30/08/2026
👉सुपौल में खुला नया नशा मुक्ति केंद्र, 120 से 140 दिनों में नशे की लत छुड़ाने का दावा
✍️सुपौल। जिले में नशे की बढ़ती समस्या के बीच नशा मुक्ति की दिशा में एक नई पहल की गई है। सुपौल में डिग्री कॉलेज चौक के निकट बीएसएस कॉलेज रोड पर हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत की गई है। केंद्र का उद्देश्य नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को उचित देखभाल और उपचार के माध्यम से नशे की लत से बाहर निकालना है।
👉नशा मुक्ति केंद्र के प्रोपराइटर करण कुमार ने बताया कि केंद्र खोलने की योजना पूरे बिहार में है। फिलहाल पूर्णिया, मधेपुरा और सुपौल जिले में केंद्र शुरू किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में विभिन्न प्रकार के नशे के आदी लोगों को उपचार एवं देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
करण कुमार के अनुसार, केंद्र में आने वाले लोगों को उनकी स्थिति के अनुसार उपचार दिया जाएगा। इसमें योग, एक्सरसाइज, विभिन्न प्रकार के व्यायाम तथा नियमित देखभाल जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उचित उपचार एवं देखभाल के साथ 120 से 140 दिनों के भीतर नशे की आदत छुड़ाने का प्रयास किया जाएगा।
👉उन्होंने बताया कि केंद्र में उपचार के लिए आने वाले लोगों से उनकी सुविधा के अनुसार उचित खर्च लिया जाएगा। केंद्र प्रबंधन का कहना है कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें सामान्य जीवन की ओर वापस लाने का प्रयास किया जाएगा।
स्थान: डिग्री कॉलेज चौक के निकट, बीएसएस कॉलेज रोड, सुपौल।
👉प्रमोद कुमार, प्रधान संपादक, पब्लिक सपोर्ट 24 एवं बिहार ब्यूरो चीफ, दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
#सुपौल #नशामुक्ति #नशामुक्तिबिहार #बिहारन्यूज #सुपौलन्यूज