Pratyaksh Bharat

Pratyaksh Bharat Pratyaksh Bharat आपको देता है , देश की हर दिलचस्प और Exclusive खबर . We are one of India's growing Youtube news channel .

Please follow our page to watch live and breaking news videos.

22/10/2021

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि भोपाल में दो पत्नियां होने के बावजूद भी मुस्लिम युवक 'लव जिहाद' कर रहा था. जैसे ही युवक की पत्नियों को जानकारी मिली तो उन्होंने जिम में अपने पति और उसकी हिंदू गर्लफ्रेंड की पिटाई कर दी. हालांकि, इंडिया टुडे ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है. यह मामला भोपाल का ही है लेकिन इसमें 'लव जिहाद' जैसी कोई बात नहीं है. इस वीडियो में समझें क्या है पूरा मामला.

22/10/2021

देश की आर्थिक राजधानी मुबंई में लालबाग इलाके की 60 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण है कि ये 17 मंजिल से 25 मंजिल तक फैल गई है. दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता है. बिल्डिंग से आग की लपटें निकल रही हैं. जानकारी मिली है कि करी रोड इलाके में स्थित ये बिल्डिंग निर्माणाधीन है. इमारत में लगी आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है. हालांकि अच्छी बात ये है कि इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की 20 से ज़्यादा गाड़ियां लगी हुई हैं.फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बिल्डिंग के पास और भी आवासीय इमारतें हैं. ऐसे में चिंता इस बात की है कि अगर आग को जल्द से जल्द नहीं बुझाया गया तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है. इस बिल्डिंग में कई बड़े बिजनेसमैन रहते हैं. इस इमारत का नाम 'अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट' है. दमकल विभाग के मुताबिक अपार्टमेंट में लगी आग में एक व्यक्ति घायल हुआ. मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.बिल्डिंग में आग की एक वीडियो के मुताबिक, एक शख्स आग से बचने के लिए बालकनी से लटकता है, लेकिन नीचे गिर जाता है. बाद में जानकारी मिली की उसकी मौत हो गई. शख्स का नाम अरुण था और उम्र सिर्फ तीस साल थी. ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ फ्लैट्स का इंटीरियर काम चल रहा था.

22/10/2021

हरियाणा के बहादुरगढ़ में बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. मरनेवालों में 3 महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल है. ये हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी. ट्रक चालक मौके से फरार है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पीड़ित परिवार यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला था. फिरोजाबाद के नगल अनूप गांव के लोग गोगा मेड़ी से दर्शन करके घर लौट रहे थे. ये लोग किराये कि अर्टिका गाड़ी लेकर निकले थे. हादसे के समय गाड़ी में 11 लोग सवार थे. केएमपी रोड पर गाड़ी को लघुशंका के लिए रोका गया था. इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर, एक महिला और एक बच्ची ही बच पाए हैं.बता दें कि हादसे के वक्त चालक और एक महिला गाड़ी से बाहर से इसलिए उन्हें चोट नहीं लगी, वहीं एक घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल बच्ची को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. छोटी बच्ची के पैर में गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.इस हादसे में साफ है कि ट्रक चालक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी. पिछले दिनों पंजाब से भी खबर आई थी, जहां एक कार ने सड़क के कोने पर खड़ी लड़कियों को कुचल दिया था. जालंधर फगवाड़ा हाइवे पर धनोवाली के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ब्रिजा कार ने दो युवतियों को कुचल डाला. हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान धन्नोवाली की रहने वाली नवजोत कौर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नवजोत कौर कॉस्मो हुंडई में काम करती थी. वह अपनी सहेली के साथ पैदल ही जा रही थी कि तेज रफ्तार कार ने दोनों को चपेट में ले लिया. हादसे में नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई थी.
#2021

