03/06/2026
मालवीय नगर अग्निकांड में होटल वालों समेत सरकारी अधिकारियों की बड़ी चूक आई सामने!
दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित पांच मंजिला 'होटल फ्लॉरिस स्टे' (Flourish Stay) और उसके नीचे संचालित रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह करीब 8:48 बजे आग लगी, इस अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) की मेयर, शैली ओबेरॉय ने निगमायुक्त से तीन दिन के भीतर इस पूरी घटना पर एक उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट की मांगी की है।
आपको बता दें कि मृतकों में सबसे ज्यादा विदेशी नागरिको थे, जो मुख्य रूप से नाइजीरिया, बांग्लादेश, लाइबेरिया और मोजाम्बिक जैसे देशों से थे।
इस अग्निकांड को लेकर प्राथमिक जाँच की जा चुकी है, जिसमें बहुत से घटाले सामने आए हैं।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस होटल को 6 कमरों की अनुमति थी इसके विपरीत होटल वाले 25 कमरे चला रहे थे साथ ही होटल से निकलने का केवल एक ही संकरा रास्ता था जिस कारण आग लगने के बाद होटल में धुँआ फैला और लोग अंदर ही फंसे रह गए।
हालांकि आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।