Nazafgarh Metro

Nazafgarh Metro We show you the truth… You can tell us your problem on our Facebook Twitter and website page…

05/09/2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पिछली सरकार पर शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

घर में मिले खून के निशान से हड़कंपसड़ी-गली हालत में मिली पंजाबी सिंगर की लाशपंजाबी सिंगर बलजीत सिंह का शव लुधियाना स्थित...
05/09/2026

घर में मिले खून के निशान से हड़कंप
सड़ी-गली हालत में मिली पंजाबी सिंगर की लाश

पंजाबी सिंगर बलजीत सिंह का शव लुधियाना स्थित घर से बरामद हुआ. घर में खून के निशान मिले, लेकिन पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की बात सामने आई.

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज
नई दिल्ली: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. सिंगर और गीतकार बलजीत सिंह का शव लुधियाना के सुधार स्थित उनके घर से बरामद हुआ है. वह घर में अकेले रहते थे और पिछले करीब चार-पांच दिनों से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. गुरुवार, 3 सितंबर की सुबह घर से तेज दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को अनहोनी का शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो बलजीत सिंह का शव बेड पर पड़ा था और हालत बेहद खराब हो चुकी थी. बताया गया कि शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बेड पर आधे लेटे हुए थे और उनके हाथ ऊपर की तरफ थे. सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये रही कि घर के कमरे समेत कई हिस्सों में खून के निशान भी मिले, जिसके बाद शुरुआत में मामला संदिग्ध माना गया.

खून के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या समेत कई एंगल से जांच शुरू की. मौके पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और सीआईए की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घर और आसपास के इलाके से सबूत जुटाए और परिवार व रिश्तेदारों से पूछताछ की. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि बलजीत की मौत से पहले उनके घर के आसपास कौन आया-जाया था. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में बलजीत किन लोगों के संपर्क में थे.

मामले में सबसे बड़ा अपडेट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आया है. पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में बलजीत सिंह की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है. यानी शुरुआती तौर पर घर में मिले खून के निशानों और संदिग्ध परिस्थितियों को लेकर जो सवाल खड़े हुए थे,

उनकी तस्वीर अब काफी हद तक बदल गई है. हालांकि, पुलिस की आगे की जांच जारी है और अधिकारी घर में मिले खून के निशानों समेत बाकी परिस्थितियों को भी जांच के दायरे में रख रहे हैं. करीब 35 साल के बलजीत सिंह सुधार की पत्ती धालीवाल इलाके में अपने घर में अकेले रहते थे. पिछले कई दिनों से जब परिवार का उनसे संपर्क नहीं हुआ तो किसी को अंदाजा नहीं था कि घर के अंदर इतनी बड़ी अनहोनी हो चुकी है.

जब घर से दुर्गंध आने लगी और पुलिस को सूचना दी गई, तब जाकर पूरा मामला सामने आया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया.

जानकारी के मुताबिक, बलजीत सिंह पिछले कुछ समय से चिट्टे के नशे की गिरफ्त में आ गए थे, जिसका असर उनके गायकी और लेखन के करियर पर भी पड़ा था. उन पर पंजाब के गैंगस्टरों का महिमामंडन करने वाले गाने लिखने के आरोप भी लगते रहे थे. हालांकि, उनकी मौत के पीछे इन बातों का कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसे लेकर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. पुलिस की जांच का फोकस इस समय मौत की परिस्थितियों और घर में मिले तमाम सबूतों को जोड़ने पर है.

बलजीत सिंह की मौत ऐसे वक्त हुई है, जब हाल ही में हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की हत्या ने भी लोकल म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शामली में जिम के बाहर अंकित पर हमलावरों ने गोलियां बरसाई थीं. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. अंकित ने हरियाणवी म्यूजिक और देसी अंदाज वाले गानों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई थी.

उनकी मौत के बाद अब बलजीत सिंह की अचानक मौत ने एक बार फिर क्षेत्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की जिंदगी और सुरक्षा को लेकर चर्चा छेड़ दी है. फिलहाल बलजीत सिंह की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात सामने आई है, जबकि घर में मिले खून के निशानों ने इस मामले को शुरुआत में रहस्यमय जरूर बना दिया था. पुलिस की आगे की जांच से ही साफ होगा कि आखिर घर में खून के निशान किस वजह से मिले और उनकी मौत से पहले वहां क्या हुआ था.