22/10/2021

चार धाम यात्रा की भीड़ से जुड़े एक वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसने प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है. यही नहीं, इस वीडियो को देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि भगदड़ या उसके कारण कोई बड़ा हादसा संभव था. ये वीडियो केदारनाथ धाम जाने वाले आखरी रोड हेड सोनप्रयाग के पुल का है. बताया जा रहा है कि दो दिन तक चारधाम यात्रा रोकने के बाद जब बुधवार शाम यात्रा की अनुमति मिली, तब लोगों का हुजूम इस पुल की तरफ उमड़ पड़ा.वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से शेयर हो रहा है लेकिन न्यूज़18 स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. दरअसल, रविवार से भारी बारिश और भूस्खलन से बने हालात के मद्देनज़र चार धाम यात्रा को कुछ समय के लिए रोका गया था ताकि यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सके. लेकिन मौसम साफ होने के बाद बुधवार शाम यात्रा शुरू हुई तो केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की भीड़ बेतहाशा उमड़ पड़ी. यह वीडियो उसी मौके का बताया जा रहा है.

21/10/2021

देश ने आज 100 करोड़ वैक्सीनेशन (100 Crore Vaccination) के लक्ष्‍य को हासिल कर दुनिया के सामने नया इतिहास रच दिया है. इस साल 16 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान शुरुआती हिचकिचाहट, कोल्‍ड चेन बाधाओं और महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर के रूप में आई कई बाधाओं का सामना करने के बाद अब मील का पत्‍थर साबित हुआ है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों और इस लक्ष्‍य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाने वाले स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत ने इतिहास रचा, हम भारतीय विज्ञान, उद्यम और 130 करोड़ भारतीयों की सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं. 100 करोड़ टीकाकरण पार करने पर भारत को बधाई. हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों का आभार.’
इस मौके पर पीएम मोदी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। देशभर में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी. देश में वैक्‍सीन की प्राथमिकता में सबसे पहले स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को रखा गया. दिन भर कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी को सबसे पहले कोरोना वैक्‍सीन लगाई गई. इसके बाद 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र और गंभीर रूप से बीमार 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्‍सीन दी गई.

21/10/2021

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) के घर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छापा मारा है. एनसीबी के अधिकारी अनन्या पांडे के घर ड्रग्स मामले की पूछताछ के लिए पहुंचे थे. अधिकारियों ने अनन्या पांडे के घर की तलाशी भी ली. उनका लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. माना जा रहा है कि आर्यन खान (A***n Khan) की ड्रग्स चैट में जिस बॉलीवुड अभिनेत्री के बारे में खबर आई थी, वह अनन्या पांडे ही थीं. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल, एनसीबी ने अनन्या पांडे को आज दोपहर दो बजे ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए बुलाया है. शाहरुख खान के बंगले मन्नत में भी एनसीबी की टीम पहुंच चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या पांडे के साथ-साथ ड्रग्स चैट में आर्यन खान की बहन सुहाना खान (Suhana Khan) का नाम भी सामने आया है. अनन्या पांडे की घर की तलाशी लेने के बाद एनसीबी की एक टीम शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची, जहां पर तलाशी अभियान जारी है. सर्च ऑपरेशन के लिए शाहरुख खान के घर पहुंचे एनसीबी की टीम के अधिकारियों की कई तस्वीरें सामने आई हैं. एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर आर्यन खान के ड्रग्स केस की फाइल के साथ पहुंची है. मुंबई सेशन कोर्ट में एनसीबी ने एक डेब्यू करने वाली अभिनेत्री के साथ आर्यन खान की ड्रग्स चैट के सबूत पेश किए थे. एनसीबी द्वारा इस चैट के प्रस्तुत करने के बाद ही जांच एजेंसी ने अनन्या पांडे के घर और शहारुख खान के घर मन्नत पर रेड मारी. चैट में किसी भी अभिनेत्री का नाम नहीं दिया गया था.
***nKhan

