Dehradun Tips

  • Home
  • Dehradun Tips

Dehradun Tips इस पेज में आपको धार्मिक, पूजा - पाठ, रीति - रिवाज, व्रत त्यौहार और खान - पान संबंधित जानकारी की वीडियो और न्यूज पढ़ने को मिलेंगी।

हिंदू धर्म के चार धाम भारत को सच-मुच एक आध्यात्मिक सूत्र में बाँधते हैं। ये चारों धाम देश की चार दिशाओं में स्थित हैं, इ...
29/01/2026

हिंदू धर्म के चार धाम भारत को सच-मुच एक आध्यात्मिक सूत्र में बाँधते हैं। ये चारों धाम देश की चार दिशाओं में स्थित हैं, इसलिए इन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी माना जाता है।
🕉️ हिंदू धर्म के चार धाम

बद्रीनाथ धाम (उत्तर दिशा)
📍 उत्तराखंड
👉 भगवान विष्णु को समर्पित
👉 हिमालय की गोद में स्थित, तप और वैराग्य का प्रतीक

जगन्नाथ पुरी (पूर्व दिशा)
📍 ओडिशा
👉 भगवान जगन्नाथ (कृष्ण) का धाम
👉 भक्ति, प्रेम और रथयात्रा की परंपरा का केंद्र

रामेश्वरम धाम (दक्षिण दिशा)
📍 तमिलनाडु
👉 भगवान शिव को समर्पित
👉 उत्तर–दक्षिण भारत की सांस्कृतिक सेतु कड़ी

द्वारका धाम (पश्चिम दिशा)
📍 गुजरात
👉 भगवान कृष्ण की नगरी
👉 धर्म, कर्तव्य और राजधर्म का प्रतीक
🔱 एक सूत्र में भारत

आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित यह चार धाम परंपरा बताती है कि—
भारत केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक राष्ट्र है।
चारों दिशाओं में स्थित ये धाम
भाषा, जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर
पूरे भारत को सनातन संस्कृति के एक धागे में पिरोते हैं।








भारत का सबसे बुद्धिमान बच्चा 🇮🇳लखनऊ का 14 साल का अश्वमित गौतम आज सिर्फ एक बच्चा नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आवाज़ है। इंस...
20/01/2026

भारत का सबसे बुद्धिमान बच्चा 🇮🇳
लखनऊ का 14 साल का अश्वमित गौतम आज सिर्फ एक बच्चा नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आवाज़ है। इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज़्यादा लोग उसे सुनते हैं, क्योंकि वो सवाल करता है — डरता नहीं।

भीम राव अंबेडकर, भगत सिंह, बिरसा मुंडा और ज्योतिबा फुले से प्रेरित अश्वमित जब ‘राष्ट्रहित’ और ‘समानता’ की बात करता है, तो उसे खतरा नहीं बल्कि देश का गर्व समझा जाना चाहिए।

अगर एक 14 साल के बच्चे की आवाज़ से सत्ता घबरा जाए, तो सवाल बच्चे पर नहीं, व्यवस्था पर उठता है।

ये सिर्फ अश्वमित की लड़ाई नहीं —
ये हर उस नागरिक की लड़ाई है जो लोकतंत्र में विश्वास करता है।

"क्रांति की तलवार विचारों की धार पर तेज होती है।" — भगत सिंह ✊🔥






पैर… जिन पर पूरा शरीर टिका है,लेकिन सबसे ज़्यादा नज़रअंदाज़ भी यही होते हैं।हम सिर दर्द की दवा ले लेते हैं,पेट खराब हो त...
20/01/2026

