30/08/2026
ताशकंद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के ताशकंद की अपनी दो दिवसीय यात्रा अंतिम दिन आज योग कार्यक्रम में शिरकत की है। इस मौके पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री आज द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी SCO की बैठक में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान रवाना होंगे। विदित हो कि शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का 26वां शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हो रहा है। यह शिखर सम्मेलन शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का प्रतीक भी है। 26वें शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय “SCO के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर एक साथ” रखा गया है। गौरतलब हो की प्रधानमंत्री मोदी उज़्बेकिस्तान और किर्गिस्तान समेत दो देशों की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर 29 अगस्त को नई दिल्ली से ताशकंद के लिए रवाना हुए थे।