21/10/2021

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस को बैगर फ्री करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके लिए पहले भिखारियों की संख्या का पता लगाया जाएगा। फिर इन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत शेल्टर होम या अन्य उचित जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। इस योजना पर दिल्ली पुलिस की ओर से काम किया जा रहा है। जो दिल्ली लीगल सर्विस अथॉरिटी, नई दिल्ली जिले और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इन्हें शिफ्ट करने का यह काम दिवाली से पहले शुरू कर दिया जाएगा।मामले की जानकारी मिलने पर एनबीटी ने नई दिल्ली जिले के डीसीपी दीपक यादव से बात की। उन्होंने भी बताया कि ऐसे योजना बनाई जा रही है। इस काम को कनॉट प्लेस थाने के एसएचओ उपेंद्र सिंह और इनकी टीम द्वारा किया जाएगा। मामले में सूत्रों ने बताया कि कनॉट प्लेस में तीन-चार पॉइंटस ऐसे हैं जहां भिखारियों की संख्या सबसे अधिक है। इन सभी जगह जल्द ही पुलिस स्टडी कराएगी। ताकि इनकी सही-सही संख्या का पता लग सके।इन्हें शिफ्ट करने से पहले एक अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाया जाएगा। जिसमें इन्हें जागरूक किया जाएगा कि इस तरह खुले आसमान के नीचे न रहें, किसी शेल्टर होम या फिर जिनके घर या परिवार हों, वहां चले जाएं। जो बेघर होंगे और जागरूक कार्यक्रम के बाद भी नहीं जाएंगे। इसके बाद इन्हें शेल्टर होम में शिफ्ट करने का काम किया जाएगा। इसके लिए एसएचओ उपेंद्र सिंह द्वारा डिटेल में प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है कि कब कैसे क्या करना है।मामले में पुलिस का कहना है कि अभी चार दिनों में ही तीन बेघरों को चोरी और स्नैचिंग के आरोप में पकड़ा गया है। इनके शिफ्ट होने के बाद कनॉट प्लेस से चोरी, स्नैचिंग और इसी तरह के अन्य छोटे-मोटे अपराधों में खासी कमी भी आने की उम्मीद है। साथ ही जो लोग अभी कनॉट प्लेस के सब-वे और पब्लिक टायलेटस इस्तेमाल करने से डरते हैं। खासतौर से शाम ढलने के बाद, फिर वह भी बेखौफ इनका इस्तेमाल कर सकेगे।भिखारियों की वजह से कनॉट प्लेस के धार्मिक स्थलों और दिल्ली के सबसे बड़े ओपन शॉपिंग हब में आने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर से विदेशी टूरिस्टों को। बताया यह भी गया है कि भिखारियों को शिफ्ट करने की यह ड्राइव लगातार कुछ समय तक चलाई जाती रहेगी। ताकि अगर कुछ भिखारी वापस आते हैं तो उन्हें फिर शिफ्ट किया जा सके।

