Delhi Samachar TV

Call Directions Website Contact the business

Delhi Samachar TV Delhi Samachar - निडर और निष्पक्ष
दिल्ली से जुडी हर छोटी बड़ी खबर पर है हमारी नजर, ये है दिल्ली समाचार TV

Delhi Samachar - निडर और निष्पक्ष

दिल्ली से जुडी हर छोटी बड़ी खबर पर है हमारी नजर, ये है दिल्ली सामाचार! सड़क से लेकर संसद तक सवाल पूछने की है हिम्मत, जनता के मुद्दों को दी जाती है तरजीह, कोई नमक मसाला नहीं, कोई तड़का नहीं, जनता की आवाज, को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने की हिम्मत और ताकत रखता है - दिल्ली समाचार।

यहाँ आपको आपके काम की खबर मिलेगी, आपके क्षेत्र की खबर मिलेगी, वो खबरें मिलेगी जिसे दिखाने से पहले लोग कुछ देर सोचते हैं. या लार लपट कर दिखते हैं, पर यहाँ आपको वही दिखेगा जो सच है. दिल्ली समाचार, दिल्ली का सबसे बड़ा चैनल है.





राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में रविवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी...
16/08/2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर क्षेत्र में रविवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की बारिश की संभावना बरकरार है।

दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी में आधुनिक ई-कैबिनेट सिस्टम लागू करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय स...
16/08/2026

दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी में आधुनिक ई-कैबिनेट सिस्टम लागू करेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा की है। बैठक में डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठकों की पूरी प्रक्रिया को पेपरलेस बनाने पर जोर दिया गया।प्रस्तावित ई-कैबिनेट प्रणाली के लागू होने के बाद मंत्रिमंडल की बैठकों से जुड़े दस्तावेजों, प्रस्तावों और अन्य जरूरी सूचनाओं को डिजिटल माध्यम से सुरक्षित तरीके से साझा किया जा सकेगा। इससे कागजी प्रक्रिया में कमी आने के साथ बैठकों की तैयारी और निर्णय प्रक्रिया भी तेज होने की उम्मीद है।

Delhi : पतंग खींचते ही जल उठा 17 साल का किशोर, हाईटेंशन वायर से टकराया मांझा
16/08/2026

Delhi : पतंग खींचते ही जल उठा 17 साल का किशोर, हाईटेंशन वायर से टकराया मांझा

दिल्लीBREAKING NEWSDelhi : पतंग खींचते ही जल उठा 17 साल का किशोर, हाईटेंशन वायर से टकराया मांझाDelhi Samachar16 August 2026, 12:03 PM1 viewsपूर्वी दिल्ली के...

16/08/2026

दिल्ली में महिला बस यात्रियों को राहत, रेखा गुप्ता सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाई कागजी 'पिंक टिकट' सुविधा

दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर देने वाली पिंक टिकट सुविधा 31 अगस्त तक बढ़ा दी है. पहले 16 अगस्त से पिंक साथी स्मार्ट कार्ड अनिवार्य करने की योजना थी, लेकिन अब पेपर टिकट की सुविधा जारी रहेगी.

दिल्लीवासियों को धार्मिक आयोजन के लिए जगह-जगह धक्के खाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सिंगल विंडो का प्रावधान कर दिया है। ...
16/08/2026

दिल्लीवासियों को धार्मिक आयोजन के लिए जगह-जगह धक्के खाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए सिंगल विंडो का प्रावधान कर दिया है। घर बैठे और एक जगह आवेदन करने पर ही अब अनुमति मिल जाएगी। इससे पहले आयोजकों को दमकल विभाग व पुलिस विभाग के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। यह बात दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के बी-ब्लॉक स्थित रामलीला मैदान में बतौर मुख्यातिथि के रूप में कही। वे रविवार को शालीमार बाग रामलीला कमेटी के भूमि पूजन व यज्ञ कार्यक्रम में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन की अनुमति किसी एक कार्यक्रम के लिए नहीं, पूरी दिल्ली के लिए दी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर 2025 को लिए गए 1...
16/08/2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर 2025 को लिए गए 100 अटल कैंटीन स्थापित करने के संकल्प को उनकी पुण्यतिथि पर पूर्ण कर दिया गया है।पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया और उन्हें दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन 100 अटल कैंटीनों के माध्यम से अब प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को मात्र पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा।

16/08/2026

दिल्ली मेट्रो में कथित तौर पर महिला यात्री की तस्वीरें मोबाइल से लेने को लेकर हंगामा! आरोप CISF कर्मी पर है। महिला के सवाल करने पर विवाद बढ़ा और यात्रियों के बीच करीब 10–15 मिनट तक बहस हुई। बाद में मोबाइल गैलरी में महिला की तस्वीरें होने का दावा किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले ने मेट्रो की सुरक्षा, निजता और वर्दी की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग उठ रही है।

यूपी के गाजियाबाद में एनएच-9 पर शनिवार को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक और जिंदगी खत्‍म कर दी। बाइक से जाते समय मांझा एक...
16/08/2026

यूपी के गाजियाबाद में एनएच-9 पर शनिवार को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक और जिंदगी खत्‍म कर दी। बाइक से जाते समय मांझा एक युवक की गर्दन में उलझ गया। गर्दन कटने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान नोएडा के अकबरपुर बहरामपुर निवासी रवि राज के रूप में हुई है। बताया गया है कि रवि राज अपने साथी नरेश के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। एनएच-9 पर अचानक रास्ते में आया चाइनीज मांझा रवि राज की गर्दन में फंस गया। कुछ ही पलों में उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई और वह बाइक से गिरकर सड़क पर बेसुध हो गए।

दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर देने वाली पिंक टिकट सुविधा 31 अगस्त तक बढ़ा दी है. पहले 16 अगस्त से...
16/08/2026

दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर देने वाली पिंक टिकट सुविधा 31 अगस्त तक बढ़ा दी है. पहले 16 अगस्त से पिंक साथी स्मार्ट कार्ड अनिवार्य करने की योजना थी, लेकिन अब पेपर टिकट की सुविधा जारी रहेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले रवाना होने से पहले 7 लोक कल्याण मार्ग पर गायों को चारा और मोरों को दान...
16/08/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले रवाना होने से पहले 7 लोक कल्याण मार्ग पर गायों को चारा और मोरों को दाना खिलाया। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बताया कि इन पशु-पक्षियों को खाना खिलाना उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा है।

Address

Ayushman Apartment, Pocket G, Sector B2, FLAT NO. 264 GROUND FLOOR, Near SATYAWADI RAJA HARISH CHANDRA HOSPITAL, ,, 110040
Delhi
NARELA

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Delhi Samachar TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Delhi Samachar TV:

Shortcuts

Share