News19Hindi

News19Hindi NEWS 19 HINDI

2016बैच के‌आईएएस अधिकारी रिची पांडे बेगूसराय के नए जिला अधिकारी होंगे।2018मे वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल के अनुमंडल डंडा...
18/08/2026

2016बैच के‌आईएएस अधिकारी रिची पांडे बेगूसराय के नए जिला अधिकारी होंगे।
2018मे वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल के अनुमंडल डंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
फिर 27 सितंबर 2019 को बेगूसराय के नए डीडीसी के रूप में पदभार ग्रहण किया।
उस समय बेगूसराय के लोकप्रिय जिलाधिकारी के रूप में अरविंद कुमार वर्मा तैनात थे।
फरवरी 2020 में पांडे को पटना का डीडीसी बनाये गये थे।
06 मार्च 2024 को उन्हें सीतामढ़ी के नए जिला अधिकारी के रूप में स्थापित किया गया।
जहां से 17 अगस्त 2026 को बेगूसराय के नए जिलाधिकारी के रूप में उनका तबादला किया गया।
#बेगूसराय/संवाददाता-बेगूसराय के नये जिलाधिकारी रिची पांडेय के बारे में एक संक्षिप्त जानकारी --
रिचीपांडे(आईएएस)अधिकारी 2016 बैच के वैशाली जिला के महुआ अनुमंडल के अनुमंडलाधिकारी 2018 से 2019 तक इस पद पर काम किए।
उसके बाद उन्हें 27 सितंबर 2019 को बेगूसराय के नए डीडीसी के रूप में पदभार ग्रहण किए। उस समय बेगूसराय के लोकप्रिय जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा थे। अरविंद कुमार वर्मा के पहले राहुल कुमार बेगूसराय के डीएम थे।
आइएएस अधिकारी रिची पांडेय सितंबर 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक बेगूसराय के डीडीसी के पद पर रहे।
उसके बाद फिर रिची पांडेय को पटना का नए डीडीसी बनाया गया था।

* *रिची पांडेय आईएएस बिहार के 2016 बैच के नये जिला अधिकारी बेगूसराय के बनाए गए।*

रिची पांडेय का जन्म 14 फरवरी 1988 को हुआ था। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने इंजीनियरिंग में स्नातक व्यवसाय प्रशासन में स्नातकोत्तर की डिग्री है। ये 6 मार्च 2024 को सीतामढ़ी के नए जिलाधिकारी के रूप में पद संभाला था।
इससे पहले ये सहायक सचिव के पदपर में थे। इनका तबादला 17 अगस्त 2026 को बेगूसराय के नए जिला अधिकारी के पद पर हुआ।

*राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट कराने को ले कर हुए बैठक।* #बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ने...
17/08/2026

*राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी टूर्नामेंट कराने को ले कर हुए बैठक।*
#बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेशनल स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान मे आयोजित 11वां बरौनी टाउन के कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन को ले कर हुए बैठक ,क्लब के अध्यक्ष बाबू साहेब मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।बैठक मे उपस्थित समाजसेबी फूल कुमार चौधरी, डॉ अजीत कुमार, अविनाश मिश्र (सुगा जी ), ललन सिंह, धुर्व कुमार, संजय कुमार (ज. क. प ), मुकेश कुंवर, अमोल मिश्र, उत्तम कुमार , आदि मौजूद थे । सर्व सहमति से आयोजन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष - फूल कुमार चौधरी एवं सचिव -डॉ. अजीत कुमार को बनाया गया। क्लब कोच -दीपक कुमार ने बताया की पिछले 10 वर्षो से राधा कृष्ण चमरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया बरौनी विद्यालय के खेल मैदान में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन होता रहा है, इस वर्ष भी राज्य स्तरीय ओपन ( परुष ) कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिसमें बिहार के 16 जिलों एवं क्लब के टीम हिस्सा लेते रहे हैं। टूर्नामेंट में सीनियर पुरुष वर्ग शामिल रहेंगे। यह आयोजन बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के देख रेख एवं नेशनल स्पोर्ट्स क्लब बरौनी के आयोजन कमिटी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष एवं, सचिव ने बताया की इस टूर्नामेंट में आने वाले सभी टीमों को रहने, खाने की व्यवस्था कमेटी के द्वारा किया जाएगा |
इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को ₹ 10000 एवं ट्रॉफी, वही उपविजेता टीम को ₹ 8000 कैश एवं ट्रॉफी ,साथ ही बेस्ट रेडर एवं बेस्ट डिफेंडर को भी प्राइज दिया जाएगा |
इस तरह के आयोजन कराने का उद्देश्य छेत्र के युवा मे खेल के प्रति जागरूकता फैलाना एवं नशे से दूर रहने को प्रेरणा मिलेगी। एवं बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु प्रतियोगिता में शामिल हो कर जिला,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बनाने में मदद मिलेगी । कबड्डी मैच का आयोजन 22 एवं 23 अगस्त को होगी।