अघोरी काली को 15 दिन की जेल, जेंडर चेंज का हुआ दावा जलती चिता के साथ अमानवीय हरकतनजफगढ़ मेट्रो न्यूजनई दिल्ली: उज्जैन के...
05/09/2026

अघोरी काली को 15 दिन की जेल, जेंडर चेंज का हुआ दावा जलती चिता के साथ अमानवीय हरकत

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज
नई दिल्ली: उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता में शव के साथ वहशी हरकत वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी अघोरी काली उर्फ नंद गिरी को गिरफ्तार कर लिया था.

अब पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि वो अघोरी काली पहले लड़का हुआ करता था. लेकिन उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया था. उसकी वहशी हरकत के खिलाफ अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने एफआईआर दर्ज कराई थी.

अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने काली उर्फ नंद गिरी काली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि काली सनातन और अघोर परंपरा के नाम पर पाखंड फैला रही थी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस जांच पड़ताल के दौरान अघोरी काली की पहचान को लेकर भी कई बातें सामने आने का दावा किया गया है.

बाबा विष्णुनाथ के मुताबिक, काली का कथित असली नाम अल्लूरी श्रीनिवास है और वह पहले पुरुष थी. उनका कहना है कि बाद में उसने जेंडर चेंज करवाया और किन्नर अघोरी के तौर पर अपनी पहचान बनाई. सोशल मीडिया पर वह काली उर्फ काली नंद गिरी के नाम से सक्रिय थी और खुद को श्मशानवासी बताती थी. हालांकि, जेंडर चेंज से जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी.

बाबा विष्णुनाथ ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि अघोरी काली का संबंध तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में किए गए कई अपराधों से रहा है. उन्होंने दावा किया कि उनके पास काली से जुड़े फोटो और वीडियो भी मौजूद हैं. उनका कहना है कि उन्होंने ही पुलिस में शिकायत दी थी और जांच के लिए काली से संबंधित कई दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं.

हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है और अभी पुलिस की ओर से इन सभी दावों की पुष्टि नहीं की गई है. अघोरी काली पर एक युवती से शादी और तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर कथित तौर पर 10 लाख रुपये ठगने का भी आरोप लगाया गया है. शिकायत से जुड़े दावों के मुताबिक, युवती के साथ काली की तस्वीरें और वीडियो वर्ष 2025 में सामने आए थे. आरोप है कि इसी दौरान शादी और तंत्र विद्या से जुड़ी बातों के नाम पर पैसे लिए गए. पुलिस अब इन आरोपों और इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है.

अघोरी काली उस समय चर्चा में आई जब उसने पिछले सप्ताह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वह उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता के पास दिखाई दी. बाद में शव के साथ कथित अमानवीय हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद संत समाज में नाराजगी देखने को मिली. संतों ने इसे हिंदू धर्म और सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. विवाद बढ़ने के बाद अघोरी काली ने कथित तौर पर एक और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया.

जिसमें आलोचना करने वालों को लेकर आपत्तिजनक और धमकी भरी बात कही गई थी. इसके बाद उज्जैन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की और पूछताछ के दौरान उसके बारे में कई जानकारियां जुटाई गईं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. गिरफ्तारी के बाद अघोरी काली को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस की जांच अभी जारी है और अधिकारियों ने जांच में सामने आई सभी जानकारियों का विस्तृत खुलासा नहीं किया है.

वहीं, काली की कथित पहचान और जेंडर चेंज से जुड़े दावों को लेकर मेडिकल जांच की बात सामने आई है. ऐसे में इन दावों की पुष्टि आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.

अघोरी काली के जेंडर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. बाबा विष्णुनाथ का कहना है कि काली पहले पुरुष था और बाद में उसने जेंडर चेंज कराया. हालांकि किसी व्यक्ति की जेंडर पहचान या मेडिकल स्थिति के बारे में केवल सोशल मीडिया दावों के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता. इस मामले में वास्तविक स्थिति मेडिकल जांच और संबंधित आधिकारिक रिकॉर्ड से ही साफ होगी. काली अघोरी सोशल मीडिया पर रील और वीडियो के जरिए भी सक्रिय बताई जाती है. उसके वीडियो और यूट्यूब कंटेंट को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा होती रही है. वायरल वीडियो के बाद उसकी पहचान और गतिविधियां अचानक सुर्खियों में आ गईं.

अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि श्मशान से जुड़े वीडियो किस उद्देश्य से बनाए गए और उन्हें सोशल मीडिया पर किस तरह प्रसारित किया गया. फिलहाल, अघोरी काली के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस की जांच जारी है. उस पर शव के साथ कथित अमानवीय हरकत, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और अन्य आरोपों को लेकर कार्रवाई की गई है. वहीं, तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में अपराध, 10 लाख रुपये की कथित ठगी और उसकी पहचान से जुड़े दावों की भी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है.

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जलभराव. खराब मौसम की वजह से 9 फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ींनजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्...
05/09/2026

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जलभराव. खराब मौसम की वजह से 9 फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका: दिल्ली-NCR में शुक्रवार को तेज बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दीं. दोपहर में हुई भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कई हिस्सों में पानी भर गया. एयरपोर्ट पर जलभराव के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ. खराब मौसम की वजह से 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच 9 फ्लाइट्स डायवर्ट करनी पड़ीं. इनमें 4 फ्लाइट्स जयपुर, 4 लखनऊ और 1 फ्लाइट अहमदाबाद भेजी गई. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आने वाले घंटों में भी लोगों की परेशानी बढ़ सकती है.

तेज बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के कई हिस्सों में पानी भर गया. यात्रियों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा. एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री ने कहा कि उसने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा. उसने बताया कि काफी ज्यादा पानी जमा था और वह करीब आधे घंटे से पानी कम होने का इंतजार कर रही थी.

मौसम खराब होने के कारण उड़ानों पर भी असर पड़ा. यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर मौसम खराब रहने की संभावना है. दोपहर के समय मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. कुछ इलाकों में बारिश का दौर शाम और रात तक जारी रह सकता है.

सफदरजंग में शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का दौर शुक्रवार के बाद भी खत्म नहीं होगा. शनिवार, 5 सितंबर को भी हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है.

दिल्ली के साथ पूरे NCR में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 4 और 5 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसमें NCR के कई इलाके भी शामिल हैं.

नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए Beach View की सुविधा दी गई है।लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है. सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों से जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है.

दिल्ली में शुक्रवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच पालम में सबसे ज्यादा 72.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. नारायणा में 54.0 मिमी, जनकपुरी में 48.5 मिमी, लोदी रोड में 34.6 मिमी और सफदरजंग में 32.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.

पूसा में 29.0 मिमी, झरोदा कलां में 25.0 मिमी, रिज में 20.0 मिमी, छतरपुर में 15.0 मिमी और अयानगर में 12.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. शाम 5:40 बजे तक दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश जारी थी.

दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर शुक्रवार को बारिश के बीच तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार, यहां करीब दो मिनट तक स्क्वॉल यानी अचानक तेज हवाएं चलीं. यह स्थिति सुबह 10:07 से 10:09 UTC के बीच रही. इस दौरान हवा की रफ्तार 76 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई.

एयरपोर्ट पर 7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई. तेज मौसम के कारण विजिबिलिटी घटकर 600 मीटर रह गई. इस दौरान तापमान 26 डिग्री से गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि नमी 86 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी पहुंच गई.

दिल्ली-NCR में शनिवार तक बादल, बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है. इसके बाद बारिश की तीव्रता कम होने का अनुमान है. 6 सितंबर से दिल्ली में भारी बारिश का कोई अलर्ट फिलहाल नहीं है. हालांकि, हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है.

दिल्ली के नांगलोई में तीन नाबालिग लड़कों ने 15 साल के कक्षा 9 के छात्र पर किया चाकू से हमला,ज्यादा खून बहने से हुई मौतना...
05/09/2026

दिल्ली के नांगलोई में तीन नाबालिग लड़कों ने 15 साल के कक्षा 9 के छात्र पर किया चाकू से हमला,ज्यादा खून बहने से हुई मौत

नांगलोई मे नौंवी के छात्र को लड़की से दोस्ती करने पर मारा चाकू, तीनों नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/
नई दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. महज 15 साल के कक्षा 9 के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि तीन नाबालिग लड़कों ने छात्र को पहले रास्ते में रोका और एक छात्रा से दोस्ती को लेकर उससे विवाद किया. कुछ देर बाद आरोपियों ने दोबारा छात्र को घेरा और जांघ पर चाकू से वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल छात्र की अस्पताल में इलाज के दौरान अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई. वारदात के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग आरोपियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया.