पैर… जिन पर पूरा शरीर टिका है,
लेकिन सबसे ज़्यादा नज़रअंदाज़ भी यही होते हैं।
हम सिर दर्द की दवा ले लेते हैं,
पेट खराब हो तो डॉक्टर खोज लेते हैं,
दिल की बात आए तो डर जाते हैं…
लेकिन पैरों की थकान को हम “नॉर्मल” मान लेते हैं।
जबकि सच ये है👇
पैरों में मौजूद नसें सीधा हमारे
🧠 दिमाग
❤️ दिल
🫁 फेफड़े
🍽️ पाचन तंत्र
🧬 किडनी
और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी होती हैं।
दिनभर की दौड़-भाग के बाद
अगर 5–10 मिनट पैरों की मालिश कर ली जाए, तो
✔️ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
✔️ दिमाग को आराम मिलता है
✔️ नींद गहरी आती है
✔️ तनाव और बेचैनी कम होती है
✔️ शरीर खुद को रिपेयर करना शुरू करता है
इसलिए पैरों की मालिश कोई लग्ज़री नहीं,
ये शरीर की सर्विसिंग है।
आज रात सोने से पहले
तेल या गुनगुने पानी से
अपने पैरों को थोड़ा समय दीजिए…
शरीर आपको धन्यवाद ज़रूर देगा।







"तीन भारतीय औरतें" तीनों की फिटनेस एक जैसीतीनों की सोच भी एक तरह की... तीनों ने देखे जिंदगी के हर सुख दुखतीनों से बुढ़ाप...
20/01/2026

"तीन भारतीय औरतें" तीनों की फिटनेस एक जैसी
तीनों की सोच भी एक तरह की...
तीनों ने देखे जिंदगी के हर सुख दुख
तीनों से बुढ़ापा भी मांगने लगा माफ़ी
बुढ़ापा भी जिन से डरता है…
वो हैं रेखा और सीमा आनंद
और नीना गुप्ता

रेखा के कई अफेयर रहे
शादी की तो पति ने सु'सा'इड कर लिया
उसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की
रेखा भी अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती है
एक बार तो उन्होंने ये भी कह दिया था कि
आखिर मैं एक औरत से शादी क्यूँ नहीं कर सकती?

वही नीना गुप्ता उम्र 66 की
लेकिन बेबाक और बोल्ड अंदाज 26 वाला
वो भी कई बार से-क्स जैसे टॉपिक पर खुलकर
बात कर चुकी हैं, उन्हें विवियन रिचर्डस से इश्क हुआ
दोनों को एक बेटी हुई, लेकिन रिचर्डस ने उनसे शादी नहीं की
Storyteller सीमा आनंद भी अपने बेबाक
और बोल्ड अंदाज के लिए इन्टरनेट सनसनी बन चुकी है
वो भी पुरुषों की नजरों में खटकने लगी हैं

तीनों ही औरतों की उम्र बढ़ रही है
लेकिन चेहरे का तेज, ग्लो और कॉन्फिडेंस दिन-ब-दिन और सुंदरता बढती जा रहीं है। जिस उम्र में लोग शरीर का साथ छूटने की बात करते हैं
उस उम्र में ये तीनों फिटनेस की मिसाल, सुन्दरता की मूर्ति और स्टाइल स्टारडम की नयी पहचान
बनकर उभरी हैं

मोडर्न जिंदगी कि इस भागदौड़ में
आज ये तीनों ही खूबसूरती की एकदम नयी और अद्भुत परिभाषा बन चुकी हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा 71 की उम्र में भी उतनी ही खूबसूरत और बिंदास,
तो सीमा आनंद 63 में उतनी ही सुन्दर, बोल्ड और दमदार तो नीना 66 की उम्र में दिन रात भागदौड़ कर रहीं हैं

बढ़ती उम्र इनका कुछ नहीं बिगाड़ सकी,
बल्कि इन्होंने अपने आप पर ध्यान रखते हुए
उम्र को ही गलत साबित कर दिया।
उम्र के साथ इनकी फिटनेस और सुन्दरता में निखार आया जो सच मे अद्भुत है
हैं ना कमाल?

जिस उम्र में लोग रुक जाते हैं,
उस उम्र में ये तीनों आज भी
लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।
रेखा एक ज़माने से और सीमा हाल के दौर में
युवाओं की पहली पसन्द बन गयी है.