🚩🚩सिंह राशि में सूर्य प्रवेश के साथ सौर भाद्रपद मास का आरंभ, चार रविवार विशेष सूर्योपासना के लिएसौर मास की गणना के अनुसा...
17/08/2026

🚩🚩सिंह राशि में सूर्य प्रवेश के साथ सौर भाद्रपद मास का आरंभ, चार रविवार विशेष सूर्योपासना के लिए
सौर मास की गणना के अनुसार 17 अगस्त 2026 से भाद्रपद मास का आरंभ होगा। इसी दिन रात्रि 11 बजकर 21 मिनट पर भगवान सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि सूर्य की स्वराशि मानी जाती है। सूर्यदेव 17 अगस्त से 17 सितंबर 2026 तक सिंह राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से इस अवधि को सूर्योपासना के लिए विशेष फलदायी माना गया है।🚩🚩🚩🚩🚩🌅🌅🌅🌅🌅
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
आचार्य अविनाश शास्त्री, फलित ज्योतिषाचार्य एवं माध्यमिक शिक्षक ने बताया कि सिंहस्थ सूर्य की अवधि में सूर्यदेव की आराधना, अर्घ्यदान, गायत्री मंत्र का जप तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त से 17 सितंबर के बीच चार रविवार पड़ेंगे, जिनमें सूर्योपासना का विशेष महत्व रहेगा। ये रविवार 23 अगस्त, 30 अगस्त, 6 सितंबर और 13 सितंबर 2026 को होंगे।
🚩🚩🚩🚩🚩🌅🌅🌅🌅🌅🌅
प्रातःकाल सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा

आचार्य शास्त्री के अनुसार उदयकालीन सूर्य को अर्घ्य देना सूर्योपासना की प्रमुख विधियों में माना गया है। तांबे के पात्र से जल अर्पित करते हुए गायत्री मंत्र का जप किया जा सकता है। सूर्योपासना करने वाले श्रद्धालु इस अवधि में नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति चिकित्सकीय सलाह के साथ धार्मिक आस्था के रूप में चक्षुषोपनिषद का पाठ करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दे सकते हैं।

गृह प्रवेश एवं मांगलिक संस्कारों को लेकर मान्यता

आचार्य अविनाश शास्त्री ने बताया कि पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य के सिंह राशि में रहने की अवधि में कुछ मांगलिक संस्कारों को लेकर सावधानी बरती जाती है। विशेष रूप से विवाह, उपनयन, यज्ञोपवीत, अक्षरारंभ और मुंडन जैसे षोडश संस्कारों के लिए शुभ मुहूर्त का विचार आवश्यक माना गया है।

इसी प्रकार दक्षिणमुखी मुख्यद्वार वाले भवन के गृह प्रवेश के संबंध में भी परंपरागत मुहूर्त-विचार करने की सलाह दी जाती है। गृह प्रवेश के लिए स्थानीय पंचांग और योग्य आचार्य से मुहूर्त का परामर्श लेना उचित रहेगा।

चार रविवार रहेंगे विशेष

सिंह राशि में सूर्य की स्थिति के दौरान पड़ने वाले चार रविवार सूर्योपासना के लिए विशेष माने जा रहे हैं—

- 23 अगस्त 2026 — रविवार
- 30 अगस्त 2026 — रविवार
- 6 सितंबर 2026 — रविवार
- 13 सितंबर 2026 — रविवार

इन दिनों श्रद्धालु प्रातःकाल स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र, सूर्य मंत्र अथवा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं।

रविवार को संयम एवं सात्त्विक आचरण

आचार्य शास्त्री ने बताया कि धार्मिक परंपराओं में रविवार को सूर्यदेव की आराधना का विशेष दिन माना गया है। सूर्योपासना का संकल्प लेने वाले श्रद्धालु अपनी परंपरा के अनुसार सात्त्विक आहार और संयमित दिनचर्या का पालन कर सकते हैं। चातुर्मास की अवधि होने के कारण भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना, जप, पाठ एवं धार्मिक साधना के लिए भी यह समय महत्वपूर्ण माना जाता है।

