04/10/2026
अंबानी परिवार के लिए भले ही लोगों की सोच कैसी भी हो, लेकिन मेरी नजर में अनंत अंबानी की इज्जत सर आंखों पर है। क्योंकि ये वो इंसान है जो इंसानियत को कभी नहीं भूलते हैं और प्रकृति से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। अनंत अंबानी जमीन से जुड़े हुए इंसान है। अभी हाल ही में ये अपनी गाड़ी से कहीं पर जा रहे थे, रास्ते में इन्होंने देखा कि एक मुर्गियों से भरा ट्रक जा रहा है , इन्होंने अपने सिक्योरिटी की मदद से उस ट्रक को रुकवाया और जितनी कीमत की वह मुर्गी थी उससे डबल कीमत देकर उन सभी मुर्गियों को खरीद लिया और अपनी टीम को वहां पर भेजकर उन मुर्गियों को सुरक्षित जगह पर छोड़ने का आदेश दिया। इनका कहना है कि इस दुनिया में सिर्फ इंसान को ही नहीं, हर एक जानवर, पक्षी, चींटी हर किसी को जीने का अधिकार है और हम किसी पर अपना अधिकार नहीं जमा सकते हैं।