Journalist Imran Kaleem

Journalist Imran Kaleem Journalist and Social Activist

Happy holi
04/03/2026

Happy holi

आईटीओ प्रेस एरिया के ‘चाचा’ हाजी शफ़ीक़ ख़ान का इंतक़ालदिल्ली गेट क़ब्रिस्तान में नम आँखों से दी गई आख़िरी विदाई, जनाज़े...
11/02/2026

आईटीओ प्रेस एरिया के ‘चाचा’ हाजी शफ़ीक़ ख़ान का इंतक़ाल
दिल्ली गेट क़ब्रिस्तान में नम आँखों से दी गई आख़िरी विदाई, जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब
“रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई,
तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई…”
आईटीओ प्रेस एरिया में ‘चाचा’ के नाम से पहचाने जाने वाले हाजी शफ़ीक़ ख़ान का आज सुबह लगभग 8 बजे उनके निवास स्थान पर अचानक इंतक़ाल हो गया। इस दुखद समाचार के फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
उनके इंतक़ाल की ख़बर जैसे ही चाहने वालों तक पहुँची, लोग जहाँ थे वहीं से लौट पड़े। कई लोगों को यक़ीन ही नहीं हुआ और वे इस ख़बर को झुठलाने की कोशिश करते रहे। लेकिन मौत एक ऐसी सच्चाई है, जो कभी धोखा नहीं देती।
हाजी शफ़ीक़ ख़ान अपनी सादगी, मिलनसार स्वभाव और मददगार रवैये के लिए जाने जाते थे। आईटीओ प्रेस एरिया में उन्हें हर कोई स्नेह और सम्मान से ‘चाचा’ कहकर पुकारता था।
दिल्ली गेट क़ब्रिस्तान में अदा की गई जनाज़े की नमाज़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस बात की गवाही दी कि वे कितने नेक दिल इंसान थे। उनके अंतिम सफ़र में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि उन्होंने अपने व्यवहार और इंसानियत से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
अल्लाह तआला मरहूम को जन्नत-उल-फ़िरदौस में आला मक़ाम अता फरमाए और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में सब्र-ए-जमील बख़्शे।

31/01/2026

Surajkund mela 2026

*39वें सूरजुकंड मेले में दिखेगा दुनिया का रंग, अफ्रीका, एशिया और सार्क के 50 से अधिक देश लेंगे हिस्साः अरविंद शर्मा**ग्ल...
30/01/2026

*39वें सूरजुकंड मेले में दिखेगा दुनिया का रंग, अफ्रीका, एशिया और सार्क के 50 से अधिक देश लेंगे हिस्साः अरविंद शर्मा*

*ग्लोबल कल्चर की दिखेगी झलक, 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी, शिल्पकार और कलाकार दिखाएंगे कला का हुनर*

*भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन करेंगे मेले का उद्घाटन*

बलराम शर्मा

नई दिल्ली, 30 जनवरी — हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 31 जनवरी, 2026 से 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव -2026 विश्व संस्कृति के महाकुंभ के रूप में सजने जा रहा है। इस भव्य आयोजन में दुनिया भर से अलग-अलग सांस्कृतिक रंग बिखेरने के लिए अफ्रीका व एशिया महाद्वीप, बिम्सटेक और सार्क सहित 50 से अधिक देश हिस्सा लेंगे, जिससे सूरजकुंड एक ग्लोबल सांस्कृतिक मंच में तब्दील हो जाएगा।

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा शुक्रवार को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले में ग्लोबल कल्चर की जीवंत झलक देखने को मिलेगी, जहां करीब 700 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी, शिल्पकार और कलाकार अपनी विशिष्ट लोक कलाओं, पारंपरिक शिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। उन्होंने बताया कि 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव का भव्य उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगा।

*मेले का थीम लोकल से ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान*
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा पर्यटन विभाग, सूरजकुंड मेला प्राधिकरण, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय (विकास आयुक्त – हस्तशिल्प एवं हथकरघा), संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा आईसीसीआर के सहयोग से इस भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर पूर्व हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम तथा कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा क्षेत्रीय कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शिल्प महोत्सव में भागीदारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत संकल्प”, “आत्मनिर्भर भारत”, “स्वदेशी अभियान” और स्थानीय बाजार को सशक्त बनाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मेले की थीम लोकल से ग्लोबल – आत्मनिर्भर भारत की पहचान रखी गई है।

