Asia News Hindi

Asia News Hindi भारत का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ चैनल।

20/08/2026

क्या सच में CG में Nitin Nabin ने सावन में खाया Non-Veg? BJP ने ‘साफ’ की पूरी ‘तस्वीर’

20/08/2026

JPSC विवाद पर हेमंत सरकार के फैसले पर HC ने लगाई रोक, BJP के Aditya Sahu का बड़ा बयान

देश में मौजूदा चीनी संकट को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने 10 लाख टन रॉ-शुगर के ड्यूटी-फ्री इम्‍पोर...
20/08/2026

देश में मौजूदा चीनी संकट को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. केंद्र ने 10 लाख टन रॉ-शुगर के ड्यूटी-फ्री इम्‍पोर्ट को मंजूरी दी है. यानी कि विदेशों से चीनी के आयात पर कोई शुल्‍क नहीं लगेगा. गुरुवार को DGFT यानी विदेश व्यापार महानिदेशालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है. घरेलू बाजार में चीनी का स्‍टॉक बढ़ाने और कीमतों पर दबाव कम करने के लिए केंद्र सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के टैरिफ-फ्री आयात की अनुमति दी है.

20/08/2026

West Bangal CM Suvendu Adhikari ने Sabang के बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया Aerial survey

20/08/2026

11TH TO 13TH JPSC पर Soren सरकार के फैसले पर Jharkhand HC ने लगाई रोक! और क्या हुआ, जानिए

रांची जमीन के नाम पर दो करोड़ की ठगी का आरोप, पूर्व JSCA अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे ने दर्ज कराई FIR..रांची: पूर्व आईप...
20/08/2026

रांची
जमीन के नाम पर दो करोड़ की ठगी का आरोप, पूर्व JSCA अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे ने दर्ज कराई FIR..

रांची: पूर्व आईपीएस अधिकारी और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने जमीन के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए हिंदपीढ़ी थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में शाहनवाज शेख, उनके भाई आफताब शेख और सफदर शेख तथा बहन तबस्सुम इसरार और शबनम शेख को आरोपी बनाया गया है।

अभिषेक चौधरी के मुताबिक, वर्ष 2021 में हिंदपीढ़ी के शेख मेंशन निवासी शाहनवाज शेख और उनके भाई-बहनों ने अमिताभ चौधरी के सामने खलारी और चान्हो अंचल के केदल एवं रामदगा गांव में स्थित 736 डिसमिल जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा था। जमीन की कीमत 20 हजार रुपये प्रति डिसमिल बताई गई थी।

एफआईआर के अनुसार, अमिताभ चौधरी ने जमीन खरीदने के लिए कई किस्तों में करीब दो करोड़ रुपये दिए थे। यह रकम दरभंगा और मधुबनी स्थित उनकी पैतृक करीब 150 कट्ठा जमीन बेचकर जुटाई गई थी। आरोप है कि शाहनवाज शेख ने 9 सितंबर 2021 को अमिताभ चौधरी के ई-मेल पर जमीन का एकरारनामा भी भेजा था। इसके बाद अंतिम किस्त के तौर पर 21 लाख रुपये का चेक 20 जुलाई 2022 को दिया गया।

हालांकि, जमीन की रजिस्ट्री होने से पहले ही 16 अगस्त 2022 को अमिताभ चौधरी का निधन हो गया। अभिषेक के अनुसार, इसके कुछ दिनों बाद 28 अगस्त को जब उन्होंने शाहनवाज शेख से मुलाकात की तो उन्होंने जमीन का सौदा 25 हजार रुपये प्रति डिसमिल तय होने की बात कही और करीब 1.32 करोड़ रुपये प्राप्त करने की बात स्वीकार की।

अभिषेक का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर शाहनवाज शेख लगातार टाल-मटोल करने लगे। बाद में जमीन की कीमत 50 हजार रुपये प्रति डिसमिल बताते हुए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये और मांगने लगे। 17 अगस्त 2023 को दोबारा मुलाकात के दौरान शाहनवाज ने जमीन बैंक के पास गिरवी रखे जाने की बात बताई।

अब इस मामले में हिंदपीढ़ी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों, जमीन से जुड़े दस्तावेजों और कथित लेन-देन की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

20/08/2026

MMDR बिल पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा :- अचानक बिना किसी सलाह के विगत मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने MMDR कानून में ऐसा बदलाव किया है जिसे हम बहुत दुर्भाग्यपूर्ण कह सकते हैं...

इसका बहुत बुरा प्रभाव प्रदेश के कई आदिवासी, दलित, पिछड़ा, गरीब पर पड़ेगा। पूर्व के नुकसान की भी भरपाई अब केंद्र सरकार नहीं करेगी।

ऐसा इस कानून से प्रतीत होता है। राज्य सरकार ने पहले ही खनन क्षेत्र में लगभग 1 लाख 36 हजार करोड़ का बकाया प्रस्तुत किया है...

आने वाले समय में ये कमजोर राज्य अपने पैरों पर खड़ा ना हो पाए इस कानून के माध्यम से कुठाराघात किया गया है।

हम इसका विरोध करते हैं और इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे।
.

20/08/2026

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध मादक पदार्थों के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार !

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशानुसार पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष समकालीन अभियान के तहत सभी थानों में सघन वाहन जांच की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 19.08.2026 को #नौबतपुर थानांतर्गत मोतीपुर पुल के पास सघन वाहन जांच की जा रही थी। वाहन जांच के दौरान बस से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में हाथ में थैला लेकर उतरते हुए देखा गया। पुलिस बल द्वारा उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ा गया।

पकड़ाए व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैले से 02 किलोग्राम गांजा #बरामद किया गया। तत्पश्चात उसे #गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में मामले में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी प्रकाश में आई । जिसकी निशानदेही पर पुनः छापामारी कर 02 अन्य अभियुक्तों को भी #गिरफ्तार किया गया।

इस पूरे प्रकरण में 2 किलोग्राम गांजा, 01 मोबाईल एवं 03 अभियुक्तों को #गिरफ्तार किया गयाI

इस संबंध में कांड दर्ज कर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री अमरेन्द्र कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 (दानापुर), पटना द्वारा दी गई बाइट...

District Administration Patna Bihar Police Home Department, Govt. of BiharInformation & Public Relations Department, Government of Bihar City SP West Patna

20/08/2026

: जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में पार्टी की प्रेस वार्ता


20/08/2026

रांची
झारखंड हाई कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मीडिया ब्रीफिंग

Address

Zarang Hights
Delhi
110011

Telephone

+918709842404

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Asia News Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share