News World 24×7

News World 24×7 News World 24×7
You will Receive latest News by Us. All type of News Update
Like this Page �
Than

 े_लॉच_की_ई-बाइक, कम है कीमत, चेक करें डिटेल्‍सइलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (E-Bike) खरीदने के इच्‍छुक ग्राहक महज 1,999 रुपये ट...
24/09/2021

े_लॉच_की_ई-बाइक, कम है कीमत, चेक करें डिटेल्‍स
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (E-Bike) खरीदने के इच्‍छुक ग्राहक महज 1,999 रुपये टोकन (Booking Amount) देकर डिटेल ईवी ईज़ी प्‍लस (Detel EV Easy Plus) बुक करा सकते हैं.

नई दिल्‍ली. ओला मोबिलिटी के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर (Ola e-scooter) के बाद अब भारतीय कंपनी डिटेल ने अपनी ई-बाइक (Detel e-Bike) लॉन्‍च कर दी है. सबसे खास बात है कि इसकी कीमत कई पेट्रोल बाइक से भी काफी कम (Ceaper then Petrol Bikes) है. कंपनी ने घोषणा की है कि उनकी ये ई-बाइक पूरे देश में उपलब्‍ध कराई जाएगी. इसके लिए ग्राहकों को डिटेल इंडिया की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करानी होगी. कोई भी ग्राहक महज 1,999 रुपये (Booking Amount) देकर डिटेल ईवी ईज़ी प्‍लस (Detel EV Easy Plus) की बुकिंग करा सकता है.

कितनी है डिटेल ईवी ईज़ी प्‍लस की कीमत?
डिटेल इंडिया ने बताया कि ईवी ईज़ी प्‍लस की कीमत (Detel EV Easy Plus Price) सिर्फ 39,999 रुपये रखी गई है. इसमें वस्‍तु व सेवा कर जोड़ने पर इसकी कीमत (Price including GST) 41,999 रुपये होगी. दूसरे शब्‍दों में समझें तो बुकिंग अमाउंट के बाद डिलिवरी पर आपको सिर्फ 40,000 रुपये का भुगतान करना होगा. कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को ये अमाउंट डिलिवरी से 7 दिन पहले भुगतान करना होगा. हरियाणा के गुरुग्राम के इस ईवी मैन्‍युफैक्‍चरर ने हरियाणा, दिल्‍ली और पश्चिमी यूपी में बुकिंग के लिए पार्टनर्स का नेटवर्क तैयार कर लिया है.

क्‍या हैं डिटेल की ई-बाइक की खूबियां?
ईवी ईज़ी प्‍लस दो रंगों (2 Color Options) सिल्‍वर ग्रे और मेटालिक रेड में उपलब्‍ध होगी. डिटेल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, ईवी ईज़ी प्‍लस सिंगल चार्जिंग में 60 किमी तक की दूरी तय करती है. इसकी टॉप स्‍पीड (Top Speed) 25 किमी प्रति घंटा है. इसमें राइडर की सीट के नीचे 20Ah की बैटरी दी गई है. इसे किसी भी 5 एम्‍पीयर स्‍लॉट से चार्ज किया जा सकता है. इसमें दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. इसका ग्राउंड क्‍लीयरेंस 170mm है.

क्‍या ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी?डिटेल इंडिया के मुताबिक, ईज़ी प्‍लस के ग्राहकों को रोडसाइड असिस्‍टेंस, सर्विसेस और इंश्‍योरेंस की सुविधा भी उपलब्‍ध कराई जाएगी. यही नहीं, अगर आप इस ई-बाइक को फाइनेंस कराना चाहते हैं तो आसान किस्‍तों पर भी घर ले जा सकते हैं. डिअेल के संस्‍थापक डॉ. योगेश भाटिया ने कहा कि कंपनी देश में ईवी की स्‍वीकार्यता को बढ़ाना चाहती है. इसलिए इसकी कीमत दूसरी ई-बाइक या स्‍कूटर्स के मुकाबले काफी कम रखी गई है. इसके लिए टेक्‍नोलॉजी की क्‍वालिटी से कोई समझौता नहीं किया गया है.