21/10/2021

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) की साइबर क्राइम टीम ने एक NRI के बैंक अकाउंट से अवैध तरीके से इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) के जरिए हैकिंग कर नगदी निकालने वाले जालसाजों के रैकेट का भंडाफोड़ किया है. हैरानी की बात ये है कि नगदी निकालने के लिए गैंग ने खाते की चेक बुक भी हासिल कर ली थी. पुलिस ने इस मामले में HDFC बैंक के 3 कर्मचारियों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों ने NRI के खाते से 5-6 करोड़ रुपए निकालने की कोशिश की थी.दरअसल, दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के DCP केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक HDFC बैंक की ओऱ से दिल्ली पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी. जिसमे आरोप लगाया गया कि उनके एक NRI बैंक खाते में बहुत सारे अवैध ट्रांजैक्शन इंटेरनेट बैंकिंग द्वारा किए गए है. इसके साथ ही धोखाधड़ी से उस खाते की चेक बुक भी हासिल कर ली थी. इस दौरान पहले से रजिस्टर अमेरिकी मोबाइल नंबर के जैसा भारतीय मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया. HDFC बैंक ने आगे आरोप लगाया कि खाते की इंटरनेट बैंकिंग तक पहुंचने के सभी 66 बार कोशिश की गई है.गौरतलब है कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी. इसके अलावा टेक्निकल सर्विलांस से उस खाते पर नजर रखना शुरू कर दिया. दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने उस खाते में सेंध लगाने की हर कोशिश को ना सिर्फ विफल किया बल्कि लगातार नजर रखते हुए इन शातिरों के ठिकाने तक पहुच गए. जिसके बाद दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20 स्थानों पर छापे मारकर कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों में से 3 HDFC बैंक के कर्मचारी हैं. इन्ही बैंक के कर्मचारियों ने खाते में केवाईसी अपडेट के नाम पर उस खाते का नम्बर हासिल करके खाते में सेंध लगवाई. गिरफ्तार लोगों में आर जयसवाल, जी शर्मा, ए कुमार, ए तोमर, एच यादव, एस एल सिंह, एस तंवर, एन के जाटव, एस सिंह और एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी डी. चौरसिया, एक महिला कर्मचारी शामिल हैं.बता दें कि पुलिस द्वारा आरोपियो से की गई पूछताछ में पता चला कि इस गैंग को जानकारी मिली थी कि NRI के खाते में काफी पैसा है और उसमें काफी दिन से कोई लेनदेन नहीं हुआ है. आरोपी आर. जायसवाल, जीशर्मा और ए.सिंघल ने अपने सहयोगियों के साथ खाते से जुड़ी जानकारी जुटाई. HDFC की एक महिला कर्मचारी की मदद से उन्होंने उस खाते की चेक बुक हासिल कर ली और खाते का कर्ज भी फ्रीज कराया. इसके लिए इन्होंने उस महिला कर्मचारी को 10 लाख रुपए और अपना काम शुरू करने के लिए 15 लाख रुपए देने का वादा किया. इन्होंने 3 बार कोशिश की एकाउंट से पैसे निकालने की. जिसमे से दो मामले पहले गाजियाबाद, एक मोहाली, पंजाब में दर्ज किया गया.इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी आर जायसवाल के कब्जे में चेक बुक और मोबाइल फोन नम्बर आ गया था. उसने वास्तविक खाताधारक बनकर बैंक को फोन पर सहमति देने के एवज में खाते से निकाले गए कुल नगदी का 50 प्रतिशत हिस्सा देने का लालच देकर दूसरे लोगों को चेक की लीफ दी. HDFC बैंक के कर्मचारी डी चौरसिया और ए.सिंह ने केवाईसी से जुड़े फोन नंबर को अपडेट करने का प्रयास किया था. दूसरे सहयोगियों ने राशि नगदी निकलने के लिए खाते की इंटरनेट बैंकिंग में लॉगिन करने की कोशिश की. निकासी के ये सभी प्रयास बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के कारण ही संभव था. वहीं, एक बार खाते से 5 करोड़ निकलने की कोशिश की गई. लेकिन साइबर सेल पहले से ही खाते पर नजर बनाए थी. जिसके चलते एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई.

21/10/2021

समाजवादी पार्टी के नेता ने लगवाए भाजपा की जीत के नारे.