*इजिप्ट होगा पार्टनर देश*
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि पार्टनर नेशन के तौर पर इजिप्ट और थीम स्टेट के तौर पर उत्तर प्रदेश व मेघालय भागीदारी कर रहे हैं। शिल्प महोत्सव में विभिन्न देशों के कलाकार, शिल्पकार, बुनकर एवं कारीगर अपनी संस्कृति, सांस्कृतिक परंपराओं और कला का प्रदर्शन इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगे। सूरजकुंड मेले में इस बार 1200 से अधिक स्टॉल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बुनकरों, शिल्पकारों और पारंपरिक शिल्प के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए लगाए गए हैं। पर्यटन मंत्री ने अधिक से अधिक लोगों को सूरजकुंड मेले में भागीदारी करने का आह्वान किया है।

*कैलाश खेर, गुरदास मान जैसे कलाकार देंगे प्रस्तुतियां*
पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े शिल्प महोत्सव में हर शाम पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कलाकारों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड गायक पद्मश्री कैलाश खेर, पंजाबी गायक गुरदास मान जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ फैशन शो, कवि सम्मेलन और स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति में विलुप्त होती लोक विधाओं को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। हरियाणवी कला और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से लोक संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाएगा। पद्मश्री एवं प्रदेश की शान महावीर गुड्डू सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार प्रस्तुति देंगे।

*कारीगरों, बुनकरों और हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत*
पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में यह संकल्प है कि यह शिल्प महोत्सव विरासत पर्यटन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता और कारीगरों की आजीविका का सशक्त मंच बने। 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, शिल्प कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विरासत संरक्षण, सतत आजीविका और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है तथा कारीगरों, बुनकरों और हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

*मंत्री अरविंद शर्मा ने उपराष्ट्रपति को दिया निमंत्रण*
पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को दिल्ली उपराष्ट्रपति निवास पहुंचकर उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी को 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव -2026 का निमंत्रण दिया।

विश्व पुस्तक मेले में विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल के द्वारा आईपीएस मनबीर सिंह की पुस्तक ‘राज...
15/01/2026

विश्व पुस्तक मेले में विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और पद्मश्री डॉ. संतराम देशवाल के द्वारा आईपीएस मनबीर सिंह की पुस्तक ‘राजाराम’ का विमोचन

बलराम शर्मा
दिनांक, 15 जनवरी, नई दिल्ली, विश्व पुस्तक मेले में मनबीर सिंह आईपीएस की पुस्तक राजाराम का विमोचन मुख्य अतिथि सूर्य प्रकाश खत्री विधायक तिमारपुर दिल्ली और सोनीपत से पद्मश्री डॉ संतराम देशवाल के कर कमलो से विश्व पुस्तक मेले के ऑथर कॉर्नर पर किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विधायक सूर्य प्रकाश खत्री ने कहा कि राजाराम पर लिखी यह पुस्तक भविष्य में भारतीय इतिहास में नए आयाम स्थापित करेगी। राजाराम ब्रजक्षेत्र के एक ऐसा योद्धा थे जिसने औरंगजेब के खिलाफ संगठित सेना तैयार की और औरंगजेब की मानवता विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनीपत से पधारे पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर संतराम देशवाल ने कहा कि मनबीर सिंह की यह नायाब पुस्तक लंबे शोध और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इतिहासकारों ने राजाराम के बारे में कुछ ज्यादा नहीं लिखा यदि कहीं पर लिखा है तो बहुत कम लिखा है जबकि एक ऐसे योद्धा के बारे में लिखा जाना बहुत जरूरी था जिन्होंने मुगलों के खिलाफ संगठन तैयार करके न केवल विरोध किया बल्कि बृजवासियों की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए राजाराम पुस्तक के लेखक मनबीर सिंह ने कहा कि यह पुस्तक भारतीय इतिहास के उस महान योद्धा के बारे में है, जिसने ब्रज की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। परन्तु इस महान योद्धा को इतिहासकारों ने दरकिनार किया। ऐसे महान योद्धा के जीवन को जनता के समक्ष रखने का प्रयास है।
कार्यक्रम का संचालन वार्ताकार डॉ सूर्यनाथ सिंह ने किया। पुस्तक विमोचन के दौरान बड़ी संख्या में इतिहासप्रेमी, शोधार्थी और साहित्यकार उपस्थित रहे।

*निहंग सिंहों ने सदैव धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा की: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी**हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों की श...
03/01/2026

