Reality Review India

Reality Review India Local Reports & Ground Reality

Reality Review India- News Agency, Pod cast show, E- Paper, Web Portal's
Realty Review India is a Premium news & Media platform dedicated to Motivation story's, Business, Social, Politics across India.

विधायक से लिखवा कर ले लिया गया है, बोर्ड बनाना मेरी जिम्मेदारी है, आप भी पढ़ लीजिए
31/08/2026

विधायक से लिखवा कर ले लिया गया है, बोर्ड बनाना मेरी जिम्मेदारी है, आप भी पढ़ लीजिए

बाड़मेर नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस की प्रत्याशियों की वायरल सूची पर उठे सवाल, दूसरी सूची का इंतजारबाड़मेर। बाड़मेर नगर पर...
30/08/2026

बाड़मेर नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस की प्रत्याशियों की वायरल सूची पर उठे सवाल, दूसरी सूची का इंतजार

बाड़मेर। बाड़मेर नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल सूची में कथित तौर पर केवल एक मुस्लिम प्रत्याशी का नाम शामिल होने की बात सामने आ रही है। सूची वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस की कथनी और करनी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

वायरल सूची को लेकर लोगों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व लगातार “जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी भागीदारी” की बात करता रहा है। ऐसे में यदि वायरल सूची में मुस्लिम समाज की भागीदारी बेहद कम है, तो पार्टी की घोषित सामाजिक भागीदारी की नीति पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

प्रभारी महासचिव ने क्या कहा?

मामले को लेकर जब टीम ने कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मोहन डागर से बात की तो उन्होंने बताया कि दूसरी सूची तैयार की जा रही है, जिसमें अन्य नामों को भी शामिल किया गया है।

ऐसे में अब कांग्रेस की दूसरी सूची का इंतजार बढ़ गया है। दूसरी सूची सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विभिन्न सामाजिक वर्गों को पार्टी की ओर से कितनी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

मुस्लिम वोटर्स को लेकर भी चर्चा

राजनीतिक हलकों में यह सवाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि किसी समाज को उसके अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व से वंचित महसूस कराया जाता है, तो क्या इससे उस समाज के मतदाताओं में पार्टी के प्रति नाराजगी पैदा हो सकती है?

कांग्रेस के लिए मुस्लिम मतदाता लंबे समय से महत्वपूर्ण राजनीतिक आधार रहे हैं। ऐसे में पार्टी द्वारा जारी होने वाली दूसरी सूची में मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों को कितना प्रतिनिधित्व मिलता है, यह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब सभी की नजरें कांग्रेस की दूसरी प्रत्याशी सूची पर टिकी हैं।

क्या दूसरी सूची में प्रतिनिधित्व का संतुलन दिखाई देगा? या वायरल पहली सूची को लेकर उठे सवाल बरकरार रहेंगे?

आने वाली सूची के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नदवा कॉलेज के मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या की सुपारी देकर साजिश रचने के मामले में प...
27/08/2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नदवा कॉलेज के मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या की सुपारी देकर साजिश रचने के मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से 3 मुख्य आरोपी जेल जाने के महज 24 घंटे के भीतर ही जमानत पर बाहर आ गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद आरोपियों का उनके समर्थकों की ओर से फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इतना ही नहीं, इस स्वागत कार्यक्रम के बाद तीनों आरोपी तीन लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ सोशल मीडिया पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपने घर पहुंचे, जिसका वीडियो बैकग्राउंड म्यूजिक ‘अब अपनी क्या तारीफ करूं… ऊपर वाले से मैं डरूं’ के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लखनऊ के अपराधियों के बुलंद हौसले और कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठककामां विधानसभा के कामां-पहाड़ी ब्लॉक में नगर निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्...
24/08/2026

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक

कामां विधानसभा के कामां-पहाड़ी ब्लॉक में नगर निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।

पूर्व मंत्री श्रीमती जाहिदा खान ने बताया कि बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों और रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला प्रभारी श्री देशराज मीणा जी, डीग जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजीव कुमार सिंह जी, पीसीसी सदस्य श्री जलीस प्रधान जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता यादव जी, कामां ब्लॉक अध्यक्ष हाजी फज्जर खान जी, पहाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवेंद्र ठाकुर जी, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी श्री जितेंद्र कुमार लोधी जी सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ व जिम्मेदार कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मजबूत संगठन और जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष ही कांग्रेस की असली ताकत है।

21/08/2026

जयपुर स्कूल का निरक्षण करने पहुँचे cjp कार्यकर्त्ताओ के साथ मार पीटाई !
#मार्गदर्शन #मार #मार्कबुचरसमाचार #मार्गदर्शनाखाली #मार्चवार

🇮🇳 आज़ादी के बाद मुस्लिमों की सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी क्यों घटी?एक सवाल मुस्लिम समाज को खुद से भी पूछना चाहिए।194...
17/08/2026

🇮🇳 आज़ादी के बाद मुस्लिमों की सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी क्यों घटी?