15 वर्षीय छात्र पर तीन लड़कों ने किया चाकू से हमला: यह घटना 3 सितंबर की है. 15 वर्षीय छात्र अपने दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था. उनके साथ एक महिला सहपाठी भी मौजूद थी. इसी दौरान तीन लड़कों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और छात्र से उस लड़की के साथ उसकी दोस्ती को लेकर सवाल-जवाब करने लगे. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई. शुरुआती विवाद के बाद छात्र और उसके दोस्त वहां से चले गए और अपने घर की तरफ जाने लगे. लेकिन करीब 15 से 20 मिनट बाद आरोपियों ने उन्हें दोबारा रास्ते में रोक लिया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उसी विवाद को लेकर फिर से झगड़ा शुरू कर दिया.

सहपाठी छात्रा के साथ दोस्ती होने को लेकर विवाद: इसी दौरान तीनों आरोपियों में से एक ने छात्र की जांघ पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने के बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी खून बहने लगा. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, इसके बावजूद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई. मामले में नांगलोई थाने में FIR नंबर 344/26 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों नाबालिग आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ा लिया.

नाबालिगों के बीच बढ़ते हिंसक विवाद ने बढ़ायी चिंता : फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे की वजह और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में नाबालिगों के बीच बढ़ते हिंसक विवाद और चाकू जैसे हथियारों के इस्तेमाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 15 साल के छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

महाराष्ट्र: दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा, पुणे में लोहे का ढांचा गिरने से महिला की मौत; मुंबई में 22 'गोविंदा' घायलमहा...
05/09/2026

महाराष्ट्र: दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा, पुणे में लोहे का ढांचा गिरने से महिला की मौत; मुंबई में 22 'गोविंदा' घायल

महाराष्ट्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी उत्सव के दौरान पुणे में एक महिला की लोहे का ढांचा गिरने से मौत हो गई, जबकि मुंबई में 22 गोविंदा घायल हुए।

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/
नई दिल्ली/महाराष्ट्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दही हांडी का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास, अटूट आस्था और भारी उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि, राज्यभर में जारी इस भव्य जश्न के बीच कुछ दर्दनाक हादसे भी सामने आए हैं, जिसने उत्सव के रंग में भंग डाल दिया।

पुणे के ओल्ड सांगवी इलाके में दही हांडी कार्यक्रम के समापन के बाद लोहे का एक अस्थायी ढांचा अचानक गिरने से 45 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, वहीं मुंबई में दही हांडी फोड़ने के लिए ऊंचे मानव पिरामिड बनाने के दौरान 22 गोविंदा घायल हो गए हैं।

05/09/2026

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट!

सहारनपुर में मस्जिद से जुड़े विवाद के बीच प्रशासन की कार्रवाई को लेकर माहौल गरमा गया है। मस्जिद पर बुलडोजर चलाए जाने की खबर के बाद सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई है।

इस बीच सांसद की मां ने कहा— “हम मरने से भी नहीं डरते।”

05/09/2026

Delhi बिजवासन विधानसभा में बारिश बनी मुसीबत! जलभराव से लोगों का हाल बेहाल

दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। नई दिल्ली में बारिश के बीच लोग पानी से भरी सड़कों से गुजरते नजर आए। कई जगह वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजधानी में लगातार बदलते मौसम के बीच बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया। लोगों को जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी से चलने की सलाह दी गई है।

05/09/2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस्कॉन मंदिर जाकर की पूजा अर्चना

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नजफगढ़ से विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की।...
05/09/2026

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नजफगढ़ से विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तिमय माहौल में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया।

Address

Todarmal Colony
Delhi
110043

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nazafgarh Metro posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nazafgarh Metro:

Shortcuts

Share