*निहंग सिंहों ने सदैव धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा की: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

*हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कर रही है निरंतर प्रयास*

*निवेश, विकास, प्रति व्यक्ति आय, मानव विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा भागीदारी और खेल जैसे हर क्षेत्र में हरियाणा ने बनाई नई पहचान-मुख्यमंत्री*

चंडीगढ़, 3 जनवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘निहंग’ शब्द का अर्थ निडर हृदय वाले योद्धा से है और स्वयं गुरु साहिबान ने निहंग सिंहों को शस्त्रधारी ‘अकाल सेना’ का स्वरूप प्रदान किया था। खालसा पंथ में निहंग सिंह संप्रदाय की स्थापना का उद्देश्य धर्म और देश की रक्षा करना था, विशेषकर उन आक्रामणकारियों से जो बाहर से आकर भारत की सभ्यता और संस्कृति को चुनौती देते थे।

मुख्यमंत्री आज अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित निहंग सिंह संप्रदाय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर निहंग सिंह साहेबान ने मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18वीं शताब्दी में अफगान आक्रांता अहमदशाह अब्दाली के बार-बार किए गए आक्रमणों को रोकने में निहंग सिंहों की भूमिका ऐतिहासिक रही। महाराजा रणजीत सिंह की सरकार-ए-खालसा की मजबूती का श्रेय भी निहंग सिंह योद्धाओं को जाता है। उनकी सेना में निहंग सिंहों का विशेष जत्था होता था, जो मुगल आक्रमणकारियों से मुकाबला करने में निपुण था।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगानी और चमकौर के रणक्षेत्रों में निहंग सिंह गुरु साहिबान की ढाल बनकर खड़े रहे। बाद में बाबा बंदा सिंह बहादुर जी, बाबा दीप सिंह जी जैसे महान निहंग योद्धाओं ने मुगलों को परास्त कर खालसा पंथ को सुदृढ़ किया। सिख समाज में निहंग सिंहों का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण है, वे खालसा पंथ की रीढ़ हैं और उनका जीवन गुरु साहिबान की शिक्षाओं को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। गत नवंबर माह में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में 25 नवंबर 2025 को राज्य-स्तरीय विशाल समागम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सहभागिता की और श्री गुरु तेग बहादुर को समर्पित सिक्के, डाक टिकट तथा कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गुरु जी को नमन किया।

उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार हेतू हरियाणा के रोड़ी, पिंजौर, फरीदाबाद और सढौरा से चार यात्राएं निकाली गईं, जो प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचीं। करनाल में ‘हिन्द की चादर’ मैराथन आयोजित की गई, जिसमें 80 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। सोनीपत के गांव बढ़खालसा में दादा कुशाल सिंह दहिया के बलिदान स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन स्थापित करने तथा उनकी स्मृति में यादगारी गेट के निर्माण का निर्णय लिया गया है। किशनपुरा, यमुनानगर में श्री गुरु तेग बहादुर कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की गई है। वर्ष 1984 के दंगों में प्रभावित 121 सिख परिवारों के एक-एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। पंचकूला में वीर बाल दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने ऐसे परिवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष आयोजनों पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसी तरह से सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में गुरु जी पर शोध के लिए स्थापित चेयर नई शोध परंपराओं को दिशा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है, टोहाना-जींद-धमतान साहिब मार्ग को श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग नाम दिया गया है तथा यमुनानगर के मेडिकल कॉलेज का नाम ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। असंध कॉलेज का नाम बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर तथा लखनौर साहिब में माता गुजर कौर के नाम से वीएलडीए कॉलेज स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को लंबे समय तक पंजाब का छोटा भाई कहा जाता रहा, किंतु आज सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शी नीतियों और केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। निवेश, विकास, प्रति व्यक्ति आय, मानव विकास, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा भागीदारी और खेल जैसे हर क्षेत्र में हरियाणा ने नई पहचान बनाई है। पंजाब को पुनः गौरवशाली बनाने में निहंग सिंह निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि निहंग सिंह संप्रदाय ने साहस, त्याग और शैर्य की जीवंत मिशाल बनकर अपने प्राणों की परवाह किए बिना धर्म, न्याय और मानवीय मूल्यों की रक्षा की है।

