20/08/2026
कभी-कभी तस्वीर सिर्फ एक निशान दिखाती है, लेकिन उसके पीछे की कहानी बहुत कुछ कहती है… ❤️🩹
एक हफ्ता पहले Momo बनाते Steamer से मेरा पैर जल गया था। दर्द हुआ, चलने में तकलीफ़ हुई और अभी भी है,
मेरे पास आराम करने का option था। मैं चाहती तो कुछ दिन shop बंद रख सकती थी, लेकिन मैंने काम करना चुना।
क्योंकि मैं खुद काम करना चाहती थी l ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन मैं अपनी consistency बनाए रखना चाहती हूँ। रुकना नहीं, बस चलते रहना है।
दर्द था, लेकिन customers के orders को जल्दी से जल्दी तैयार करने में कोई कमी नहीं आने दी, उसी smile के साथ। हर दिन उसी dedication के साथ काम किया, ताकि आपको हर बार वही अच्छा taste मिले जिसके लिए आप THE PUNCH MOMO आते हैं। ❤️
शायद ये निशान कुछ समय बाद चला जाए या ना भी जाए।
लेकिन इसने मुझे एक बात और समझा दी
जब काम सिर्फ काम नहीं, बल्कि आपका सपना बन जाए, तो मुश्किलें आपको रोकती नहीं… बस आपकी हिम्मत को और मजबूत करती हैं।