उन्होंने कहा कि सूर्योपासना का मूल उद्देश्य आत्मअनुशासन, नियमितता, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आध्यात्मिक साधना को जीवन में बढ़ावा देना है।

आचार्य अविनाश शास्त्री
फलित ज्योतिषाचार्य
माध्यमिक शिक्षक
सह जिला मंत्री, भारतीय शिक्षक मंडल
संपर्क: 8271569010
ईमेल: [email protected]

*सुसंस्कार शिक्षा निकेतन,  में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई "तिरंगा यात्रा"।।।पूरे बेगूसराय जिले में तिरंगा यात्रा की गूं...
14/08/2026

*सुसंस्कार शिक्षा निकेतन, में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई "तिरंगा यात्रा"।।।
पूरे बेगूसराय जिले में तिरंगा यात्रा की गूंज रही, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारो से गूंज पूरा जिला।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली, जो बरौनी जीरो माइल से पिढौली शहीद स्मारक तक वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारों से गूंजाय- मान कर दिया।
#बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता-80 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बेगूसराय जिले के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सहित जिले के सभी विद्यालयों से छात्र- छात्राओं ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारों के साथ जिले के क्षेत्र को गूंजाय मान कर दिया। एक और जहां भारतीय जनता पार्टी बिहट बरौनी के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ मोटरसाइकिल से बरौनी जीरोमाइल से मोती चौक पिपरा होते हुए शोक हारा, फुलवरिया, बरौनी फ्लैग, तेघड़ा बाजार, एन एच 28 होते हुए पिढौली शहीद स्मारक तक उक्त क्षेत्र के देशवासियों के मन में देशभक्ति की जिज्ञासा को जगाने का कार्य किया। पूरा क्षेत्र वंदे मातरम एवं भारत माता के जय से बच्चे बूढ़े जवान के दिलों में राष्ट्र के पति जिज्ञासा बढ़ा दी। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों और शिक्षकों ने भी जगह-जगह अपने-अपने क्षेत्र में तिरंगा झंडा निकालकर भारत के प्रति अपनी जिज्ञासा को बढ़ाने का कार्य किया।
दशभक्ति के रंग में रंगा हर विद्यालयों का परिसर, बच्चों ने गाए वंदे मातरम के गीत_।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सुसंस्कार शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को भव्य "तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक *डॉ. रणधीर कुमार* के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों के जयघोष "भारत माता की जय", "वंदे मातरम" और "इंकलाब जिंदाबाद" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक डॉ.रणधीर कुमार ने कहा कि _"तिरंगा भारत की और हम सबों की आन-बान-शान है। बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जगाना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। आज के बच्चे ही कल के भारत का निर्माण करेंगे, इसलिए उन्हें संस्कार और राष्ट्रप्रेम दोनों देना जरूरी हैं।"_
उन्होंने आगे कहा कि सुसंस्कार शिक्षा निकेतन हमेशा से ही शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और देश सेवा को प्राथमिकता देता अति आवश्यक है। ऐसे आयोजन से बच्चों में अनुशासन, एकता और गर्व की भावना पैदा करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। पूरे विद्यालय को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था। और राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

बरौनी नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की ति...
13/08/2026

बरौनी नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की तिरंगा यात्रा के लिए सभी कार्यकर्ता 14 अगस्त को 12:00 बजे दिन में पार्टी कार्यालय में जमा होंगे।
यात्रा जीरो माइल से पिढौली शहीद स्मारक तक जाएगी।*
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कुंदन पोद्दार ने की।*
#बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता- 14 अगस्त को 1:00 बजे जीरो माइल से बिढौली शहीद स्मारक तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी बरौनी नगर मंडल के अध्यक्ष कुंदन पोद्दार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की मंडल के सभी कार्यकर्ता 12: बजे तक अपने-अपने मोटरसाइकिल के साथ जमा होंगे। जहां से सभी कार्यकर्ता जीरो माइल के लिए प्रस्थान करेंगे।
जीरो माइल से 1:00 बजे दिन में तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी, जो मोती चौक होते हुए शोकहारा मिर्चाइया चौक- उत्तरी चौक होते हुए फुलवरिया बाजार, फुलवरिया तारा अड्डा, बरौनी गांव, तेघड़ा बाजार होते हुए एन एच 28 से पिढौली शहीद स्मारक तक जाएगी।
बैठक में पूर्व तेघड़ा मंडल महामंत्री एवं वरिष्ठ संवाददाता महंत राम जी रामदास, बरौनी नगर मंडल के महामंत्री रामानंद सिंह, जितेंद्र राय, घनश्याम सिंह सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जिले खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में नवंबर का एक नाबालिक साथ कट्टा लेकर पहुंच गया। जिसे देखकर हरकंप  मच गया।बच्च...
10/08/2026