 ोन_लॉन्च,Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह एक नया गेमिंग-फोकस्ड Realme फोन है जो कि 120 हर्ट्ज़ एम...
24/09/2021

ोन_लॉन्च,
Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह एक नया गेमिंग-फोकस्ड Realme फोन है जो कि 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। साथ ही यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस

Realme GT Neo 2 की सेल 27 सितंबर को शुरू होगी
रियलमी जीटी नियो 2 की स्टोरेज 256 जीबी तक की है
फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
120Hz डिस्प्ले और 64MP कैमरे के साथ Realme GT Neo 2 फोन लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। यह एक नया गेमिंग-फोकस्ड Realme फोन है जो कि 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले से लैस है। साथ ही यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है। रियलमी जीटी नियो 2 फोन में तीन स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे, जिसमें मैक्सिमम 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें यूनिक नियो ग्रीन शेड भी शामिल है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो रियलमी जीटी नियो 2 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी अटॉमस और 65 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में Stainless V***r Cooling Plus सिस्टम दिया गया है, जिसमें कूलिंग मटिरियल के रूप में डायमंड थर्मल जेल दिया गया है।

Realme GT Neo 2 price, availability
Realme GT Neo 2 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,500 रुपये) है, वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 2,699 (लगभग 30,800 रुपये) है। फोन का एक टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल भी है, जो कि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज है इसकी कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,200 रुपये) है। रियलमी जीटी नियो 2 फोन के इन तीनों ही वेरिएंट्स की सेल चीन में 27 सितंबर से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इनमें नियो ग्रीन, पेल ब्लू और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन मौजूद है। पहले दिन इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहकों को रियलमी CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) की छूट प्रदान कर रहा है। वहीं, रियलमी जीटी नियो 2 ग्लोबल लॉन्च को लेकर भी वादा किया गया है कि यह जल्द ही आयोजित होगी, लेकिन इसकी तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।

GT Neo 2 specifications
डुअल-सिम (नैनो) रियलमी जीटी नियो 2 फोन Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.62-इंच का Samsung E4 डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 600 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट, 1,300 अधिकतम ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट व DC dimming मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस है, जिसके इसके साथ 12 जीबी तक रैम मौजूद है। फोन में 7 जीबी का डायनमिक रैम एक्सपेंशन मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी नियो फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का कैमरा अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में कितने मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया गया है।

रियलमी जीटी नियो 2 में 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कंपनी ने इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 65वॉट सुपर हार्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन 0 से 100 प्रतिशत चार्ज 36 मिनट के अंदर हो जाता है।

 #सिर्फ_500_रुपये_देकर_घर_ले_जा_सकेंगे_सबसे_सस्ता_4G_फोन_JioPhone_Next,  #जानें_संभावित_फीचर्स  भारत में अगले महीने लॉन्...
02/09/2021

#सिर्फ_500_रुपये_देकर_घर_ले_जा_सकेंगे_सबसे_सस्ता_4G_फोन_JioPhone_Next, #जानें_संभावित_फीचर्स

भारत में अगले महीने लॉन्च होगा, उससे पहले इसकी प्री बुकिंग शुरु हो सकती है। इस प्री बुकिंग में यूजर्स को सिर्फ कुल रकम का 10 प्रतिशत देगा

फोन का इंतजार लगता है जल्द ही खत्म होने वाला है। यह स्मार्टफोन अगले महीने दस्तक देगा। लेकिन उससे पहले एक जानकारी सामने आई है कि इस फोन को 500 रुपये देकर बुक किया जा सकेगा और यह दो वेरियंट में उपलब्ध होगा।

दरअसल, इस सस्ते स्मार्टफोन को भी और सस्ते में उपलब्ध कराने को लेकर काम कर रही है। एक रिपोर्ट का हवाला देकर इंडिया टुडे ने कहा है कि रिलायंस जियो ने जियोफोन नेक्स्ट की सेल्स को लेकर पांच बैंकों के साथ करार किया है। कंपनी का मकसद लॉन्च के छह महीनों के अंदर 5 करोड़ जियोफोन नेक्स्ट फोन बेचने का प्लान है।

रिपोर्ट में आगे बताया है कि जियोफोन नेक्स्ट के खरीददारों को सिर्फ फोन की कीमत का 10 प्रतिशत ही डाउन पेमेंट में देना होगा। शेष रकम पर फाइनेंस कराने की सुविधा दी गई है। इस स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपये के आसपास या फिर उससे भी कम हो सकती है। इस फोन की बुकिंग इस सप्ताह से शुरू हो सकती है।

