24×7 News Updates

24×7 News Updates Supported by DWO News


बेजुबानों की आवाज

| | | | | |
(1)

31/05/2026

"तोड़ दिया है इस कदर कि अब आगे आकर खड़े होने की हिम्मत नहीं होती...

30/05/2026

🔥 जब सत्ता के समीकरण बदले जा रहे थे, तब इतिहास लिखा जा रहा था!

द इंडियन लेनिन बाबू जगदेव फिल्म का यह दृश्य सिर्फ एक संवाद नहीं, बल्कि उस राजनीतिक सोच की झलक है जिसमें बाबू जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय और बहुजनों की भागीदारी के नए अध्याय की पटकथा रचते दिखाई देते हैं। बी.पी. मंडल को मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति हो या सत्ता में वंचितों की हिस्सेदारी की लड़ाई, बाबू जगदेव का विजन अपने समय से बहुत आगे था।

"धन, धरती और राजपाट में बहुजनों की हिस्सेदारी" का सपना यूं ही नहीं गूंजता, उसके पीछे संघर्ष, विचार और साहस की पूरी कहानी है।

30/05/2026

"धन, धरती और राजपाट में बहुजनों की हिस्सेदारी की मांग जब गूंजती है, तो सत्ता के सिंहासन भी हिलते हैं।"

"जगदेव बाबू की आवाज़ बिहार की सीमाओं में कैद नहीं थी। बहुजनों की हिस्सेदारी और सत्ता में बराबरी की उनकी मांग ने ऐसी राजनीतिक हलचल पैदा की कि उसका असर दिल्ली की सत्ता के गलियारों तक सुनाई देने लगा। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक-राजनीतिक बदलाव की ऐसी धारा थे जिसने स्थापित समीकरणों को चुनौती दी।"















30/05/2026

जिस धरती ने जननायक जगदेव प्रसाद जैसे संघर्षशील नेता को जन्म दिया, आज उसी जननायक के जीवन और विचारों पर बनी फिल्म को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में सिनेमाघरों की ओर जा रहे हैं।

यह केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि उस विचारधारा की झलक है जिसने बहुजनों के सम्मान, सामाजिक-राजनीतिक बराबरी, धन, धरती और सत्ता में 90% आबादी की हिस्सेदारी की मांग को बुलंद किया था। इसी संघर्ष के दौरान जगदेव प्रसाद ने अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन उनके विचार आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं।

जननायक का जीवन बताता है कि अधिकार, सम्मान और बराबरी की लड़ाई केवल नारों से नहीं, बल्कि त्याग और संघर्ष से जीती जाती है। शायद यही कारण है कि उनके जीवन पर बनी फिल्म लोगों के दिलों को छू रही है और दर्शक इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं।

"सौ में नब्बे शोषित हैं, नब्बे भाग हमारा है" का नारा आज भी सामाजिक न्याय की बहस में गूंजता है।

फिल्म - इंडियन लेनिन बाबू जगदेव
निर्माता - विद्यार्थी कुमार

26/05/2026

गया जी के गुरुआ में अमित दांगी जी सदस्य अतिपिछड़ा आयोग से फ्रंट पेज का विज्ञापन नहीं मिलने से नाराज पत्रकार ने अपने पेशे से कि ग/द्दारी छाप दिया उल्टा पुल्टा न्यूज। अब गुस्सा तो किसी को भी आयेगा ही ... अब चिल्ला चिल्ला कर कह रहा है - मेरा अपहरण कर लिया, फिर छोड़ दिया.. अरे भाई। तुम्हारा अहरण कोई क्यों करेगा, करेगा तो रिहा क्यों करेगा। भाई कुछ तो गड़बड़ है।

नवादा में शराब के साथ कार जब्त: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाईनवादा:  गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सद्भा...
20/05/2026

नवादा में शराब के साथ कार जब्त: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

नवादा: गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सद्भावना चौक से पीछा कर दांगी टोला के पास एक संदिग्ध टाटा इंडिगो कार को पकड़ा। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

कार लॉक होने के कारण टीम ने शीशा खोलकर जब डिक्की की तलाशी ली, तो उसमें छुपाकर रखी गई 48 लीटर विदेशी शराब (गॉडफादर बियर के 96 केन) बरामद हुई।

अज्ञात वाहन मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस छापामारी का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक श्री न्यूटन ने किया, जिसमें सुमन भारती, मो. इरफान अंसारी और सागर कुमार शामिल थे।

24×7 News Updates

बिहार के कश्मीर कहे जाने वाले ककोलत जलप्रपात में अब सैलानियों को प्रवेश शुल्क और पार्किंग के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।...
20/05/2026

बिहार के कश्मीर कहे जाने वाले ककोलत जलप्रपात में अब सैलानियों को प्रवेश शुल्क और पार्किंग के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे।

संशोधित दरें 21 मई 2026 अर्थात कल से ही प्रभावी होगा जो इस प्रकार है -

सोमवार से शुक्रवार तक (मंगलवार बंद रहेगा)
प्रवेश शुल्क – ₹100 प्रति व्यक्ति
टू-व्हीलर पार्किंग शुल्क – ₹100
फोर-व्हीलर पार्किंग शुल्क – ₹200

शनिवार एवं रविवार
प्रवेश शुल्क – ₹200 प्रति व्यक्ति
टू-व्हीलर पार्किंग शुल्क – ₹200
फोर-व्हीलर पार्किंग शुल्क – ₹400

हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय केवल व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन, पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यटन स्थल के समुचित रख-रखाव के उद्देश्य से लिया गया है जो माह 2026 तक जारी रहेगा।

24×7 News Updates

📢 "24×7 News Updates" टीम से जुड़ने का सुनहरा अवसर 🎤📰क्या आप अपने गांव, पंचायत, प्रखंड या जिला की सच्ची और लोकल खबरों को...
20/05/2026

📢 "24×7 News Updates" टीम से जुड़ने का सुनहरा अवसर 🎤📰

क्या आप अपने गांव, पंचायत, प्रखंड या जिला की सच्ची और लोकल खबरों को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं?

👉 "24×7 News Updates" फेसबुक पेज के लिए अलग-अलग प्रखंड एवं जिला से लोकल ऑथेंटिक न्यूज अपडेट देने वाले लोगों को आमंत्रित किया जाता है।

📩 इच्छुक लोग इनबॉक्स में भेजें —
✅ अपना नाम
✅ पूरा पता
✅ WhatsApp नंबर

🎯 जो लोग नियमित रूप से खबरें एवं अपडेट्स देंगे, उन्हें —
🪪 आईडी कार्ड
🎤 माइक
📚 बेसिक ट्रेनिंग
उपलब्ध कराया जाएगा।

📍अब आपके क्षेत्र की आवाज़ पहुंचेगी पूरे देश तक।

👉 जल्दी जुड़ें और बनिए अपने क्षेत्र की पहचान।

Address

New Delhi
Delhi
NEWDELHI

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 24×7 News Updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to 24×7 News Updates:

Share