The Hind Gram

The Hind Gram राष्ट्र की असली तस्वीर — झूठ से परे

24/05/2026

बेटी को आखिरी विदाई देते वक्त बदहवास हुई ट्विशा की माँ .

24/05/2026

भोपाल : ट्विशा शर्मा को विदाई देता रो पड़ा पूरा परिवार .

भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार उनकी मौत के 12 दिन बाद किया गया। मेडिकल जांच और दूसरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को परिवार को उनका पार्थिव शरीर सौंपा गया। इसके बाद भदभदा घाट पर भारी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ।

अंतिम विदाई के दौरान पूरा परिवार टूटता नजर आया। श्मशान घाट पर मौजूद परिजनों की आंखें नम थीं और माहौल बेहद भावुक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार से पहले ट्विशा शर्मा को उनकी भाभी ने लाल जोड़ा पहनाया, जिसके बाद परिवार ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान कई करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी मौजूद रहे।

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जांच अभी जारी है। पुलिस पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष से लगातार पूछताछ कर रही है। परिवार ने दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

24/05/2026

Bhopal :भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हुईं ट्विशा शर्मा आखिरकार पंचतत्व में विलीन हो गईं। मौत के 13 दिन बाद भोपाल के भदभदा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। ट्विशा की मां हाथ जोड़कर बेसुध हालत में बेटी को विदा करती नजर आईं, जबकि भाई ने मुखाग्नि दी। परिवार के कई सदस्य और करीबी लोग इस दौरान मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि AIIMS दिल्ली की टीम द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार की अनुमति मिली। परिवार ने कहा कि अब वे चाहते हैं कि ट्विशा को न्याय मिले और मामले की निष्पक्ष जांच हो। वहीं इस केस में पति समर्थ सिंह से पूछताछ जारी है और सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।

24/05/2026

Watch : बॉलीवुड अभिनेता Vivek Oberoi से जब “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सीधे राजनीतिक टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि “मैं अभिनेता हूं, नेता नहीं… लेकिन युवाओं की आवाज़ सुनी जानी चाहिए।”


23/05/2026

ट्विशा शर्मा का मां के साथ वीडियो देख इमोशनल हो जाएंगे आप, छलक पड़ा मां का दर्द .

भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा केस में अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। वायरल वीडियो में ट्विशा शर्मा अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं, जहां मां-बेटी की बॉन्डिंग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोशनल हो गए। वीडियो में मां का दर्द और बेटी के लिए उनका प्यार साफ दिखाई दे रहा है।

ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत के बाद परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है। उनकी मां कई बार मीडिया के सामने रोते हुए बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा चुकी हैं। इस बीच मां-बेटी का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मामले में पुलिस जांच जारी है और हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस केस का स्वतः संज्ञान लिया है। वहीं ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, जिससे केस में नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

23/05/2026

यूपी: जंघई स्टेशन पर GRP जवान ने CPR देकर बचाई यात्री की जान .

◆ अचानक बेहोश होकर गिरे यात्री को जवान ने तुरंत दिया CPR।
◆ मौके पर मौजूद लोगों के बीच जवान ने बिना देर किए शुरू की मदद।
◆ CPR मिलने के बाद यात्री की सांसें लौटीं, समय रहते बच गई जान।
◆ जवान की सूझबूझ और तत्परता की लोग कर रहे सराहना।

22/05/2026

Watch : ट्विशा शर्मा का एक और CCTV
मौत से पहले गई थी पार्लर .

21/05/2026

Watch :भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा केस अब लगातार नए मोड़ ले रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ट्विशा के विदाई वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। वीडियो में ट्विशा शर्मा शादी के बाद विदाई के दौरान मुस्कुराती और खुश दिखाई दे रही हैं, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की है और फरार पति समर्थ सिंह की तलाश जारी है।

इस बीच सामने आए CCTV फुटेज और वायरल ऑडियो क्लिप्स ने केस को और उलझा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार CCTV में ट्विशा अकेले छत की ओर जाती दिखाई देती हैं, जबकि कुछ देर बाद उन्हें नीचे लाया जाता नजर आता है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं।

वायरल विदाई वीडियो में ट्विशा लाल जोड़े में बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। यही वजह है कि लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि “जिस लड़की की विदाई इतनी खुशियों के साथ हुई, उसके साथ आखिर ऐसा क्या हुआ?”
मामले में अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी रिपोर्ट तलब की है। वहीं परिवार दूसरी पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है।

21/05/2026

दिल्ली: सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के उभरते ट्रेंड पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “मैंने आज सुना कि उनका X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट बैन कर दिया गया है। नोटबंदी और वोट बंदी के बाद BJP ने अब ‘कॉकरोच बंदी’ लागू किया है। अगर कोई इस तरह से सोशल मीडिया पर आपकी बुराई करता है, तो आप उसका अकाउंट बंद करवा देते हैं। डेमोक्रेसी में यह बिल्कुल गलत है, लेकिन चीजें ऐसे ही चल रही हैं। मेरा मानना है कि यह मूवमेंट युवाओं, उनके बीच गहरे गुस्से और BJP के बनाए उस खराब सिस्टम की झलक है जिसने गवर्नेंस के स्ट्रक्चर को पूरी तरह से खराब कर दिया है…

21/05/2026

Watch : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भावुक बाप-बेटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवार को घर में साथ बैठकर खाना खाते और बातचीत करते देखा जा सकता है। लेकिन लोगों का दिल उस एक लाइन ने जीत लिया जिसमें पिता अपनी बेटी से कहते हैं — “इस घर के दरवाजे तेरे लिए हमेशा-हमेशा के लिए खुले हैं।”
वीडियो में दिखाई दे रहा अपनापन और परिवार का सादा माहौल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। इंटरनेट पर हजारों लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं कि “हर बेटी को ऐसा घर और ऐसा पिता मिलना चाहिए।”

कई यूजर्स ने इसे आज के समय का सबसे प्यारा पारिवारिक वीडियो बताया। लोगों का कहना है कि रिश्तों की असली ताकत महंगे घरों में नहीं, बल्कि ऐसे शब्दों और अपनापन में होती है।

Address

Ashram , New Delhi
Delhi
110014

Telephone

+918840955466

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Hind Gram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Hind Gram:

Share