02/09/2026
फाइनली आज Unacademy की डील क्लोज़ हो गई और कंपनी बिक गई
upGrad ने इसे करीब 1850 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
सोचने वाली बात ये है कि 2021 में इसी Unacademy की वैल्यूएशन 34,000 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा थी,
यानी सिर्फ पांच साल में कंपनी की कीमत में करीब 94% की भारी गिरावट आई है।
पैंडेमिक के दौर की चमक दमक अस्थायी निकली
जो कंपनियां कभी यूनिकॉर्न बनकर सुर्खियां बटोर रही थीं, आज औने पौने दामों में बिकने को मजबूर हैं।