30/09/2025
मुंबई में सूर्या भव्य स्वागत, एशिया कप 2025 जीतकर लौटे कप्तान सूर्यकुमार यादव
एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने खिताब अपने नाम किया। विजयी टीम के साथ कप्तान सूर्यकुमार यादव सोमवार, 29 सितंबर को मुंबई लौटे। जैसे ही सूर्यकुमार यादव अपने निवास देवनार पहुंचे, वहां पहले से मौजूद फैन्स और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं और भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। लोग अपने चहेते कप्तान को देखकर बेहद उत्साहित नज़र आए और बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है।