Sada E News

Sada E News News

01/09/2026

कौशाम्बी - पिपरी थाना क्षेत्र के महमदपुर मनौरी गांव में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री गोदाम में भीषण हादसा, हादसे में 11 लोगों की मौत 6 लोग घायल, घायलों का इलाज चल रहा है।घटना की सूचना पाते ही प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे साथ में चायल विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य पहुंचे

01/09/2026

कौशाम्बी - पिपरी थाना क्षेत्र के महमदपुर मनौरी गांव में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री गोदाम में भीषण हादसा

31/08/2026

कौशाम्बी,

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट अपडेट,

डीएम डॉ अमित पाल ने अब तक 11 लोगो की मौत की पुष्टि की है,एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 6 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है,पुलिस की चार टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है।

30/08/2026

अंसार गंज में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का शानदार जलसा, हजारों अकीदतमंदों ने की शिरकत

करारी (कौशांबी), 27 अगस्त।

करारी क्षेत्र के अंसारगंज में 26–27 अगस्त की दरम्यानी रात जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर एक भव्य व रूहानी जलसे का आयोजन किया गया। इस मुबारक अवसर पर करारी सहित आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। पूरी रात तक नात-ए-पाक, तक़रीर और दुआओं का सिलसिला चलता रहा, जिससे माहौल इश्क़-ए-रसूल ﷺ और रूहानियत से सराबोर रहा।

जलसे के मुख्य वक्ता मुफ्ती किताबुद्दीन साहब ने अपने बयान में इस्लाम की तारीख़, सीरत-ए-तैय्यबा और हुज़ूर-ए-अकरम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की मुक़द्दस ज़िंदगी पर तफ़सील से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि नबी-ए-करीम ﷺ की ज़िंदगी पूरी इंसानियत के लिए रहमत, सच्चाई, ईमानदारी, सब्र, इंसाफ़ और अच्छे अख़लाक़ का बेहतरीन नमूना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी ज़िंदगी कुरआन और सुन्नत की तालीमात के मुताबिक गुज़ारें और हर हाल में इंसानियत व मोहब्बत को अपनाएं।

मुफ्ती साहब ने अपने ख़िताब में मुल्क-ए-हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहज़ीब पर भी रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि हमारा वतन हिंदुस्तान अनेक धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों का खूबसूरत गुलदस्ता है, जहाँ आपसी भाईचारा, मोहब्बत और एकता ही सबसे बड़ी ताक़त है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान, देश की एकता और आपसी सौहार्द का सम्मान करने तथा मिल-जुलकर अमन और तरक़्क़ी का माहौल कायम रखने की अपील की।

उन्होंने यह भी कहा कि इस्लाम कभी नफ़रत नहीं, बल्कि शांति, भाईचारा और इंसाफ़ का पैग़ाम देता है। गरीबों, यतीमों, पड़ोसियों और ज़रूरतमंदों के हक़ अदा करना ही असली दीनदारी है। नौजवानों को उन्होंने शिक्षा, अच्छे किरदार और समाज की भलाई के कामों में आगे आने की नसीहत की।

जलसे के अंत में मुल्क-ए-हिंदुस्तान की सलामती, तरक़्क़ी, आपसी भाईचारे और पूरी इंसानियत के लिए ख़ुसूसी दुआ कराई गई

30/08/2026

गोरखपुर : भाषण के दौरान रवि किशन कह गए ऐसी बात की हस पड़े CM योगी

|

29/08/2026

उत्तराखंड में नहीं चलेगी कट्टरपंथी सोच, यह प्रदेश किसी मौलाना के कहने से नहीं चलेगा।

देवभूमि की शांति और सौहार्द से कोई समझौता नहीं होगा।

29/08/2026

जलप्रलय के बाद आएगी दूसरी तबाही?

|

29/08/2026

"मैं रक्षाबंधन त्यौहार की बधाई देना चाहता हूं, यह ऐसा त्यौहार है जहां भाई संकल्प लेता है अपनी बहनों की रक्षा के लिए। हम संकल्प यह भी लेते हैं कि आने वाले समय में बेटियों महिलाओं के बीच जो असुरक्षा की भावना है वह खत्म की जाए।"

- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, सैफई

29/08/2026

मध्य प्रदेश: देशभर से पहुंची महिलाओं और युवतियों ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बांधी राखी

Address

Prayagraj
Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sada E News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share