
01/07/2025
जदयू के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ बिहार प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रहे वीरेंद्र दांगी, राजगीर को बिहार सरकार द्वारा नागरिक परिषद का महासचिव मनोनीत किए जाने पर आज अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ 01/ 81- 82 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अभिनन्दन किया गया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार दांगी, भाजपा नेता प्रसून कुमार उर्फ टिंकू दांगी, सुनील वर्मा, ज्ञान प्रकाश वर्मा, अर्जुन प्रसाद, पूर्व मुखिया रमेश दांगी, भाई टुनटुन, पिंटू लाल, राहुल भाई, संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रामलखन दांगी, विनेश कुमार, जदयू नेता दीनानाथ क्रांति, जदयू नेता परमानंद, बंदोबस्ती पदाधिकारी कुमार कुंदन लाल के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
DWO News