09/02/2024
जज्बा वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन
खिजरसराय : खिजरसराय में संचालित जज्बा वर्ल्ड स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह जज्बा नाइट का उदघाटन तमिलनाडु के पूर्व डी जी करुणा सागर,और विद्यालय निदेशक संतोष कुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर करुणा सागर ने कहा कि भारत अनेकता में एकता का देश है. यहां विभिन्न धर्म और संस्कृति के लोग रहते हैं और आपसी भाईचारा की लोग मिसाल देते हैं. मुझे यह जानकर खुशी हो रही है पूरे भारत के सांस्कृतिक रंगों से सराबोरता को झलक दिखलाति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. खिजरसराय जैसे इलाका में जज्बा वर्ल्ड स्कूल की स्थापना शिक्षा के उच्च स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गयी थी और यह अपने उद्देश्य में सफल भी हो रहा है.उस दिन और खुशी होगी जब इस विधालय के बच्चे विभिन्न संस्थाओं में उच्च पद पर आसीन होकर क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे.अब यह पौधा से पेड़ का रुप देने की और अग्रसर है. माननीय अतिथियों का स्वागत विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गान, स्वागत भाषण के साथ किया. सरस्वती वंदना के बाद झारखंड की सांस्कृतिक परिचय कराती है मोरे झारखंड ने लोगों को ताली बजाने
पर मजबूर कर दिया.नेपाली सांग,कशमीर से कन्याकुमारी से देश की विविधता को दिखाया गया.इसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों का फैशन शो और नमक का दरोगा नाटक का मंचन किया गया.इस नाटक के माध्यम से घुसखोरी को समाज के लिए घातक बताया गया.ओलड इज गोल्ड,चलो जवानों,धरती की शान, देशभक्ति गानों पर बच्चों ने आकषर्क प्रस्तुति दी. इस मौके पर प्राचार्य अंजनी कुमार, उपप्राचार्य प्रतीक विल्सन, अमरजीत कुमार ने आए अतिथियों का स्वागत किया