जिले खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में नवंबर का एक नाबालिक साथ कट्टा लेकर पहुंच गया। जिसे देखकर हरकंप मच गया।
बच्चों को माता-पिता कलम किताब लेकर शिक्षा ग्रहण करने भेजते हैं, लेकिन कलयुगी छात्र कट्टा से खेलने को तत्पर हो जाते हैं।*
#बेगूसराय/संवाददाता।-हर माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाई करने के लिए कॉपी कलम किताब लेकर स्कूल भेजते हैं, लेकिन क्या पता कि उनका बच्चा पढ़ाई पर नहीं बल्कि हथियार पर ध्यान रखना है, और उसकी पढ़ाई करने लगता है। ऐसा ही एक मामला जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। बताया जाता है कि
बेगूसराय जिले के एक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवम वर्ग का एक नाबालिग छात्र स्कूल में कट्टा लेकर पहुंच गया, और अपने छात्र मित्रों को दिखाकर अपनी बाह-बाहि लूटने लगा। भाई यह मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के पीएम श्री किशन प्लस टू विद्यालय का है।
स्कूल परिसर में छात्र के पास हथियार होने की खबर मिलते ही शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना की पुलिस दल-बल के साथ विद्यालय पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दो छात्रों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि हथियार स्कूल तक कैसे और क्यों किस कारण पहुंचा और छात्रों के पास देशी कट्टा रखने के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिसको लेकर बुद्धिजीवियों में जितनी मुंह उतनी बातें होने लगी। अरे दशकों से जंग लगी समाज में दबंग अपराधियों द्वारा स्कूली छात्रों का ही उपयोग कर अपना कारोबार चल रहे हैं। पैसे की लालच देकर कोई नशे का कारोबार बच्चों से करवाते हैं तो कोई हथियार का कारोबार बच्चों से करवाते हैं। अब क्या पता कि उक्त छात्र कट्टा कहां से लाया, किसने उसे कटा दिया, उक्त छात्र विद्यालय में क्यों लेकर गया, इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी, यह तो जांचों उपरांत ही खुलासा होगा।

सिमरिया धाम में कल्पवास मेला शुरू होने से पहले ही चालू हो जाएगा आरओबी।चकिया में निर्माणाधीन आर ओ बी का एक लेन सड़क पर सि...
06/08/2026

सिमरिया धाम में कल्पवास मेला शुरू होने से पहले ही चालू हो जाएगा आरओबी।
चकिया में निर्माणाधीन आर ओ बी का एक लेन सड़क पर सिमरिया कल्पवास मेला शुरू होने से पहले वाहनों का आवागमन प्रारंभ होने की संभावना है।
#बरौनी/बेगूसराय/संवाददाता-सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट के तहत चकिया में निर्माणाधीन आरओबी की एक लेन सड़क पर सिमरिया कल्पवास मेला शुरू होने से पहले वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। फिलहाल 62 मीटर लंबा व 11 मीटर चौड़ा पश्चिम तरफ के आरओबी की ढलाई को लेकर सरिया बांधने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
निर्माण में जुटे एक अभियंता ने बताया कि इसी सप्ताह आरओबी का कंक्रीट कार्य भी किया जाना है। कंक्रीट होने के बाद लगभग 22 दिनों तक इसपर पानी देकर छोड़ा जाएगा। फिर आरओबी के क्रॉस बैरियर, मुख्य सड़क का कालीकरण, फुटपाथ सड़क निर्माण, पेंटिंग के साथ-साथ लोड साथ-साथ लोड टेस्ट व अधिकारियों के द्वारा जांच समेत कई अन्य कार्य किया जाएगा।

