक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीरें शेयर की हैं।उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, "...
06/07/2022

ऐक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की तस्वीरें शेयर की हैं।

उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, "टाइगर के नाना फ्लाइट लेफ्टिनेंट रंजन दत्त टाइगर मॉथ प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग कर रहे हैं...जब पिता द्वितीय विश्व युद्ध में लड़े थे तब वह 18-19 साल के रहे होंगे...मुझे उनकी बेटी होने पर गर्व है।

जय हिन्द।"

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई ...
05/07/2022

दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद कराची (पाकिस्तान) में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

गौरतलब है, इस महीने की शुरुआत में क्रू द्वारा विमान में धुंआ देखे जाने के बाद दिल्ली-जबलपुर स्पाइसजेट फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई थी।

मुंबई में जन्मी और कर्नाटक से ताल्लुक रखने वालीं 21-वर्षीय सिनी शेट्टी को 58वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस ...
04/07/2022

मुंबई में जन्मी और कर्नाटक से ताल्लुक रखने वालीं 21-वर्षीय सिनी शेट्टी को 58वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में मिस इंडिया 2022 घोषित किया गया।

मिस इंडिया-2020 मानसा वाराणसी ने सिनी को ताज पहनाया जो मिस वर्ल्ड पेजेंट के अगले एडीशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शिनाटा चौहान को दूसरा जबकि रुबल शेखावत को पहला रनर-अप घोषित किया गया।

दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने लिंक्डइन पर अपना 1974 का रिज़्यूमे शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "चाहे आप हालि...
02/07/2022

दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स ने लिंक्डइन पर अपना 1974 का रिज़्यूमे शेयर किया है।

उन्होंने लिखा, "चाहे आप हालिया ग्रैजुएट हों या कॉलेज ड्रॉपआउट, मुझे यकीन है कि आपका रिज़्यूमे मेरे 48 साल पुराने वाले की तुलना में बेहतर दिखता होगा।"

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने हार्वर्ड में प्रथम वर्ष के दौरान यह रिज़्यूमे तैयार किया था।

Address

Karol Bagh
Delhi
110005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karol Bagh Villa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share