25/07/2026
बिहार से और बिहार के बाहर से भी लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं, जहाँ बड़ी संख्या में बिहारी छात्र आंदोलन में शामिल हैं। कहीं वॉटर कैनन की माँग हो रही है, तो कहीं पुलिस से व्यवस्था पर सवाल पूछे जा रहे हैं।
आंदोलन करना आपका संवैधानिक अधिकार है। अपनी आवाज़ उठाइए और पूरे दमखम के साथ उठाइए।
लेकिन एक बात कभी मत भूलिए — आप बिहार से हैं।
इस देश में आपकी एक छोटी-सी गलती भी सिर्फ आपकी गलती नहीं रहती। उसे पूरे बिहार और हर बिहारी से जोड़ दिया जाता है।
जो हरकत किसी और के लिए एक सामान्य घटना होगी, वही अगर किसी बिहारी से हो जाए तो उसे "बिहारी वाली हरकत" कहकर पूरे समाज को बदनाम किया जाएगा।
उदाहरण देखिए: बैरिकेड दिल्ली में भी हटाए गए, पटना में भी। लेकिन कुछ नीच और बिहार-विरोधी मानसिकता वाले लोग क्या कह रहे हैं? कि "बिहारियों ने बैरिकेड चुरा लिया।" और कुछ मूर्ख बिहारी उनकी रील पर ताली भी पीट रहे हैं।
ये सम्मान नहीं है। ये जाल है।
कल यही लोग आपकी पूरी पहचान को "चोर" कहेंगे। कल जब आप बिहार से बाहर जाएंगे, तो इसी सोच वाले लोग आपको प्रताड़ित करेंगे।
यह आंदोलन कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। जो लोग आज आपको "Bihari is not for beginners" कहकर जोश दिला रहे हैं, वही कल किसी एक वीडियो के आधार पर आपको असभ्य, गंवार और कानून न मानने वाला कहने लगेंगे।
भीड़ कभी किसी की जिम्मेदारी नहीं लेती। उसकी कीमत हमेशा व्यक्ति और उसके पूरे समाज को चुकानी पड़ती है।
इसलिए आंदोलन में ज़रूर शामिल हों। अपनी बात पूरी मजबूती से रखें।
लेकिन अपना संयम, अनुशासन और विवेक कभी मत खोइए।
आपकी लड़ाई मुद्दों के लिए है, अपनी छवि खराब करने के लिए नहीं।
जय हिंद। जय बिहार। जय जय बिहार 💛
#बिहार #बिहारसमाचार #बिहार1stबिहारी1st Baat Bihar Ki