MDB News

MDB News "Ground Reports | Public Voice | Real Issues | True Media"

Ground Awaaz Media एक स्वतंत्र मंच है जो जनता की असली आवाज़ को जमीन तक जाकर सामने लाता है।
हमारा उद्देश्य है—सच्चाई, जनसमस्याएँ, ग्राउंड रिपोर्ट, और बिना पक्षपात की पत्रकारिता को लोगों तक पहुँचाना।
हम उन मुद्दों को दिखाते हैं जो वास्तव में मायने रखते हैं और जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है।

उन्नाव में दर्दनाक हादसा, खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से महिला की मौतउत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में खाना बनाते समय...
25/11/2025

उन्नाव में दर्दनाक हादसा, खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फटने से महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उन्नाव के एक गाँव में हुई, जहाँ महिला अपने घर में खाना बना रही थी। विस्फोट के कारण महिला झुलस गई जिसे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

महान कलाकार के साथ महान इंसान भी थे ही-मैन धर्मेंद्र... यह कहते-कहते रुंध सा गया मिमिक्री आर्टिस्ट अनिल शर्मा का गलामिमि...
24/11/2025

महान कलाकार के साथ महान इंसान भी थे ही-मैन धर्मेंद्र... यह कहते-कहते रुंध सा गया मिमिक्री आर्टिस्ट अनिल शर्मा का गला

मिमिक्री आर्टिस्ट अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र को एक महान कलाकार और इंसान बताया। बात करते हुए उनका गला भर आया। उन्होंने धर्मेंद्र की सादगी और मानवीय गुणों की प्रशंसा की। शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्ति बताया और कहा कि धर्मेंद्र का व्यक्तित्व हमेशा उन्हें प्रेरित करता रहेगा।

हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता ही-मैन धर्मेंद्र का सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के चाहने वाले यूं तो देश-विदेश में करोड़ों लोग हैं, लेकिन क्रांतिधरा मेरठ शहर निवासी 65 वर्षीय मिमिक्री आर्टिस्ट अनिल शर्मा भी स्वयं को उनका सबसे बड़ा फैन होने का दावा करते हैं। यही नहीं, उनकी शोले फिल्म समेत कई फिल्मों के चर्चित एवं यादगार डायलाग को सुनाकर खूब वाहवाही बटोर चुके हैं।

माधवपुरम सेक्टर-2 निवासी मिमिक्री आर्टिस्ट अनिल शर्मा स्वयं को फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का सबसे बड़ा प्रशंसक बताते हैं। उनका कहना है कि वे बचपन से ही उनके प्रशंसक रहे हैं। वर्ष-1975 में जब फिल्म शोले मेनका सिनेमा में रिलीज हुई तो उन्होंने धर्मेंद्र की संवाद अदायगी और अभिनय से प्रभावित होकर दो बार देखी। इसके बाद वे धीरे-धीरे उनके प्रशंसक हो गए और उनकी तरह ही स्वयं डायलाग बोलने लगे। उनका फिल्म शोले में टंकी पर चढ़कर बोला गया संवाद अनिल शर्मा ने भी बोलकर खूब वाहवाही बटोरी है। यही नहीं, धर्मेंद्र भी उनकी मिमिक्री पर शाबाशी दे चुके हैं। ही-मैन धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनते ही अनिल शर्मा की आंखें डबडबा गईं और गला रुंध गया। वे बोले-धरम पाजी का जाना बड़ा नुकसान हो गया।

24/11/2025

New labour codes को रद कराने के संकल्प के साथ CITU का झारखंड सम्मेलन संपन्न, अरूप चटर्जी को मिली कमान

बिल्डिंग में चोरी करने वाले सुपरवाइजर समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर आरोपियों को भेजा जेलगाजियाबाद के मोदीनगर में नि...
24/11/2025

बिल्डिंग में चोरी करने वाले सुपरवाइजर समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर आरोपियों को भेजा जेल

गाजियाबाद के मोदीनगर में निवाड़ी पुलिस ने जीडीए द्वारा निर्माणाधीन इमारत से उपकरण चुराने वाले सुपरवाइजर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक अल्टीनेटर बरामद हुआ है जबकि उन्होंने बीम स्ट्रेंथ टेस्टिंग मशीन को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

24/11/2025

नोएडा में निर्माणाधीन साइट से सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत चार गिरफ्तार

जस्टिस सूर्यकांत बने 53वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ; 15 महीने का होगा कार्यकालजस्टिस सूर्यकांत ने भार...
24/11/2025