21/10/2021

उत्तराखंड में भारी बारिश की वहज से नैनीताल में कई जगहों की स्थिति भयावह हो गई है. नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में कई मजदूरों के मरने की खबर है. इस बीच नै नैनीताल झील ओवरफ्लो होकर भवाली और हल्द्वानी दोनों मार्गों की तरफ तेज धार के रूप में बह रही है. इन मार्गों पर फंसे लोगों को निकालने में सेना को खासी मशक्कत करनी पड़ी. भारी बारिश की वजह से नैनीताल झील ओवरफ्लो होकर भवाली और हल्द्वानी दोनों मार्गों की तरफ तेज धार में नदी की तरह बह रही थी. हालात ये हो गए थे कि कैंट की तरफ जो दुकानें भवाली रोड पर थीं वहां 25 से 30 लोग पिछले 14 घंटों से फंसे हुए थे. उन्हें सेना की मदद से बाहर निकला गया. सेना के लिए उन्हें सुरक्षित निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह सेना के जवान मानव श्रृंखला बनाकर एक दुकान में फंसे कई लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल रहे हैं. लोगों को बाहर निकालने के दौरान तेज धार में लगातार पानी भी बह रहा है. तेज गति में बहती धार के बीच लोगों को निकालना कठिन था. सेना के जवान वहां फंसे लोगों को कंधे पर टांगकर ले जा रहे हैं. अल्मोड़ा पुलिस ने बताया कि नैनीताल के रामनगर स्थित लेमन ट्री रिजॉर्ट से 200 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया है. एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. लेमन ट्री रिजॉर्ट नैनीताल-अल्मोड़ा सीमा पर नैनीताल की ओर स्थित है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट श्री निवास बी.वी (Srinivas BV) ने शेयर किया है. जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा है 'सैल्यूट ब्रेवहार्ट्स'. इस वीडियों पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं कोई देश के वीर जवानों को सैल्यूट करता नज़र आ रहा है तो कोई कह रहा है 'यह हैं असली हीरो'.

21/10/2021

सौ करोड़ सिर्फ एक आंकड़ा नहीं,
सौ करोड़ से अधिक लोगों का आत्मविश्वास है।
दूरदर्शी यशस्वी प्रधानमंत्री श्री जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है। भारत में टीकाकरण की संख्या आज 1 अरब के पार हो गई. अब तक 1 अरब 15 हजार 714 खुराक दी जा चुकी है. इसमें से 70 करोड़ 83 लाख 18 हजार 703 पहली खुराक और 29 करोड़ 16 लाख 97 हजार 11 दूसरी खुराक दी गई है.

18/10/2021

केरल में इस वक्त भारी बारिश (Kerala Rain) की वजह से बाढ़ आई हुई है, जिसने भयंकर हालात पैदा कर दिए हैं. भारी बारिश की वजह से सड़कें, नदियां पानी से लबालब भरी हुई हैं. कहीं कारें पानी में तैरती दिख रही हैं वहीं कहीं नदी किनारे मौजूद घर धराशायी होकर पानी में समा रहे हैं. इतना ही नहीं केरल की इस जानलेवा बारिश ने अबतक 26 जिंदगियों को लील लिया है. केरल से जो ताजा तस्वीरें आई हैं वे भी दिल को तसल्ली देने वाली नहीं हैं. अब भी तिरुवल्ला में घर डूबे हुए हैं. लोग इन्हें छोड़कर सुरक्षित जगह जाने को मजबूर हो गए.केरल में बारिश प्रभावित जिलों में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है. राहत बचाव कार्य भी चल रहा है. बीती रात भी वहां रुक-रुककर कई इलाकों में बारिश हुई. आज पटनमथीटा के निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका है. वहां NRDF की टीमें तैनात की गई हैं. जानकारी के मुताबिक, पंबा नदी पर बने Kakki बांध के गेट खोले जाएंगे. बांध से आने वाला पानी निचले इलाकों को प्रभावित कर सकता है जिससे स्थिति गंभीर हो सकती है. 'भगवान का देश' कहे जाने वाले केरल की मौजूदा स्थिति दिल को उदास कर रही है. केरल में पहले ही कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी है, अब भारी बारिश ने लोगों के दुख को और बढ़ा दिया है इस बीच कई भयंकर वीडियो भी सामने आए हैं. किसी में गाड़ियां पानी में तैरती दिख रही हैं. वहीं कोट्टायम के मुंडकायम से भी एक वीडियो सामने आया. वहां भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी वहां मौजूद एक घर को ही बहाकर ले गया. कुछ और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसमें पेड़ के पेड़ पानी के भारी प्रेशर से कट गए हैं और नदी में बहते दिख रहे हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि केरल में छोटे बादल फटने की घटनाओं की वजह से बाढ़ आई और भूस्खलन हुआ.

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pratyaksh Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pratyaksh Bharat:

Share