24/08/2026
दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
वाहन चोरी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए 72 घंटे के “ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह” में 109 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
पुलिस ने 161 चोरी के दोपहिया वाहन, 7 अवैध पिस्तौल, 15 जिंदा कारतूस, 9 बटनदार चाकू, 686 ग्राम हेरोइन और 2,990 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की।
इसके अलावा 7 साइबर ठग, 5 उद्घोषित अपराधी और फर्जी कॉल सेंटर से जुड़े 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए। अभियान में 5,000 से अधिक वाहनों की जांच और सत्यापन भी किया गया।