31/03/2026
ईरान का दुबई में कुवैती ऑइल टैंकर पर हमला, आग लगी, तेल फैलने की आशंका
कुवैत का कहना है कि उसके कच्चे तेल के टैंकर 'अल-सल्मी' को UAE के दुबई पोर्ट के एंकरेज एरिया में लंगर डालने के दौरान, ईरान के एक हमले में सीधे तौर पर निशाना बनाया गया। घटना के समय टैंकर पूरी तरह से तेल से भरा हुआ था।
नेतन्याहू बोले- जंग कब खत्म होगी, नहीं बता सकता, लेकिन आधे से ज्यादा टारगेट पूरा
इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने न्यूजमैक्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध ने अपने आधे से ज्यादा टारगेट हासिल कर लिए हैं, लेकिन वह इस पर कोई समय-सारणी निर्धारित नहीं करना चाहते।
उन्होंने आगे कहा कि ईरानी शासन आखिरकार आंतरिक रूप से ध्वस्त हो जाएगा और युद्ध खत्म होने के बाद तेहरान काफी कमजोर हो जाएगा।
लोग इतिहास नहीं जानते लेकिन एक नाजी शासन था। उस शासन के पास सेना थी, लेकिन उसके पास खास सैनिक भी थे। और वे थे स्टॉर्मट्रूपर्स। इस शासन के स्टॉर्मट्रूपर्स को रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और बासिज कहा जाता है।'
खाड़ी देशों ने ट्रम्प से कहा- ईरान के पूरी तरह हारने तक लड़ाई जारी रखें
अमेरिका के खाड़ी सहयोगी देश, जिनकी अगुवाई सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात कर रहे हैं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने का आग्रह कर रहे हैं। अमेरिका, खाड़ी और इजरायली अधिकारियों के अनुसार, उनका तर्क है कि अमेरिका के नेतृत्व में एक महीने तक चले बमबारी अभियान से तेहरान अभी उतना कमजोर नहीं हुआ है जितना होना चाहिए था।
जिन्हें सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने का अधिकार नहीं था और जिन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बात की- सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन के अधिकारियों ने निजी बातचीत में यह बात कही है कि वे तब तक सैन्य अभियान समाप्त नहीं करना चाहते जब तक कि ईरानी नेतृत्व में कोई महत्वपूर्ण बदलाव न हो जाए या ईरानी व्यवहार में कोई नाटकीय बदलाव न आ जाए।