The Lokdoot

The Lokdoot THE LOKDOOT: " खबर तुम हो"

11/06/2026

गहलोत जितना स्नेह अपने पुत्र से करते हैं उतना ही मुझसे..’

11/06/2026

370 रुपए की बिरयानी का बवाल क्या है, क्या है पूरा मामला ? #370

11/06/2026

पुणे विश्वविद्यालय में हजारों युवाओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में ‘I’m Cockroach’ के नारे लगाकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। छात्रों का यह आक्रोश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

11/06/2026

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद कहा, “आज तो मैं जीता हूँ, आज तो गहलोत-पायलट मत करो!” उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज जीत का दिन है, पुरानी बहस बंद करो।



11/06/2026

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के पैसे की कथित चोरी के आरोपों पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महंत कमल नयन दास ने कहा कि जांच करने वाले स्वयं बेईमान हैं। उन्होंने कहा, “कोई दूध का धुला नहीं है, अब भगवान रामलला ही न्याय करेंगे।”




11/06/2026

सचिन पायलट को लेकर अपने बयान पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “मैंने जो कहा दिल से कहा है। मैंने किसी पर आरोप नहीं लगाया। जो घटनाएं हुई उन्हें मैं एक बार देश के सामने रखना चाहता था क्योंकि देश में एक माहौल बन गया था कि अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री रहने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का पद स्वीकार नहीं किया। मैंने तथ्य सामने रखे थे। अगर उनमें कोई तथ्य गलत है तो वे मुझसे बात कर सकते हैं, मैं उन्हें जवाब दे दूंगा।”

11/06/2026

पुणे, क्या आप शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार हैं?

और यहाँ छात्रों के लिए जवाबदेही और न्याय की मांग करने आए हैं।

जल्द मिलते हैं। जय महाराष्ट्र!

11/06/2026

यूपी के फिरोजाबाद से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ की महिलाओं ने शराब और बीयर के ठेके को अपना निशाना बनाया और लाठी-डंडों से जमकर तोड़फोड़ की। सड़क पर शराब की बोतलें बिखेरते हुए महिलाओं ने साफ चेतावनी दी है कि वे अपने क्षेत्र में शराब की बिक्री बर्दाश्त नहीं करेंगी। प्रशासन का कहना है कि दुकान नियमों के अनुसार खुली थी, लेकिन महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है।



11/06/2026

उत्तर प्रदेश के विद्यांचल स्थित प्रसिद्ध मां विंध्यवासानी मंदिर में VIP दर्शन को लेकर भक्तों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हो गई। गर्भगृह के अंदर भक्तों ने VIP दर्शन का विरोध किया, जिस पर पुलिस ने एक भक्त का कॉलर पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम भक्तों को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि VIP लोगों को प्राथमिकता दी जाती है।

ViralVideo

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Lokdoot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Lokdoot:

Share