News 4 Aaptak

News 4 Aaptak जनता से जनतंत्र तक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं. दिल्ली में शनिवार को आयोजित की गई कां...
18/10/2021

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं. दिल्ली में शनिवार को आयोजित की गई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसको लेकर संकेत मिले हैं. सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहे जाने पर राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि वह इस पर विचार करेंगे.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नाम को अध्यक्ष पद के लिए आगे किया था. इस पर बाकी सभी सदस्यों ने भी एकमत होकर अपनी सहमति व्यक्त कर दी. सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए जब राहुल गांधी से कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वह इस पर विचार करेंगे.
News4Aaptak
New Delhi

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बीते सोमवार से सेना और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ चल रहा है. यह मुठभेड़ सीमावर्ती इल...
18/10/2021

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बीते सोमवार से सेना और चरमपंथियों के बीच मुठभेड़ चल रहा है. यह मुठभेड़ सीमावर्ती इलाके पुंछ में चल रहा है और अब तक इसमें सेना के दो अधिकारियों समेत नौ जवान मारे गए हैं.
News 4 Aaptak

देश के दक्षिणी राज्य केरल में बारिश के कहर से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है. सबसे बुरी तरह प्रभावित ज़िलों में से एक ...
17/10/2021

देश के दक्षिणी राज्य केरल में बारिश के कहर से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है. सबसे बुरी तरह प्रभावित ज़िलों में से एक कोट्टायम में 13 शव बरामद किए गए हैं. वहां बारिश से राहत मिलने के बाद सशस्त्र बलों और एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्यों में लोगों की मदद की
News 4 Aaptak
New Delhi

केरल में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गई है। कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। जानकारी के अनुसा...
17/10/2021

केरल में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गई है। कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। जानकारी के अनुसार अब तक इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग लापता हैं। रेस्क्यू के लिए सेना को तैनात किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए पातनमथिट्टा, कोट्टायम, एनार्कुलम, इडुक्की, त्रिशूर जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
News 4 Aaptak
New Delhi

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को पंजाब में कईं जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योग...
16/10/2021

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को पंजाब में कईं जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा नेताओं के पुतले जलाए गए। लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत के मामले में किसान संगठन सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं. दिल्ली में शनिवार को आयोजित की गई कां...
16/10/2021

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से पार्टी की कमान संभाल सकते हैं. दिल्ली में शनिवार को आयोजित की गई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इसको लेकर संकेत मिले हैं. सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कहे जाने पर राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि वह इस पर विचार करेंगे.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के नाम को अध्यक्ष पद के लिए आगे किया था. इस पर बाकी सभी सदस्यों ने भी एकमत होकर अपनी सहमति व्यक्त कर दी. सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए जब राहुल गांधी से कहा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वह इस पर विचार करेंगे.
News4Aaptak
New Delhi

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ओलंपिक पदक विजेता रहे पहलवान सुशील कुमार को गिरफ़्तार कर लिया है.दो बार के ओलंपिक पदक विजे...
24/05/2021

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ओलंपिक पदक विजेता रहे पहलवान सुशील कुमार को गिरफ़्तार कर लिया है.

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में फ़रार चल रहे थे. पुलिस के मुताबिक़, उन्हें दिल्ली के मुंडका से गिरफ़्तार किया गया है.
न्यूज 4 आपतक

Eid MubarakFrom News 4 Aaptak
14/05/2021

Eid Mubarak

From
News 4 Aaptak

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना  को शुक्रवार को सुबह हार्ट...
30/04/2021

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना को शुक्रवार को सुबह हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

Address

Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News 4 Aaptak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News 4 Aaptak:

Share