The Pressmark

Call Directions Website Contact the business

The Pressmark The Pressmark is a multimedia digital platform based on the idea of inclusive India.

मध्य प्रदेश: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर झड़प, मुस्लिम युवक की पिटाई; 15 गिरफ्तार, 7 के खिलाफ मामला दर्ज।
29/09/2026

मध्य प्रदेश: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर झड़प, मुस्लिम युवक की पिटाई; 15 गिरफ्तार, 7 के खिलाफ मामला दर्ज।

मेरठ में हाजी राशिद अखलाक ने पिंकी चौधरी के खिलाफ शिकायत दी, मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद हिंदूवादी...
29/09/2026

मेरठ में हाजी राशिद अखलाक ने पिंकी चौधरी के खिलाफ शिकायत दी, मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद हिंदूवादी पिंकी चौधरी देहरादून में नजरबंद।

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर मस्जिदों पर हमलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई लोग पुलिस हिरासत में।
29/09/2026

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर मस्जिदों पर हमलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई लोग पुलिस हिरासत में।

कर्नाटक SIR: फॉर्म-7 के ज़रिए वोटरों के नाम हटाने की मांग, 4,000 से ज्यादा आवेदन; मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में निशाने प...
29/09/2026

कर्नाटक SIR: फॉर्म-7 के ज़रिए वोटरों के नाम हटाने की मांग, 4,000 से ज्यादा आवेदन; मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में निशाने पर।

जंतर-मंतर पर आज प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले एक्टिविस्ट और APCR से जुड़े नदीम खान को दिल्ली पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने ...
29/09/2026

जंतर-मंतर पर आज प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले एक्टिविस्ट और APCR से जुड़े नदीम खान को दिल्ली पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की बात सामने आई है। उनके अनुसार, पुलिस ने उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे से उनके ऑफिस में ही रोक रखा है।

यह प्रदर्शन मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर हमलों, SIR के जरिए नागरिकों के नाम छूटने और हेट क्राइम के मुद्दे पर 3 बजे जंतर-मंतर पर आयोजित किया गया है।

नदीम खान इंडियन मुस्लिम्स की मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य भी हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को “खुले तौर पर गैरकानूनी” बताया है।

संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा के मामले में आरोपी मुल्ला अफरोज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट न...
29/09/2026

संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा के मामले में आरोपी मुल्ला अफरोज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत जारी नजरबंदी के आदेश को रद्द कर दिया है।

साथ ही अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

29/09/2026

ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

28/09/2026

ज्ञानेश कुमार इस देश के लिए घातक है?

जामिया के पहले MDS बैच से ‘नो-स्ट्राइक’ अंडरटेकिंग!जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पहले MDS बैच के छात्रों से दाखिले के दौर...
28/09/2026

जामिया के पहले MDS बैच से ‘नो-स्ट्राइक’ अंडरटेकिंग!

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पहले MDS बैच के छात्रों से दाखिले के दौरान एक ‘नो-स्ट्राइक अंडरटेकिंग’ पर हस्ताक्षर करने को कहा गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस अंडरटेकिंग में छात्रों से हड़ताल या ऐसी किसी गतिविधि में शामिल नहीं होने की बात कही गई है, जिसे विश्वविद्यालय के हित, अनुशासन, शांति या कामकाज के लिए नुकसानदायक माना जाए। इसके अलावा, MDS छात्रों को कोर्स बीच में छोड़ने पर 10 लाख रुपये का बॉन्ड भी देना होगा, जिस पर 15% ब्याज का प्रावधान है। जामिया का कहना है कि नो-स्ट्राइक शर्त का उद्देश्य पोस्टग्रेजुएट कोर्स में अनुशासन और नियमित पढ़ाई बनाए रखना है। हालांकि, छात्रों के लिए यह सवाल महत्वपूर्ण है कि ‘विश्वविद्यालय के हितों के खिलाफ’ मानी जाने वाली गतिविधियों की सीमा आखिर तय कौन करेगा।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उज्जैन की शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जाने की कार्रवाई पर सवाल...
28/09/2026

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने उज्जैन की शाही मस्जिद के हिस्से को सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और 600 साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर को बचाने का प्रयास करना चाहिए।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि जब मामला न्यायालय में लंबित है तो प्रशासन द्वारा बार-बार मस्जिद की घेराबंदी किए जाने का क्या संदेश जाता है। उन्होंने उज्जैन प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करने और सड़क चौड़ीकरण के लिए दूसरी तरफ से जरूरी जमीन लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इतनी ऐतिहासिक धरोहर को तोड़ा जाना सामान्य घटना नहीं मानी जा सकती।

Address

New Delhi
Delhi
110025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Pressmark posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Pressmark:

Shortcuts

Share