जियोफोन नेक्स्ट का खुलासा बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान किया है। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में दो वेरियंट हो सकते हैं, जिमें से एक 2 जीबी रैम और दूसरा 3 जीबी वेरियंट हो सकता है। साथ ही इसमें 32 जीबी तक स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 11 गो एडिशन पर काम करेगा, जो खासतौर से बजट फोन के लिए तैयार किया गया है।

लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, JioPhone Next में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है, जो बैक पैनल पर मौजूद है। साथ ही ही इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2,500mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। डुअल सिम के साथ आने वाला यह फोन Bluetooth v4.2 और GPS कनेक्टिविटी के साथ आता है। हालांकि इन स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कंपनी ने नहीं की है।

यह भारत में अब तक का सबसे सस्ता एंड्रॉयड ओएस के साथ आने वाला 4G स्मार्टफोन होगा। बताते चलें कि अभी भी रिलायंस जियो 4जी फीचर फोन बेच रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 1499 रुपये है। इस कीमत में एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉल व डाटा और एक डिवाइस मिलता है।

31/08/2021

संबंध बनाते समय कंडोम की जगह इस्तेमाल किया ऐसा पदार्थ, कुछ ही देर में हो गई मौत

संबंध बनाते समय कंडोम की जगह इस्तेमाल किया ऐसा पदार्थ, कुछ ही देर में हो गई मौत ऐसा ही एक मामला गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया है जहां एक शख्स की बेहद अजीबोगरीब तरीके से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक इस शख्स ने संबंध बनाते वक्त अपने प्राइवेट पार्ट में एडहेसिव ग्लू लगा लिया, कुछ देर बाद उस शख्स की मौत हो गई. इस शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसके पास कंडोम नहीं था। दरअसल, ये घटना अहमदाबाद के फतेहवाड़ी इलाके की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक उस शख्स का नाम सलमान मिर्जा है.

सलमान और उनकी एक गर्लफ्रेंड दोनों ने नशा किया था, दोनों शहर के एक होटल में गए थे। जानकारी के मुताबिक दोनों ने सेक्शुअल एक्टिविटीज में शामिल होने का फैसला किया. और उसके पास कंडोम नहीं था इसलिए उस व्यक्ति ने उसके प्राइवेट पार्ट में गोंद चिपका दिया. रिपोर्ट के मुताबिक ये एडहेसिव काफी खतरनाक था, इसका इस्तेमाल व्हाइटनर के साथ किया जाता है. रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि कुछ देर बाद सलमान वहां बेहोशी की हालत में मिले। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

मामला तब सामने आया जब सलमान के रिश्तेदार ने शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस से संपर्क किया। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसा अंदेशा है कि गोंद के इस्तेमाल से युवक की तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम मृतक के विसरा नमूने की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. जैसे ही कोई निष्कर्ष निकलता है, उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी आधार पर पुलिस ने उस होटल से भी जानकारी ली है, जहां ये लोग पहुंचे थे.

 ेल_हो_रहा_हैFor More Details Click on Below Link https://amzn.to/3jzYeEI4gmobilephones                                 ...
07/08/2021

ेल_हो_रहा_है
For More Details Click on Below Link https://amzn.to/3jzYeEI

4gmobilephones

Nokia 110 4G with Volte HD Calls, Up to 32GB External Memory, FM Radio (Wired & Wireless Dual Mode), Games, Torch | Charcoal

 Don,t Miss the DealBuy Now at Rs-575/-Click on the Link-https://amzn.to/2V9lzEP
31/07/2021


Don,t Miss the Deal
Buy Now at Rs-575/-
Click on the Link-https://amzn.to/2V9lzEP


HP v236w 64GB USB 2.0 Pen Drive

 #सरकार_दे_रही_घर_बैठे_15_लाख_रुपए_जीतने_का_मौका, आपको बस करना होगा ये कामसरकार ने अब विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर के फं...
28/07/2021

#सरकार_दे_रही_घर_बैठे_15_लाख_रुपए_जीतने_का_मौका, आपको बस करना होगा ये काम

सरकार ने अब विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर के फंडिंग के लिए एक डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (DFI) बनाने का फैसला लिया है.