उत्तराखंड की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी के जेल जाने का मुख्य कारण उनके एक वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट ...
18/01/2026

उत्तराखंड की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी के जेल जाने का मुख्य कारण उनके एक वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट में कथित रूप से आपत्तिजनक (insulting/derogatory) टिप्पणियाँ और व्यवहार बताया जा रहा है, जिसने लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप बनाया गया है। �

मामला क्या था?
हल्द्वानी की ज्योति अधिकारी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। �

इस वीडियो और पोस्ट में उन्होंने स्थानीय देवी-देवताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाया और कुमाऊं की महिलाओं को लेकर अभद्र / अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे लोगों की धार्मिक और जातीय भावनाएँ आहत हुईं। �

एक वीडियो में वह दरांती (sickle) हाथ में लहराते भी दिखीं, और कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया। �

उसके बाद क्या हुआ?
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ज्योति अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया और कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया। �

हल्द्वानी के अलावा उनके खिलाफ अन्य जिलों में भी अलग-अलग मामले दर्ज बताए गए हैं। �

बाद में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन अन्य मामलों और प्रक्रियाओं के कारण तुरंत रिहाई नहीं हो पाई थी। �

📌 सोशल मीडिया से बचने वाली नादानी — आपका सीखने वाला हिस्सा
ज्योति अधिकारी के केस से यह समझा जा सकता है कि सोशल मीडिया पर प्रभावशाली (influencer) होने के नाते कुछ बातों का खास ध्यान रखना ज़रूरी है:

❗️1. धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलता
भाषा, टिप्पणियाँ या सामग्री कभी भी किसी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक समूह की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली नहीं होनी चाहिए। इसे कानून के अंतर्गत गंभीर माना जा सकता है। �

❗️2. जनता के सामने व्यवहार और संदेश
प्रदर्शन या आलोचना करते समय भी भाषा और प्रतिक्रिया का उपयोग सम्मानपूर्ण और सुरक्षित तरीके से करें। हथियार या आपत्तिजनक वस्तुएँ दिखाना कानून-व्यवस्था के लिए जोखिम बन सकता है। �

❗️3. गलत जानकारी और आक्रामक कंटेंट से बचें
सोशल मीडिया पोस्ट में ज्यादा भड़काऊ, अपमानजनक या बिना पुष्टि वाली बातें साझा करने से कानूनी और सामाजिक समस्या हो सकती है।
ज्योति अधिकारी के वायरल वीडियो/पोस्ट का क्या हिस्सा खास वजह बना।








सड़क पर चीखें थीं… एक घर उजड़ गया था… लेकिन भीड़ की नज़रें इंसान पर नहीं… मछलियों पर टिक गईं… और वहीं समाज हार गया… 😔💔इस...
18/01/2026

सड़क पर चीखें थीं… एक घर उजड़ गया था… लेकिन भीड़ की नज़रें इंसान पर नहीं… मछलियों पर टिक गईं… और वहीं समाज हार गया… 😔💔इस पोस्ट में बिहार की एक बेहद दर्दनाक घटना का ज़िक्र है जहाँ एक एक्सीडेंट में 17 साल के बच्चे की मौत हो गई, लेकिन सबसे ज्यादा शर्मनाक बात ये दिखाई गई कि मौके पर मौजूद लोग उस बच्चे की मदद करने की बजाय सड़क पर गिरी मछलियाँ बटोरने में लग गए, यानी इंसान की जान से ज्यादा “फायदा” बड़ा हो गया और संवेदनाएं कहीं पीछे छूट गईं। ये वही सच है जो हमें अंदर से झकझोर देता है कि आज कई जगह इंसानियत की कीमत गिरती जा रही है—जहाँ किसी की सांसें थम रही होती हैं, वहाँ कुछ लोग अपनी जेब भरने का मौका ढूंढते हैं। ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि अगर हम समय पर किसी की मदद करें तो शायद किसी का घर उजड़ने से बच जाए, क्योंकि असली इंसान वही है जो मुश्किल घड़ी में किसी का हाथ पकड़ ले… ना कि भीड़ बनकर तमाशा देखे।