इस अवसर पर निहंग सिंह संप्रदाय के जत्थेदार बाबा जसवंत सिंह, बाबा दविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, माता जसबीर कौर, बाबा बालक सिंह, बाबा बलबीर सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, बाबा मेजर सिंह, बाबा कुलविंद्र सिंह, बाबा जोधा सिंह, बाबा सुखजीत सिंह कन्हैया, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बी बी भारती, मुख्यमंत्री के पॉलीटिकल सेक्रेटरी श्री तरूण भंडारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Happy New Year 2026😀Lets begin a New Chapter📖
03/01/2026

Happy New Year 2026😀

Lets begin a New Chapter📖

फसल खरीद में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख, दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई - मुख्यमंत्री किसान की फ...
02/01/2026

फसल खरीद में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख, दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई - मुख्यमंत्री

किसान की फसल का एक-एक दाना MSP पर खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

खेत से मंडी और मंडी से शेलर तक होगी सख्त निगरानी

शेलर व आढ़तियों की मिलीभगत पर होगी कार्रवाई, लगेगी भारी पेनल्टी

नई दिल्ली, 2 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फसल खरीद व्यवस्था में आई अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक किसान की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, वहीं गलत खरीद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज यहां फसल खरीद प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आगामी खरीद सीजन के दौरान फील्ड में नियमित और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसान की सही उपज बिना किसी बाधा के एमएसपी पर खरीदी जा सके। उन्होंने कहा कि फसल खरीद में पूर्व में उजागर हुई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी खरीद सीजन में इस प्रकार की कोई भी समस्या दोबारा नहीं आनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल खरीद में संलिप्त पाए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाए। इससे फील्ड स्तर पर यह स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि गलत कार्य करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि यदि किसी शेलर या आढ़ती द्वारा मिलीभगत कर भारी अनियमितताएं पाई जाती हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ भारी पेनल्टी भी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि शेलरों की जांच के लिए संबंधित विभाग की समिति ही जाए, कोई भी अधिकारी या कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से जांच पर न जाए। यदि ऐसा पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के माध्यम से किसान के खेत से मंडी तक और मंडी से शेलर तक पूरी फसल की पूर्ण रूप से तकनीकी निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी स्तर पर अनियमितता की संभावना न रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है, इसलिए सभी फसलों का सटीक डाटा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर अपडेट होना अनिवार्य है। इसके लिए ग्राम सचिवों, पटवारियों के साथ-साथ ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को भी जोड़ा जाए ताकि कितने एकड़ में कितनी फसल खड़ी है, इसकी पूरी जानकारी उपलब्ध हो सके। साथ ही हरसैक से प्राप्त रिपोर्ट के साथ भी आपसी तालमेल सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि इस प्रक्रिया में प्रदेश की कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों को भी शामिल कर उनकी विशेषज्ञ भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में बताया गया कि आगामी खरीफ फसल खरीद सीजन के लिए विभाग द्वारा उन्नत तकनीक आधारित विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को मंडी में फसल बेचने पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही नई तकनीकों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को डिविजनल स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

बैठक में वित्त आयुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व विभाग डॉ. सुमिता मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल सहित संबंधित खरीद एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला उपा...
02/01/2026

समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

जिला उपायुक्त समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को अपनी स्पष्ट टिप्पणी के साथ भेजे

जब तक किसी शिकायत का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उसे जिला स्तर पर पेंडिंग रखा जाए

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समाधान शिविर की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश

नई दिल्ली 02 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाई जाए, जिसमें लोगों को शिविरों के आयोजन का दिन और समय की पूरी जानकारी मिल सके, ताकि वे अपनी समस्याएँ दर्ज करवा सकें और उनका समाधान करवा सकें।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्देश चंडीगढ़ में समाधान शिविर की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में सभी जिला उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को जिला उपायुक्त अपनी स्पष्ट टिप्पणी के साथ आगे भेजें। साथ ही जब तक किसी शिकायत का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उसे जिला स्तर पर पेंडिंग रखा जाए।

बैठक में बताया गया कि जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक पिछले छह महीनों में कुल 17,699 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। समाधान शिविरों में तय समय सीमा में हल की गई शिकायतों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी समाधान शिविरों में आने वाली सभी शिकायतों का तय समय सीमा में निपटान सुनिश्चित करें। प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त और उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालयों में प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। यदि समाधान शिविरों में किसी भी स्तर पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही पाई गई, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला अम्बाला के एक गांव में पानी की निकासी से संबंधित समाधान शिविर में प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त अम्बाला को इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस समिति में संबंधित विभाग के एक्सईएन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) तथा मार्केट कमेटी का एक कर्मचारी शामिल किया जाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री विवेक कालिया, श्री बी.बी. भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की  मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्तामुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सभी प्रदेशवासियों को दी नव...
01/01/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सभी प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई

