Shanker Dhiwan - Acttive India News

Shanker Dhiwan - Acttive India News Contact us for Advertisement and Interviews
Active India News - 9313082344

मदद जवान किसान गौसेवा समिति की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, विभिन्न विंगों के चेयरमैन नियुक्तहिसार :  सामाजिक सरोकारों के प्...
06/07/2026

मदद जवान किसान गौसेवा समिति की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, विभिन्न विंगों के चेयरमैन नियुक्त

हिसार : सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित मदद जवान किसान गौसेवा समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आर्यनगर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, जनसेवा गतिविधियों को गति देने तथा विभिन्न विंगों के गठन एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
बैठक में संगठन के संरक्षक, किसान विंग, मेडिकल विंग तथा महिला विंग के पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से सूबेदार मेजर त्रिलोक चंद्र शर्मा को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं चरण सिंह बूरा को किसान विंग का चेयरमैन, डॉ. वेदपाल सोनी को मेडिकल विंग का चेयरमैन तथा श्रीमती संतोष जून को महिला विंग का चेयरमैन मनोनीत किया गया।
बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने, किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने, स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने का संकल्प लिया।
समिति के अध्यक्ष शंकर धीवाँ ने कहा कि संगठन की विभिन्न विंगें समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से कार्य करेंगी, जिससे सेवा गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना, किसानों के हितों की रक्षा करना, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना, गौसेवा को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
बैठक में अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से अनिल शर्मा (जिला पार्षद प्रतिनिधि), रवींद्रजीत डांगी, कोच अशोक कुमार, अनिल कुमार (डायरेक्टर, आधारशिला अकादमी), अनिता धीवाँ, डॉ. बबली चाहर, पूनम ढिल्लों, प्रतिमा बामल, नीतू, कविता, मोनिका पिलानिया, प्रमिला सिहाग, एसडीओ प्रताप सिंह यादव, विकास यादव, राजपाल काजला, प्रदीप गुर्जर, सुशील लाडवी, राजेंद्र खीचड़, सुमित शर्मा, राजेंद्र पुनिया, बीर सिंह लांबा एवं सुरेंद्र पंगाल सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और अधिक मजबूत एवं जनहितैषी बनाने के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मदद जवान किसान गौसेवा समिति रजिस्टर्ड -01650श्री बलदेव सिंह खट्टर जी और भूप सिंह जी का मदद जवान किसान संगठन से जुड़ने पर...
08/06/2026

मदद जवान किसान गौसेवा समिति
रजिस्टर्ड -01650

श्री बलदेव सिंह खट्टर जी और भूप सिंह जी का मदद जवान किसान संगठन से जुड़ने पर हार्दिक अभिनंदन

आपके मार्गदर्शन में मदद जवान किसान संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा

Address

Opposite Media Society
Delhi
110077

Opening Hours

Monday 7am - 9pm
Tuesday 7am - 9pm
Wednesday 7am - 9pm
Thursday 7am - 9pm
Friday 7am - 9pm
Saturday 7am - 9pm
Sunday 7am - 9pm

Telephone

+919313082344

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shanker Dhiwan - Acttive India News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shanker Dhiwan - Acttive India News:

Shortcuts

Share