जस्टिस सूर्यकांत बने 53वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ; 15 महीने का होगा कार्यकाल

जस्टिस सूर्यकांत ने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली है। उनका कार्यकाल 15 महीने का होगा और वह CJI भूषण आर गवई का स्थान लेंगे, जिन्होंने सेवानिवृत्ति से पहले परंपरा के अनुसार उनके नाम की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस सूर्यकांत को शपथ दिलाई है।

नई दिल्ली। जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) की शपथ ग्रहण की है। CJI के रूप में उनका कार्यकाल 15 महीनों का होगा। वो CJI भूषण आर गवई की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जस्टिस सूर्यकांत को CJI की शपथ दिलाई है।

CJI भूषण आर गवई ने संविधान के अनुच्छेद 124 की धारा 2 के तहत अगले CJI के लिए जस्टिस सूर्यकांत का नाम सामने रखा था। राष्ट्रपति ने इसपर मुहर लगाते हुए जस्टिस सूर्यकांत को देश का 53वां CJI नियुक्त कर दिया है।

Bihar University में परीक्षा पैटर्न नहीं बदलने से पीजी के विद्यार्थियों को परेशानीबीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी की ...
22/11/2025

Bihar University में परीक्षा पैटर्न नहीं बदलने से पीजी के विद्यार्थियों को परेशानी

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी की पढ़ाई सभी जिलों में होने के बावजूद परीक्षा केंद्र मुख्यालय में ही बन रहे हैं, जिससे विद्यार्थी आक्रोशित हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि सीनेट में मुद्दा उठाने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला। परीक्षा पैटर्न में बदलाव न होने से चंपारण के विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। पीजी सत्र 2024-25 की परीक्षा 24 नवंबर से शुरू हो रही है।

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के क्षेत्र में आने वाले सभी जिलाें में पीजी की पढ़ाई हो रही है, लेकिन विश्वविद्यालय मुख्यालय में ही परीक्षा केंद्र बन रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों में आक्रोश है।

मामले को लेकर वे धरने पर बैठे। परीक्षार्थियों का कहना है कि सरकार ने उच्च शिक्षा काे बढ़ावा देने के लिए सभी जिलाें में पीजी की पढ़ाई अनिवार्य की। इससे विद्यार्थियाें काे फायदा भी मिला। पीजी की सीट भी बढ़कर दाे गुना यानी 11 हजार से अधिक हाे गई है।

लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा के पैटर्न में बदलाव नहीं किया है। विवि मुख्यालय में परीक्षा केंद्र होने की वजह से विद्यार्थियों को काफी परेशानियां होती है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य इस समस्या को लेकर धरना पर बैठे हैं।

उनका कहना है कि सीनेट की बैठक में हर साल चंपारण में पीजी के लिए परीक्षा केंद्र बनाने का मुद्दा उठता है। बैठक के दाैरान पश्चिम और पूर्वी चंपारण जिले से आने वाले वाले जनप्रतिनिधि शून्यकाल में यह मुद्दा रखते हैं।

22/11/2025

भूतेश्वर मंदिर के पास नशे में धुत सड़क पर पड़े युवक पर चढ़ाई कार, फिर भी शराबी उठने को नहीं हुआ तैयार

22/11/2025

गुरुग्राम में कार सवार 15 साल के किशोर ने 7 वर्षीय बच्चे को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा; मौके पर हुई मौत

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा; कई इलाकों में AQI 400 पारदिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगा...
22/11/2025

दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में हवा; कई इलाकों में AQI 400 पार

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। लगातार आठवें दिन AQI 300 से ऊपर रहने के कारण CAQM ने GRAP-3 के प्रतिबंधों को लागू किया है। आनंद विहार, वजीरपुर जैसे इलाकों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड विधानसभा की रजत जयंती आज, भव्य समारोह के बीच शहीदों के परिजन और खिलाड़ी होंगे सम्मानितआज झारखंड विधानसभा अपनी रजत...
22/11/2025

झारखंड विधानसभा की रजत जयंती आज, भव्य समारोह के बीच शहीदों के परिजन और खिलाड़ी होंगे सम्मानित

आज झारखंड विधानसभा अपनी रजत जयंती मना रही है। इस अवसर पर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह आयोजन राज्य के निर्माण में शहीदों के बलिदान को याद करने का एक अवसर है।

22/11/2025

Badaun News: लापता आठ साल के बच्चे की हत्या, प्लाट में लाश देखकर फैली इलाके में सनसनी!

Address

Delhi
110042

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MDB News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share