क्या आपने भी हाल ही में ये नाम बार-बार सुना है?सीमा आनंद 🔥गूगल पर सर्च ट्रेंड्स कुछ और ही कहानी बता रहे हैं…आज इंटरनेट प...
18/01/2026

क्या आपने भी हाल ही में ये नाम बार-बार सुना है?
सीमा आनंद 🔥
गूगल पर सर्च ट्रेंड्स कुछ और ही कहानी बता रहे हैं…
आज इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले नामों में
सीमा आनंद तेज़ी से ऊपर जा रही हैं 📈
उनकी सोच, उनकी बेबाकी और उनकी पर्सनैलिटी
Gen Z को खास तौर पर आकर्षित कर रही है ❤️
लोग सवाल पूछ रहे हैं…
लोग जानना चाहते हैं…
और यही जिज्ञासा उन्हें ट्रेंड बना रही है।
आप क्या सोचते हैं?
ये सिर्फ़ ट्रेंड है या सोच में बदलाव का संकेत?








जब सिस्टम “अंदर आने” नहीं देता… तब इंसानियत खुद “बाहर निकलकर” मदद करती है… और आज वही हुआ! 😳❤️इस पोस्ट में एक बहुत ही दिल...
18/01/2026

जब सिस्टम “अंदर आने” नहीं देता… तब इंसानियत खुद “बाहर निकलकर” मदद करती है… और आज वही हुआ! 😳❤️इस पोस्ट में एक बहुत ही दिल छू लेने वाली बात दिखाई गई है कि एक दिव्यांग व्यक्ति बैंक/ऑफिस के अंदर जाने में असमर्थ था, लेकिन SBI का एक कर्मचारी नियमों का बहाना बनाकर बैठा नहीं रहा… बल्कि खुद बाहर आया और उसी जगह उस व्यक्ति का काम करवा दिया। यही असली सेवा होती है—जहाँ पद नहीं, संवेदनशीलता बोलती है। कई बार किसी को मदद चाहिए होती है तो उसे “बड़े भाषण” नहीं चाहिए होते… बस कोई एक इंसान चाहिए होता है जो कहे—“चिंता मत करो, मैं आ जाता हूँ”। ऐसे कर्मचारी ही देश का भरोसा बनाते हैं, क्योंकि बैंक सिर्फ पैसे का नहीं… विश्वास का भी घर होता है। 🙏💯









भारत में एक ट्रेन ऐसी भी है जहाँ सफ़र के दौरान सभी यात्रियों को मुफ्त शाकाहारी भोजन मिलता है, और वो है सचखंड एक्सप्रेस। ...
18/01/2026

भारत में एक ट्रेन ऐसी भी है जहाँ सफ़र के दौरान सभी यात्रियों को मुफ्त शाकाहारी भोजन मिलता है, और वो है सचखंड एक्सप्रेस। यह सुविधा किसी टिकट क्लास या पैसे पर आधारित नहीं है, बल्कि सिर्फ लंगर परंपरा का हिस्सा है। नांदेड़ से अमृतसर के बीच चलने वाली इस ट्रेन में गुरुद्वारों से जुड़े सेवादार बड़े स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़कर यात्रियों को दाल/कढ़ी-चावल, सब्ज़ी और रोटी जैसा सादा, ताज़ा भोजन पूरे सम्मान के साथ परोसते हैं। यह कोई सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही सेवा भावना है, जो दिखाती है कि भारत में आज भी सफ़र के साथ इंसानियत परोसी जाती है। 🇮🇳









BJP में कुछ तो गड़बड़ है। VIP कोई गट्टू नहीं है, तो धामी सरकार CBI जाँच से करवाने से पीछे क्यों हट रही है। ये मामला धामी...
07/01/2026

BJP में कुछ तो गड़बड़ है। VIP कोई गट्टू नहीं है, तो धामी सरकार CBI जाँच से करवाने से पीछे क्यों हट रही है। ये मामला धामी सरकार को ले डूबेगा। और ऐसा होना भी चाहिए।















