Vishwa Samvad Kendra-VHP

Vishwa Samvad Kendra-VHP Official page of Vishwa Samvada Kendra(VSK), VHP Media Centre. WhatsApp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VacN2VIKgsNrI5QFs10p

27/09/2026

श्रद्धेय अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष समारोह - दिल्ली प्रांत

प्लेनरी हॉल, लेवल -3, भारत मंडपम, नई दिल्ली

27/09/2026

: लखनऊ में अवध प्रांत द्वारा श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की 100वीं जयंती के अवसर पर जन्म शताब्दी वर्ष का उद्घाटन समारोह।

27/09/2026

श्रद्धेय अशोक सिंहल जी जन्मशताब्दी कार्यक्रम - उत्तर गुजरात

27/09/2026

हिन्दू समाज को बँटने नहीं देंगे : श्रद्धेय #अशोक_सिंहल जी

#अशोक_सिंहल

27/09/2026

श्रद्धेय अशोक सिंहल जी जन्मशताब्दी कार्यक्रम - कर्णावती

स्थान : पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, बोडकदेव -कर्णावती

27/09/2026
18/09/2026

जौहर पर विवादित बयान देने के बाद स्वरा भास्कर को अब श्रीराम जन्मभूमि से समस्या वाला विडियो वायरल

स्वरा भास्कर ने बताया कि राम जन्मभूमि फ़ैसले से वह काफी परेशान थीं।

स्वरा ने अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद कई मुस्लिम सेलिब्रिटीज़ को मैसेज किया।

इनमें आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि एक हिंदू होने के नाते उन्हें अफ़सोस और शर्मिंदगी महसूस हुई और वह फ़ैसले का समर्थन नहीं करतीं।

मंदिर निर्माण के बाद से यह स्थिति लगभग हर लिबरल वामपंथी की और सनातन विरोधी की है

16/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति :

श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी का लोगो जारी

सांस्कृतिक जागरण, हिंदू स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठ समर्पण का प्रतीक है लोगो: बजरंग बागड़ा, महामंत्री, विश्व हिंदू परिषद

नई दिल्ली, 16 सितंबर, 2026। श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके जीवन, कार्यों और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करने के लिए विशेष लोगो तैयार किया गया है। इसे जारी करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महा-मंत्री श्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा यह लोगो उनके आध्यात्मिक संस्कारों, हिंदू समाज के गौरव-जागरण तथा भारतीय संस्कृति के प्रति आजीवन समर्पण को अभिव्यक्त करता है।

उन्होंने कहा कि लोगो में अंकित “श्रद्धेय अशोक सिंघल” नाम श्रद्धा और सम्मान का भाव प्रकट करता है, जबकि “जन्म शताब्दी वर्ष 1926–2015” उनके जीवन-काल को रेखांकित करता है। 27 सितंबर 2026 को उनके जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जारी यह लोगो उनके विचारों, संकल्पों और कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

लोगो की भगवा–केसरिया पृष्ठभूमि त्याग, तपस्या, आध्यात्मिक चेतना, शौर्य और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है। चारों ओर बना स्वर्णिम वलय भारतीय ज्ञान-परंपरा की शाश्वतता, गौरव और प्रकाश को दर्शाता है। लोगो में अंकित श्रीराम मंदिर श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवन के एक बड़े ध्येय तथा श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान का प्रतीक है। मंदिर के साथ लहराता भगवा ध्वज सनातन परंपरा, संगठन, त्याग और सांस्कृतिक स्वाभिमान का भाव प्रकट करता है।

विहिप महामंत्री ने कहा कि लोगो के केंद्र में स्थित श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का शांत, तेजस्वी और सौम्य व्यक्तित्व उनके आध्यात्मिक संस्कार, दृढ़ संकल्प, संगठन-कौशल तथा पूज्य संतों के प्रति श्रद्धा और हिंदू समाज के प्रति उनकी आत्मीयता को दर्शाता है। उनका तिलक और श्वेत वस्त्र सादगी, आध्यात्मिक आस्था और भारतीय जीवन-मूल्यों के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। नाम को उभारता गहरा लाल–मरून पट्ट ऊर्जा, साहस, संकल्प और संघर्षशीलता का भाव व्यक्त करता है, जबकि नीचे का पीताभ–स्वर्णिम आधार ज्ञान, प्रकाश, मंगल और भविष्य के प्रति आशा का संदेश देता है।

श्री बागड़ा ने बताया कि यह लोगो केवल एक दृश्य-चिह्न नहीं, बल्कि श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवन-संदेश का प्रतीकात्मक संकलन है। उनका जीवन भारतीय संस्कृति, हिंदू समाज के संगठन, पूज्य संतों के प्रति श्रद्धा तथा सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। जन्म शताब्दी वर्ष उनके योगदान के स्मरण के साथ-साथ सेवा, संगठन, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना के नए संकल्पों को आगे बढ़ाने का अवसर है।

विश्व हिन्दू परिषद समेत सम्पूर्ण विश्व के लोग जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान इस लोगो का उपयोग विभिन्न कार्यक्रमों, प्रकाशनों, डिजिटल माध्यमों, स्मृति अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों में किया जाएगा। यह लोगो श्रद्धेय अशोक जी के प्रति कृतज्ञ श्रद्धांजलि तथा उनके विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा का प्रतीक बनेगा।

16/09/2026

उमर खालिद राष्ट्रवादी देशभक्त है: बि. के. हरिप्रसाद, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष।
#विश्व_हिन्दू_परिषद

23/08/2026

Congress vs congress

Address

Vishwa Samvad Kendra, 169, North Avenue , New Delhi
Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vishwa Samvad Kendra-VHP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category