एक सवाल मुस्लिम समाज को खुद से भी पूछना चाहिए।

1945 के उपलब्ध ऐतिहासिक आँकड़ों में ब्रिटिश भारत की सरकारी सेवाओं में मुस्लिमों की हिस्सेदारी लगभग 20.67% बताई जाती है।

लेकिन आज़ादी के बाद स्थिति लगातार कमजोर होती गई।
सच्चर समिति की 2006 की रिपोर्ट ने सरकारी नौकरियों में मुस्लिमों की हिस्सेदारी लगभग 4.9% बताई थी।

यानी सवाल सिर्फ संख्या का नहीं है—सवाल है कि मुस्लिम समाज देश की प्रशासनिक और सरकारी व्यवस्था में अपनी आबादी के अनुपात में पीछे क्यों रह गया?

सच्चर समिति ने मुस्लिम समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अनेक सुझाव दिए थे। लेकिन उनके क्रियान्वयन को लेकर आज भी गंभीर सवाल उठते हैं।

❓ जिम्मेदार कौन?

सिर्फ सरकारों को दोष देकर हम अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।

🔹 भावनाओं और नारों की राजनीति में बहने वाली मुस्लिम जनता
🔹 मुस्लिम समाज के वास्तविक मुद्दों पर लगातार आवाज न उठाने वाले नेता
🔹 चुनाव के समय मुस्लिमों को “वोट बैंक” की तरह इस्तेमाल करने वाली राजनीतिक पार्टियाँ
🔹 शिक्षा, रोजगार और प्रशासनिक प्रतिनिधित्व को पर्याप्त प्राथमिकता न देना
🔹 और सबसे महत्वपूर्ण—अपने संवैधानिक अधिकारों एवं नीतियों की जानकारी का अभाव

इन सभी पर गंभीर आत्ममंथन जरूरी है।

⚖️ आरक्षण का सवाल भी महत्वपूर्ण है

मुस्लिम समुदाय के भीतर दलित मुस्लिमों और मेव जैसे जनजातीय समुदायों के आरक्षण संबंधी अधिकारों पर भी लंबे समय से बहस होती रही है।

लेकिन यहाँ इतिहास और संविधान की स्थिति को सही शब्दों में समझना जरूरी है। 1950 के राष्ट्रपति आदेश ने अनुसूचित जाति की संवैधानिक सूची को उस समय हिंदू समुदाय तक सीमित किया था; बाद में इसमें सिख और बौद्ध समुदायों को शामिल किया गया। इसलिए मुस्लिम दलित समुदाय SC सूची से बाहर रहा।

इसी तरह ST दर्जा धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि संवैधानिक/कानूनी रूप से अधिसूचित जनजातीय समुदायों के आधार पर निर्धारित होता है। इसलिए मेव समुदाय के मुद्दे को केवल “मुस्लिम होने के कारण ST से बाहर” कहने के बजाय उसके ऐतिहासिक और कानूनी संदर्भ में उठाना चाहिए।

🗣️ अब जरूरत है आत्ममंथन की

मुस्लिम समाज को किसी पार्टी का स्थायी वोट बैंक बनने के बजाय—

शिक्षा चाहिए।
रोजगार चाहिए।
प्रतिनिधित्व चाहिए।
प्रशासन में हिस्सेदारी चाहिए।
समान अवसर चाहिए।
और अपने संवैधानिक अधिकारों की जानकारी चाहिए।

सवाल किसी धर्म या पार्टी से नफरत का नहीं है।

#1950

सवाल है—

🇮🇳 क्या भारत के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय को उसकी आबादी के अनुपात में शिक्षा, रोजगार और शासन में उचित प्रतिनिधित्व मिल रहा है?