*आरओबी निर्माण में जुटे एक अभियंता।*

एक अभियंता ने बताया कि हमलोगों को सितंबर 2026 तक हर हाल में आरओबी निर्माण कार्य पूरा कर एनएचएआई को हैंडओवर करना है। विदित हो कि चकिया में निर्माणाधीन आरओबी के पास संकीर्ण व जर्जर सड़क रहने की वजह से यहां हर समय वाहनों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। आरओबी का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से लोग राजधानी पटना तक कम समय में ही आवागमन कर सकेंगे। मालूम हो कि औंटा-सिमरिया सिक्सलेन सड़क पुल चालू होने के बाद से ही यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे पहले बीहट आरओबी की पश्चिमी लेन का उद्घाटन पिछले वर्ष 23 सितंबर 2025 को किया गया था। अभियंता ने बताया कि उक्त आरओबी के उत्तरी छोर के समीप फ्लाई ऐश के अभाव में आरओबी के आरईवॉल का निर्माण कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब फ्लाई ऐश मिलने के बाद उक्त कार्य भी रफ्तार पकड़ लिया है, जिसे तय समय पर पूरा कर लेने का लक्ष्य है। आरओबी निर्माण से जुड़े सभी कार्य पूरा होते ही उक्त आरओबी पर से सभी वाहनों का शुरुआत में चकिया आरओबी की एक ही लेन से अप व डाउन में वाहनों का होगा परिचालन
चकिया में निर्माणाधीन आरओबी पर ढलाई के लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है ,सरिया बांधने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। चकिया में निर्माणाधीन आरओबी पर कंक्रीट को लेकर सरिया बांधते कारीगर। आर ओ बी पर
आवगमन आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा। इधर, एक लेन आरओबी पर से वाहनों का आवागमन शुरू होते ही दूसरी लेन के आरओबी का स्टील गार्टर लांचिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी लेन आरओबी के 24 व 18 मीटर लंबा नन रेलवे स्पेन का लांचिंग का कार्य किया गया है। बताया गया कि दूसरी लेन आरओबी निर्माण के दौरान पूर्वी लेन की सर्विसलेन सड़क पर क्रेन लगाने व स्टील गार्टर को रखने को लेकर उक्त सर्विसलेन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा।

*जिला रेशनलाइजेशन के नाम पर शिक्षकों को मनमाने ढंग से सरप्लस घोषित करना बंद करे शिक्षा विभाग : साकेत सुमन।स्थानांतरण नीत...
30/07/2026

*जिला रेशनलाइजेशन के नाम पर शिक्षकों को मनमाने ढंग से सरप्लस घोषित करना बंद करे शिक्षा विभाग : साकेत सुमन।
स्थानांतरण नीति त्रुटिपूर्ण, बिना सहमति का शिक्षकों को हटाना अनुचित।
#बेगूसराय/संवाददाता-बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला बेगूसराय की बैठक मध्य विद्यालय देवना में हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष साकेत सुमन व संचालन प्रधान सचिव रामकल्याण पासवान ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष साकेत सुमन ने कहा कि शिक्षक स्थानांतरण नीति बिल्कुल त्रुटिपूर्ण है। सेवा के आधार पर वरीयम शिक्षकों को अधिशेष कोटि मानकर अन्य विद्यालय में समायोजन किया जाना। जो नियम विरुद्ध एवं विभाग का मनमानी का द्योतक है।
उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु चल रही रेशनलाइजेशन प्रक्रिया में व्यापक अनियमितता गंभीर चिंता का विषय है। ज्ञातव्य हो कि शिक्षा विभाग द्वारा अनेक जिलों में वरीय विशिष्ट शिक्षक एवं विद्यालय अध्यापकों को मनमाने ढंग से अधिशेष (सरप्लस) घोषित कर स्थानांतरित किया जा रहा है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण एवं अव्यावहारिक कार्य है।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षकों को भी सरप्लस घोषित किया जा रहा है। जिनकी नियुक्ति स्वीकृत रिक्त पदों पर विधिवत हुई थी। जबकि उनके बाद नियुक्त शिक्षकों को सरप्लस नहीं माना जा रहा है। कई विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात निर्धारित मानकों के अनुरूप होने के बावजूद शिक्षकों को अधिशेष घोषित किया जा रहा है। इससे रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
जिला प्रधान सचिव रामकल्याण पासवान ने कहा कि दिव्यांग शिक्षकों, गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों तथा सेवानिवृत्ति के निकट पहुँच चुके शिक्षकों को भी सरप्लस घोषित कर स्थानांतरण की प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। इससे शिक्षकों में भारी असंतोष एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है।
श्री पासवान ने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग से मांग की है कि अधिशेष (सरप्लस) शिक्षकों के स्थानांतरण की वर्तमान प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, न्यायसंगत एवं वस्तुनिष्ठ बनाया जाए तथा स्थानांतरण के लिए इच्छुक शिक्षकों को ही प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा विभाग ने शीघ्र ही इस मनमानी पर रोक लगाकर आवश्यक सुधारात्मक कदम नहीं उठाए, तो बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेगी व राज्यव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन चलाने को बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा विभाग एवं राज्य सरकार की होगी।बैठक को सम्बोधित चेरियाबरियारपुर पे प्रखंड अध्यक्ष डॉ मोहन कुमार, मटिहानी के प्रखंड अध्यक्ष चिन्टु कुमार, जिला सचिव दिलीप कुमार, बरौनी के कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा,भगवानपुर के प्रखंड सचिव अमित कुमार, जिला सचिव,संजय हिटलर,जिला उपाध्यक्ष गंगाधर कुमार, मोहम्मद आफाक,तेघरा के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार, प्रखंड सचिव सूरज पासवान जिला मीडिया प्रभारी उपेन्द्र चौधरी सहित शिक्षकों ने किया।

