DTC BUS Delhi

DTC BUS Delhi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from DTC BUS Delhi, Media/News Company, Delhi.

DTC Bus Delhi– Stay Updated with Every Milestone! 🛤️🏗️🚧
One-stop source for everything related to India’s development journey – from expressways and highways to new trains, bridges, metro projects, government schemes, and inspiring stories of progress.

13/08/2026
सत्यम कुमार ने काफी कम उम्र में बहुत कुछ हासिल कर लिया है क्योकि वो पढने में काफी अच्छे है. खूब मेहनत करते है. उन्होंने ...
27/06/2026

सत्यम कुमार ने काफी कम उम्र में बहुत कुछ हासिल कर लिया है क्योकि वो पढने में काफी अच्छे है. खूब मेहनत करते है. उन्होंने मिसाल कायम कर दिया है. एक किसान परिवार से आने वाले सत्यम ने बेहद कम उम्र में पढ़ाई में असाधारण प्रदर्शन किया. सिर्फ 12 साल की उम्र में उन्होंने IIT-JEE पास कर सबको चौंका दिया और बाद में IIT कानपुर में पढ़ाई की.आगे चलकर उन्होंने अमेरिका जाकर 24 साल की उम्र में पीएचडी पूरी की और AI व मशीन लर्निंग में विशेषज्ञता हासिल की. उन्हें Apple जैसी कंपनियों में इंटर्नशिप का भी अनुभव मिल चूका है.

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी Moody  रेटिंग की रिपोर्ट में भारत के बढ़ते जल संकट को लेकर चिंता जताई गई है. रिपोर्ट के अनुस...
27/06/2026

अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी Moody रेटिंग की रिपोर्ट में भारत के बढ़ते जल संकट को लेकर चिंता जताई गई है. रिपोर्ट के अनुसार देश में पानी की उपलब्धता और खपत में बड़ा असंतुलन है. क्योंकि दुनिया की 18% आबादी होने के बावजूद केवल 4% ताजा पानी उपलब्ध है. कृषि क्षेत्र सबसे ज्यादा, यानी लगभग 80% पानी का उपयोग करता है. जल प्रबंधन राज्यों में बिखरा होने और मानसून की अनिश्चितता से स्थिति और गंभीर हो रही है. इसका असर खेती, उद्योग और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि वे अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लग...
27/06/2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी कि यदि वे अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाते हैं तो अमेरिका उनकी वस्तुओं पर 100% टैरिफ लगाएगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब यूरोप कई बड़ी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने पर विचार कर रहा है. ट्रंप ने इसे अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ भेदभाव बताया. इस कदम से अमेरिका और यूरोप के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने की आशंका है.

देश अभी इलेक्ट्रिक कॉम्पोनेन्ट के लिए डायरेक्ट चीन पर निर्भर है. लेकिन अब देश में कई मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कवायद त...
27/06/2026

देश अभी इलेक्ट्रिक कॉम्पोनेन्ट के लिए डायरेक्ट चीन पर निर्भर है. लेकिन अब देश में कई मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कवायद तेज कर दी गई है . इससे पहले गुजरात के धोलेरा में बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू हो चूका है. अब गौतमबुद्ध नगर इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से चीन को टक्कर देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-8 और सेक्टर-10 में 6780 करोड़ रुपये के निवेश से प्रिंटेड सर्किट बोर्ड बनाने वाली दो बड़ी इकाइयों की नींव रखी जा रही है. अभी भारत में PCB की 95% से अधिक मांग चीन से आयात होती है लेकिन नई इकाइयों और सेमीकंडक्टर परियोजनाओं से यह निर्भरता घटेगी.

भारत के स्वदेशी नेत्रा विमान को फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेन्स मिल गया है. यह शानदार विमान अब पूरी तरह भारतीय वायुसेना के मिशन...
27/06/2026

भारत के स्वदेशी नेत्रा विमान को फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेन्स मिल गया है. यह शानदार विमान अब पूरी तरह भारतीय वायुसेना के मिशनों के लिए तैयार हो गया है. बता दें की DRDO की लैब द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक हवाई निगरानी प्रणाली सैकड़ों किलोमीटर दूर से दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन, मिसाइल और अन्य हवाई खतरों का पता लगाकर रियल-टाइम इंटेलिजेंस उपलब्ध कराती है. सबसे खास बात यह है की यह एक स्वदेशी विमान है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के बंद पड़े 10 जूट मिलों को फिर से शुरू करने की पहल की है. पश्चिम के श्रम विभाग ने अधिकारियो...
27/06/2026

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के बंद पड़े 10 जूट मिलों को फिर से शुरू करने की पहल की है. पश्चिम के श्रम विभाग ने अधिकारियों को पुनः संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इससे उत्पादन बहाल होगा और वर्षों से ठप औद्योगिक क्षेत्रों में फिर से गतिविधि लौटेगी. इस कदम से जूट उद्योग, किसानों की आय, रोजगार और निर्यात को मजबूती मिलेगी.

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर सैनिकों की शौर्य गाथा सामने आई है. ऑपरेशन सिन्दूर में हुए  जिनके बलिदान पर उनके परिवारों ...
27/06/2026

ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर सैनिकों की शौर्य गाथा सामने आई है. ऑपरेशन सिन्दूर में हुए जिनके बलिदान पर उनके परिवारों ने दुख के साथ गर्व भी जताया है. हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के कई सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए. सूबेदार पवन कुमार, लांस नायक दिनेश कुमार और अन्य जवानों ने पाकिस्तानी गोलाबारी और ड्रोन हमलों का बहादुरी से सामना किया. उनके परिजनों ने कहा कि वे अपने बच्चों को भी सेना में भेजेंगे. इन शहीदों को मरणोपरांत वीरता सम्मान मिला है. जय हिन्द.

पिछले कई महीने से भारत और अमेरिका का ट्रेड डील चल रहा है. लेकिन अभी तक कोई ठोस सहमती नहीं बन पाई है. लेकिन एनबीटी की एक ...
27/06/2026

पिछले कई महीने से भारत और अमेरिका का ट्रेड डील चल रहा है. लेकिन अभी तक कोई ठोस सहमती नहीं बन पाई है. लेकिन एनबीटी की एक रेपोर्ट की माने तो भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. ये ट्रेड डील इतना आसान नहीं होने वाला है क्योकि लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि समझौते पर हस्ताक्षर तभी होंगे जब उसे अपने व्यापारिक प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलेगी. भारत एक अनुकूल टैरिफ की मांग कर रहा है.

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DTC BUS Delhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share