इस सवाल का जवाब भावनाओं से नहीं, आँकड़ों और नीतियों से देना होगा।

🏆    🇮🇳 National Awards for Social Excellence 2026 🇮🇳प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता इंजीनियर वसीम अकरम मेव को National Awa...
15/08/2026

🏆

🇮🇳 National Awards for Social Excellence 2026 🇮🇳

प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता इंजीनियर वसीम अकरम मेव को National Award for Social Excellence 2026 से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🏆🌹

यह राष्ट्रीय सम्मान सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों की पहचान है।

Association of Muslim Professionals (AMP) द्वारा हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले इस सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से देश-विदेश में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।

⭐ विशेष उपलब्धि:
इंजीनियर वसीम अकरम मेव को इससे पहले National Award for Social Excellence 2023 से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पिछले करीब 15 वर्षों से इंजीनियर वसीम अकरम मेव शोषण, अत्याचार, अन्याय, जुल्म, भ्रष्टाचार, दहेज प्रथा और अशिक्षा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लगातार आवाज़ उठाते रहे हैं।

उनका उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्किल, रोजगार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है।

✊ हर मजलूम की आवाज़ बनना ही संघर्ष है।
हर इंसान को न्याय और सम्मान दिलाना ही संकल्प है।

एक बार फिर इंजीनियर वसीम अकरम मेव को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई। 💐









पूर्व मंत्री चौधरी हरि सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमडीग। डीग जिला कांग्रेस अध्यक्ष  राजीव चौधरी के पू...
14/08/2026

पूर्व मंत्री चौधरी हरि सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

डीग। डीग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव चौधरी के पूज्य पिता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी हरि सिंह जी की 10वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीमती ज़ाहिदा खान जी के साथ दर्जनो कार्यकर्त्ताओ ने सम्मिलित होकर स्वर्गीय चौधरी हरि सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की, उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और समाज के लिए उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी हरि सिंह जी के विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

रिपोर्ट: Reality Review India

राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेषकर,बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने की घटनाएँ अत्यंत गंभ...
11/08/2026

राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेषकर,बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने की घटनाएँ अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक हैं।
आज मैंने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत केंद्रीय गृह मंत्री जी का ध्यान बाड़मेर जिले सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों को क्षति पहुँचाए जाने की घटनाओं की ओर आकर्षित किया है।
राष्ट्र सुरक्षा हमारे लिए प्रथम है और उसे हम प्राथमिकता देते है |
भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने और धार्मिक स्थलों के सम्मान का अधिकार देता है। यदि किसी धार्मिक स्थल को लेकर कोई कानूनी विवाद, प्रशासनिक आवश्यकता या सुरक्षा संबंधी विषय हो, तो उसका समाधान केवल कानून द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही होना चाहिए।
सीमावर्ती क्षेत्रों में बिना पर्याप्त कानूनी प्रक्रिया और संवाद के धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने से स्थानीय लोगों की भावनाएँ आहत होती हैं । विगत दिनों में बाड़मेर जिले के कई स्थानों से ऐसी घटनाओं की शिकायतें सामने आई हैं, जिनसे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। मैंने स्वयं ने सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा करके स्थानीय नागरिकों से संवाद किया तथा उनकी भावनाओं को समझकर आज संसद में मुस्लिम समाज की भावनाओं और मांग को सरकार के समक्ष रखा |
मैंने केंद्र सरकार से मांग की है कि भविष्य में किसी भी धर्मस्थल से जुड़े मामलों में विधिसम्मत प्रक्रिया और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा जिन धर्म स्थलों को तोड़ा गया वहां केंद्र की टीम भेजकर स्थानीय लोगो से संवाद करके धर्म स्थलों का मान - सम्मान बरकरार रखना चाहिए |
हनुमान बेनीवाल सांसद

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर हिंदू महिला न कहा हमे बहुत दुख है आबान कि मौत का हमे बहुत दुख है क्योंकि आबान  हम गरीबों का ...
10/08/2026

अतीक अहमद के बेटे की मौत पर हिंदू महिला न कहा हमे बहुत दुख है आबान कि मौत का हमे बहुत दुख है क्योंकि आबान हम गरीबों का मसीहा था जबकि मीडिया पर इस परिवार को गुंडा माफिया जैसे शब्दों से पुकारती है जबकि जमीनी हकीकत कुछ ओर ही बयान करती इस हिन्दू माता जी का कहना है हम बंबई में रहते हैं जब हमें खबर मिसी को आवान बेटा का रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है तो हम तुरंत बंबई से आवान के घर के लिय निकल पड़े और जब हमने घर पर पहुंच कर देखा तो आबान को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया था अब हम कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र को देख कर ही दिल को तसल्ली देगे जबकि इन माता जी न आवान की कब्र सजदा किया ओर रोते हुई वहां से निकल गई जबकि इन सब बातों से साबित होता है कि अतीक का परिवार गरीबों के लिय एक मसीहा था ओर वो हमेशा गरीबों के साथ खेड़े रहते थे लेकिन आज कल सोशल मीडिया पर इस परिवार के खिलाफ कुछ ओर ही कहानी सुनाई जाती है।

Address

Sadbhavna Nagar
Delhi
302031

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Reality Review India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share