अगर आप घर बैठे पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. सरकार लोगों को 15 लाख रुपए जीतने का मौका दे रही है. यूनियन बजट 2021 में, केंद्र ने विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर की फंडिंग के लिए एक डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (DFI) बनाने की योजना की घोषणा की थी. केंद्र ने नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (NIP) के तहत 2024-25 तक 7000 से अधिक परियोजनाओं पर 111 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना बनाई है.

My Gov India के ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर इस बारे में जानकारी दी गई है. इन परियोजनाओं के निष्पादन और पूरा होने के लिए समय पर फंड्स की आवश्यकता होगी और धन की बड़ी आवश्यकता होगी. इसमें आप 15 अगस्त, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं. इस प्रतियोगिता में जीतने वाले व्यक्ति को 15 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएंगे.

करना होगा ये काम
डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज, वित्त मंत्रालय ने लोगों से डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन (DFI) संस्थान का नाम, एक टैगलाइन का सुझाव देने और इसका एक लोगो डिजाइन मंगाए हैं. संस्थान का नाम, लोगो और टैगलाइन, उसके काम के मुताबिक होने चाहिए.

नाम, टैगलाइन और लोगो को डेवलपमेंट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की स्थापना के पीछे के इरादे का प्रतिनिधित्व करना चाहिए और यह स्पष्ट मार्कर होना चाहिए कि यह क्या करेगा/कर सकता है. यह वास्तव में एक वर्चुअल सिग्नेचर की तरह होना चाहिए, जिसे याद करना और उच्चारण करना आसान हो. तीनों नाम, टैगलाइन और लोगो में से प्रत्येक अपने आप में अलग होना चाहिए, लेकिन एक सिनरगाइज्ड अप्रॉच का प्रतिनिधित्व करेगा.

इस तरह करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस कांटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले mygov.in पोर्टल पर जाना होगा. यहां कांटेस्ट में जाकर लॉग इन टू पार्टिसिपेट टैब पर क्लिक करना होगा. इसके बाद में रजिस्ट्रेशन डिटेल्स फिल करनी होगी. रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको अपनी एंट्री दाखिल करानी होगी.

जानें किसको क्या इनाम मिलेगा
इसमें संस्था का नाम सुझाने पर प्रथम पुरस्कार 5,00,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3,00,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 2,00,000 रुपए है. टैगलाइन के लिए प्रथम पुरस्कार 5,00,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3,00,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 2,00,000 रुपए है. वहीं, लोगो के लिए भी प्रथम पुरस्कार 5,00,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 3,00,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार 2,00,000 रुपए है.

    की Smartwatch हुई LaunchedAmazon Sale में खरीदने हेतु 📱🛒नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
28/07/2021


की Smartwatch हुई Launched
Amazon Sale में खरीदने हेतु 📱🛒
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


Gionee STYLFIT GSW6 Smartwatch with Bluetooth Calling and Music, Built-in Mic & Speaker, Multiple Watch Faces, SpO2 & 24 * 7 Heart Rate Monitoring, Full Touch Control(Matt Black)

  Sale  Price Drop Offer Price-Rs1299/-F&D 2.1 Home Theater Music SystemBuy Now through the Below linkhttps://amzn.to/37...
27/07/2021

Sale
Price Drop Offer
Price-Rs1299/-
F&D 2.1 Home Theater Music System
Buy Now through the Below link
https://amzn.to/373GknP

Just Launched  Enjoy Non-Stop Music upto 42 HoursHurry Stock may out any time.Book Your Order 📱🛒
26/07/2021

Just Launched

Enjoy Non-Stop Music upto 42 Hours
Hurry Stock may out any time.
Book Your Order 📱🛒

boAt Airdopes 141 True Wireless Earbuds with 42 Hours Playback, Fast Charge, IWP Technology, IPX4, Bluetooth v5.0 and Voice Assistant(White Purity)

 #देश_में_लगेगा_LOCKDOWN!  #पीएम_मोदी_ने_बुलाई_हाई_लेवल_मीटिंगदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 न...
04/04/2021

#देश_में_लगेगा_LOCKDOWN! #पीएम_मोदी_ने_बुलाई_हाई_लेवल_मीटिंग

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले

पीएम मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या लॉकडाउन लगा दिया जाएगा

Lockdown Updates : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक मामले हैं. इसी बीच कोरोना के बढते संक्रमण के मद्देनजर, इसके संबंधित मुद्दों और वैक्सीनेशन की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री अब एक उच्च-स्तरीय बैठक ले रहे हैं. बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं. अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या लॉकडाउन लगा दिया जाएगा. हालांकि देश के कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है.