Pushkar Singh Dhami
Dehradun, Uttarakhand

जब पति के प्रोपर्टी और इनकम की बात हुई तो पति के नाम से कुछ भी नहीं मिला। तो कोर्ट ने एलिमोनी के रूप में "शून्य" पकड़ा दि...
30/12/2025

जब पति के प्रोपर्टी और इनकम की बात हुई तो पति के नाम से कुछ भी नहीं मिला। तो कोर्ट ने एलिमोनी के रूप में "शून्य" पकड़ा दिया पत्नी जी को। कहां 6 लाख की बात थी और कहाँ शून्य मिल गया।

भाई को 21 तोपो की सलामी,

कर्नाटक में एक फैमिली कोर्ट के बाहर पत्नी ने अपने पति को झोंटिया-झोंटिया के मारी.. लोगों के भीड़ के बीच मारी। खूब थप्पड़ चमाट मारी, बाल खींच-खींच के मारी, खूब गालियां दी। और पति ये सब हंसते और मुस्कुराते हुए सहता रहा। सह नहीं रहा था बल्कि इंजॉय कर रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे तुम मुझे और मारो मैं ऐसे ही मुस्कुराउंगा और खूब मुस्कुराउंगा। हर लप्पड़-झप्पड़ के बाद वो पत्नी की तरफ मुस्कुराते हुए देखता। इस तरह मार खाते हुए पति का मुस्कुराना और हंसना पत्नी को और इर्रिटेट कर देता। फ्रस्ट्रेटेड हो के और मारती और पति उतनी इंजॉय के साथ मुस्कुरा देता।

दरअसल मामला ये था कि इन दोनों का तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। पत्नी एलिमोनी के रूप में 6 लाख रुपये पर मंथ माँग रही थी, जबकि ये खुद भी काफी एजुकेटेड है टेक्निकल फील्ड में।
सेटलमेंट के फाइनल जजमेंट के पहले पति ने अपनी सारी प्रोपर्टी अपनी माँ के नाम कर दिया। पति के पास कुछ भी नहीं। एकदम शून्य। तो जब पति के प्रोपर्टी और इनकम की बात हुई तो पति के नाम से कुछ भी नहीं मिला। तो कोर्ट ने एलिमोनी के रूप में "शून्य" पकड़ा दिया पत्नी जी को। कहां 6 लाख की बात थी और कहाँ शून्य मिल गया।

तो जजमेंट के बाद जैसे ही ये बाहर निकले वैसे ही पत्नी जी ने अपना सारा फ्रस्ट्रेशन पति देव के ऊपर निकालना शुरू कर दिया। पत्नी का इस तरह से फ्रस्ट्रेटेड हो के चीखना चिल्लाना मारना पतिदेव को खूब सुकून दे रहा था। वो जितनी बार मारती उतना ही इसको आनंद आता। हर बार वो एक नई और सुकून वाली मुस्कुराहट के साथ पत्नी जी के तरफ देखता। मर्द को इस तरह से खुश कोई औरत भला देख कैसे सकती है और पत्नी को इस तरह से फ्रस्ट्रेटेड देख के भला कौन पति को सुकून नहीं मिलता है।
हर लप्पड़-झप्पड़ के बाद मुस्कुराते हुए पति पत्नी की ओर देखते हुए मानो यही कहना चाहता हो कि,
"बेबी! ये कमीनगी और चालाकी हमने तुम्हीं से सीखी है.. अब गुरुदक्षिणा ले रही हो तो क्यों न हम इसे खुशी-खुशी दें।"


#तलाक







श्रीलंका में बाढ़ आयी तब पाकिस्तान ने राहत सामग्री भेजी परंतु वो expiry date की निकली। ये क्या करता है रे पाकिस्तान तू? ...
04/12/2025

श्रीलंका में बाढ़ आयी तब पाकिस्तान ने राहत सामग्री भेजी परंतु वो expiry date की निकली। ये क्या करता है रे पाकिस्तान तू?




Address


110003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dehradun Tips posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dehradun Tips:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share