28/05/2024
#नौतपा
इस साल 25 मई से नौतपा (Nautapa) की शुरुआत हो चुकी है जिसका समापन 2 जून को हो जाएगा !
नौतपा के 9 दिनों (Nautapa Days) में सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं : जिससे लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है !
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सूर्य 24 मई को मध्य रात्रि 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और नौतपा की शुरुआत हो जाएगी ! इस दौरान रोहिणी नक्षत्र में सूर्य देव की तेज गर्मी झेलनी पड़ सकती है !
हिंदू धर्म में नौतपा का विशेष महत्व बताया गया है
🌼नौतपा अगर न तपे तो क्या होता है…?🌼
दो मूसा, दो कातरा, दो तीड़ी, दो ताय !
दो की बादी जळ हरै, दो विश्वर दो वाय !!
- नौतपा के पहले दो दिन लू न चली तो चूहे बहुत हो जाएंगे !
- अगले दो दिन न चली तो कातरा (फसल को नुकसान पहुंचाने वाला कीट) बहुत हो जाएंगे !
- तीसरे दिन से दो दिन लू नही चली तो टिड्डियों के अंडे नष्ट नहीं होंगे !
- चौथे दिन से दो दिन नहीं तपा तो बुखार लाने वाले जीवाणु नहीं मरेंगे !
- इसके बाद दो दिन लू न चली तो विश्वर यानी सांप-बिच्छू नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे !
और…
अगर आखिरी दो दिन भी लू नहीं चली तो आंधियां अधिक चलेंगी और फसलें चौपट कर देंगी !
🌼 नौतपा के 9 दिनों में क्या करें !🌼
-नौतपा में तेज गर्मी होती है, इस दौरान सूर्य की आराधना करें व सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें !
-नौतपा के दौरान सूर्यनारायण की आराधना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है !
-नौतपा में ठंडी चीजों का सेवन करें. पानी, छाछ, दही, नारियल पानी और नींबू का सेवन लाभकारी माना जाता है !
🌼नौतपा के 9 दिनों में क्या ना करें !🌼
-नौतपा में बिना किसी काम के बार-बार घर से बाहर निकलने से बचें और विशेषकर बच्चों को बाहर जाने से रोकें !
-अगर कोई आपके दरवाजे कुछ मांगने आए तो उसे खाली हाथ वापस ना जानें दें. कुछ न कुछ : सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करें !
नौतपा के दौरान "लू" से भयभीत न होवें !
नौतपा बहुत आवश्यक है !
स्वस्थ रहें, मस्त रहें, जीवन में धर्म कार्य में व्यस्त रहें !
🙏🏼🙏🏼🙏🏼