हमारी सरकार गौ रक्षा और गौ संरक्षण के दिशा में लगातार कर रही है कार्य- मुख्यमंत्री

सामाजिक संस्थाओं को प्रदेश में गौशालाएं स्थापित करने के लिए रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है

आज की बैठक में पंचकूला जिले के बरवाला ब्लॉक के रत्तेवाली गांव पंचायत की जमीन को कामधेनु गौ सेवा समिति को गौशाला स्थापित करने के लिए 20 साल की अवधि के लिए पट्टे पर देने को मंजूरी प्रदान की गई

बैठक में राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारियों के हित में भी लिया गया फैसला

वर्ष 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त 347 ड्राइवर को क्वालीफाइंग सर्विस और पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का लिया गया फैसला

ड्राइवरों को उनकी शुरुआती नियुक्ति की तारीख से रेगुलर माना जाएगा

शुरुआती नियुक्ति की तारीख से सेवा की गणना करके एसीपी, पुरानी पेंशन योजना और पारिवारिक पेंशन योजना 1964 का लाभ प्रदान करने जनरल प्रोविडेंट फंड खाता खोलना जैसे विभिन्न लाभ किए जाएंगे प्रदान

यह सभी लाभ 31 अगस्त 2024 तक सैद्धांतिक रूप से दिए जाएंगे

वास्तविक वित्तीय लाभ 1 सितंबर 2024 से या सरकार द्वारा तय की गई किसी अन्य कट ऑफ तारीख से मिलेंगे - मुख्यमंत्री

स्वर्गीय संदीप कुमार लाठर, एएसआई की पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी- मुख्यमंत्री

कैंपस स्कूल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में PGT गणित ग्रुप बी के पद पर दी जाएगी सरकारी नौकरी

प्रदेश सरकार रजिस्ट्री में पारदर्शिता के लिए लगातार कर रही है प्रयास - मुख्यमंत्री

कच्ची कॉलोनी में रजिस्ट्रियों पर है पूर्ण प्रतिबंध

ऐसी कॉलोनियों में लैंड एक्सचेंज कर रजिस्ट्रियां करवाने के किए जा रहे हैं प्रयास, इस पर अंकुश लगाने को सरकार ने उठाए हैं कदम

अब कच्ची कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्री के लिए एक्सचेंज पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध- मुख्यमंत्री

आज की बैठक में ह्युमन कैपिटल को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक बढ़ा निर्णय

राज्य सरकार द्वारा बहनों बेटियों के लिए शुरू की गई दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का किया गया विस्तार

वर्तमान में जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है उन परिवारों की महिलाओं को 2100 रुपए का दिया जा रहा है लाभ

10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आने वाले बच्चों की माताओं को भी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का मिलेगा लाभ

निपुण योजना के तहत ग्रेडेशन वाली महिलाएं,बच्चों में कुपोषण या एनीमिया को रोकने वाली महिलाओं (180000 तक की वार्षिक आय वाली) के लिए भी की गई पहल

कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त था वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है तो ऐसी माताओं को भी मिलेगा योजना का लाभ

वर्तमान में जो 2100 रुपए की राशि बहन बेटियों के खातों में जा रही हैं उसमें से 1100 रुपए सीधे महिलाओं को मिलेंगे और 1000 रुपए सरकार रिकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट करवाएगी

अब तक 10 लाख 255 महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया, जिसमें में 8 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है

2014 में हम जब सेवा करने का अवसर मिला तो लिंगानुपात 871 था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की

हरियाणा सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में उठाए जा रहे हैं ठोस कदम

लिंगानुपात आज तक के सर्वाधिक आंकड़े 2025 में 923 तक पहुंच गया है

2025 में तीन गुना बढ़कर कुल मिलाकर 154 PNT तथा गर्भपात संबंधित रेड की गई जिसके तहत 41 केमिस्ट शॉप तथा 395 गर्भपात केंद्र करवाए गए बंद

वर्ष 2025 में एमटीपी एक्ट के तहत 114 FIR की गई व 83 चार्जशीट कोर्ट में की गई दायर

Address

111 FF Pratap Bhawan 5 Bahadur Shah Zafar
Delhi
110002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journalist Imran Kaleem posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share