*श्रावण मास प्रवेश करते ही शिव भक्तों की सुरक्षा के मध्य नजर अधिकारियों ने गंगा घाटों का निरीक्षण करना प्रारंभ कर दिया।म...
28/07/2026

*श्रावण मास प्रवेश करते ही शिव भक्तों की सुरक्षा के मध्य नजर अधिकारियों ने गंगा घाटों का निरीक्षण करना प्रारंभ कर दिया।
मेला को लेकर बेगूसराय सदर SDO ने किया सिमरिया गंगा घाट व कांवरिया पथ का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश।
#बेगूसराय/संवाददाता-श्रावण मास के प्रवेश करते ही शिव भक्तों के साथ-साथ प्रशासनिक महाकाव्य में भी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ से भक्ति बाबा भोले को गंगाजल चढ़ाने के लेकर कावड़ सहित गेरुआ वस्त्र की खरीदारी करने लगे हैं। तो वही जिला प्रशासन शिव भक्तों एवं कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के सिमरिया घाट का निरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। जहां से शिव भक्त गंगा स्नान कर विभिन्न स्थानों पर गंगाजल चढ़ाने को लेकर सिमरिया गंगा धाम जाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। भक्तों द्वारा गंगाजल कांवर में भरने को लेकर लगने वाले सिमरिया गंगा धाम में मेला के मध्य नजर बेगूसराय सदर SDO ने श्रद्धालुओं वो कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सिमरिया गंगा घाट का संघन निरीक्षण किया। साथ ही साथ-गढपुरा स्थित बाबा मंदिर में जल चढ़ाने वाले सिमरिया से बाबा भोले स्थानजाने के रास्ते का भी सघन निरीक्षण किया। कांवरिया मार्ग बीहट, जीरो माइल- पपरोर, बथौली, मैदा बभिनगामा होते हुए गढ़पुरा स्थित बाबा मंदिर में जल चढ़ाने वाले पूरे मार्ग का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया ,और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। जबकि श्रावन मास में फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद दुलरुआ धाम बाबा भोले के मंदिर पर क्षेत्र के लोगों द्वारा सिमरिया से गंगा जल लेकर सिमरिया स्टेशन के पश्चिमी केबिन के बगल से होते हुए कील, गढहारा,छह नंबर ढाला, बरौनी जंक्शन स्थित जगजीवन रेलवे मार्केट होते हुए फुलवरिया स्थित दुलरवा धाम शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा बाबा भोले को गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा का फूल, रोड़ी चंदन, ईत्र आदि के साथ बाबा भोले एवं माता पार्वती को जल अर्पण करते हैं।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस महकमे के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर सदर SDPO कुमारी दुर्गा शक्ति, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु रंजन कुमार, चकिया थाना अध्यक्ष गौतम कुमार दास, FCI थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, जीरो माइल सहायक थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, बरौनी थाना अध्यक्ष विकास कुमार रंजन, SI मोहन सिंह सहित अन्यअधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

 #सरस्वती  #विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, गौरा में ‘संघ शताब्दी वर्ष—पंच परिवर्तन आधारित युवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजितसरस्वत...
23/07/2026

#सरस्वती #विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, गौरा में ‘संघ शताब्दी वर्ष—पंच परिवर्तन आधारित युवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित

सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, गौरा में ‘संघ शताब्दी वर्ष—पंच परिवर्तन आधारित युवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के खंड कार्यवाह माधव जी ने पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन के मूल भावों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।

विद्यार्थियों ने मातृभाषा के सम्मान, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे अपने आचरण में सेवा, संस्कार और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता देते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा सशक्त, संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Address

Delhi
110059

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News19Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News19Hindi:

Shortcuts

Share