31/05/2026
आज शुजालपुर-इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम, 'मन की बात' से लेकर देवी अहिल्या जयंती तक कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा*
_शुजालपुर में कॉलेज चलो अभियान और माँ शारदा विद्यालय का लोकार्पण, इंदौर में राजवाड़ा पर माल्यार्पण करेंगे मुख्यमंत्री_
*भोपाल/
#मध्यप्रदेश के #मुख्यमंत्री रविवार 31 मई 2026 को शुजालपुर और इंदौर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम का दिन सुबह 09:35 बजे एडीजी इंटेलिजेंस/आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग से शुरू होगा।
सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री कार से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे और 10:20 बजे हेलीकॉप्टर से शुजालपुर, जिला शाजापुर के लिए रवाना होंगे। शुजालपुर में 10:45 बजे जे.एन.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचकर 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। साथ ही 'कॉलेज चलो अभियान' एवं महाविद्यालयों में प्रवेश का शुभारंभ भी करेंगे।
दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 01:30 बजे माँ शारदा सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण एवं शिलालेख का अनावरण करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
दोपहर 03:10 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से इंदौर के अर्जुन बड़ौदा स्थित लोजिपार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। शाम 04:00 से 05:00 बजे तक ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यशाला और 05:20 से 06:20 बजे तक शहरी प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल होंगे।
शाम 06:25 बजे राजवाड़ा पहुंचकर देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद 07:05 बजे गांधी हॉल में देवी अहिल्या बाई जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
रात्रि 08:30 बजे एयरपोर्ट इंदौर पहुंचकर 08:45 बजे वायुयान से भोपाल के लिए रवाना होंगे और 09:25 बजे निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।