रविवार को 93 हजार से ज्यादा नये मामले आने के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सामने आए ये सबसे अधिक मामले हैं. 19 सितंबर को कोविड-19 के 93,337 मामले आए थे. आंकड़ों के मुताबिक रविवार को महामारी से 513 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है.

मंत्रालय ने जानकारी दी कि संक्रमण के मामलों में लगातार 25वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है. देश में अब भी 6,91,597 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.54 प्रतिशत है. स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 93.14 प्रतिशत रह गई है. देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1,35,926 लोग संक्रमित थे जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत था.

आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से अब तक 1,16,29,289 लोग उबर चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे. इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे. वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे.

 े_साथ_चार्जर_ना_देना_Apple_को_पड़ा_भारी,  #लगा_14_करोड़_का_जुर्मानादुनिया की दिग्गज फोन मेकर कंपनी एप्पल को अपने आईफोन ...
21/03/2021

े_साथ_चार्जर_ना_देना_Apple_को_पड़ा_भारी, #लगा_14_करोड़_का_जुर्माना

दुनिया की दिग्गज फोन मेकर कंपनी एप्पल को अपने आईफोन 12 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ चार्जर ना देना भारी पड़ गया। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रजील की कंज्यूमर प्रोटेक्शन एजेंसी Procon-SP ने एप्पल पर इसके लिए 2 मिलियन डॉलर (करीब 14 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। ब्रजीलियन एजेंसी ने भ्रामक विज्ञापन, बिना चार्जर के डिवाइस बेचना और अनुचित नियमों' को जुर्माने की वजह बताया है। प्रोकॉन-एसपी ने यह भी बताया है एप्पल के इस कदम से पर्यावरण को कोई लाभ नहीं दिख रहा।

एजेंसी ने पूछा- क्यों नहीं घटाई कीमत?
अपने फैसले में एजेंसी ने एप्पल से यह भी पूछा कि क्या कंपनी ने चार्जर निकालने के बाद की कीमत घटा दी है? हालांकि एप्पल की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं मिला है। कंपनी ने ऐसे सवालों के जवाब भी नहीं दिए, जैसे कि चार्जर के साथ और उसके बिना हैंडसेट की कीमत क्या थी, और क्या कंपनी ने चार्जर का प्रोडक्शन कम कर दिया है?

iOS अपडेट को लेकर भी लगाई लताड़
बॉक्स के साथ चार्जर ना मिलने के अलावा एजेंसी ने कंपनी को कुछ अन्य मुद्दों पर भी सवाल पूछे हैं। iOS अपडेट के मामले पर एजेंसी ने पूछा, 'ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ यूजर्स को आईफोन्स अपडेट करने के बाद कई फंक्शन में दिक्कत आई थी, जिसमें Apple ने कोई मदद नहीं की। एप्पल को यह समझने की जरूरत है कि ब्राजील में कड़े उपभोक्ता संरक्षण कानून और संस्थान हैं। जिनका एप्पल को सम्मान करना होगा।'

चार्जर हटाने की एप्पल ने बताई थी यह वजह
बता दें कि एप्पल ने पिछले साल अक्टूबर में आईफोन 12 सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने उस समय दुनियाभर के लोगों को हैरान कर दिया था, जब बॉक्स के साथ चार्जर ना देने की बात कही थी। हालांकि कंपनी ने इसके पीछे एक जरूरी वजह भी गिनाई थी। एप्पल का कहना था कि चार्जर ना देकर कंपनी ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) की समस्या को कम कर रही है, जिससे पर्यावरण को फायदा होगा। एप्पल के बाद सैमसंग ने भी इस तरकीब को अपनाया है।

Address

Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News World 24×7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share